Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 11 September 2025

Published 11 September 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-09-11.1498
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

20 भा(cid:289) 1947 (श0)

(सं0 पटना 1498) पटना, वृह(cid:232)पितवार, 11 िसत(cid:224)बर 2025

———

बिहार राज्य में नये उद्योगों की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया जाय। बिहार के 31 जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु सैद्धान्तिक सहमति पर मंत्रिपरिषद की दिनांक-12.07.2024 के बैठक में मद संख्या-42 के रूप में स्वीकृति भी प्राप्त है। इस प्रयोजन हेतु उपयुक्त भूमि अधिग्रहित की जायेगी, जहाँ सुलभ संपर्क उपलब्ध हो।2. उपरोक्त स्वीकृति के आलोक में जिलाधिकारी, मुंगेर के पत्रांक -2610/रा0 दिनांक-28.08.2025 से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार मुंगेर जिले के अंचल-असरगंज मौजा-धुरिया, थाना नं0-49, रकवा-24.9974 एकड़, मौजा-पनसांय, थाना नं0-50, रकवा-115.1357 एकड़, मौजा-धुिरया अराजी, थाना नं0-47, रकवा-81.1872 एकड़, मौजा-बेरांई थाना नं0-45, रकवा-190.0913 एकड, मौजा-खरभतुआ, थाना नं0-40, रकवा-6.0142 एकड़, मौजा-जोरारी, थाना नं0- 43, रकवा-18.6666 एकड़ एवं मौजा-बदरखा, थाना नं0-48, रकवा-30.3993 एकड़ अर्थात कुल समेकित रकवा-466.4917 एकड़़ भूमि का आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से अधिग्रहण एवं अधिग्रहण की प्राक्कलित राशि रु0 1,24,62,50,175.00 (रुपये एक अरब चौबीस करोड़ बासठ लाख पचास हजार एक सौ पचहत्तर रूपये) मात्र के व्यय की स्वीकृति प्रदान की जाती है। 3. उक्त भूमि के अधिग्रहण से औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा जिससे विभिन्न प्रक्षेत्रों में निवेश तथा रोजगार के अवसर बढ़ेगे। लोगों का पलायन भी रूकेगा तथा नये शहरी क्षेत्रों का भी विस्तार होगा। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 11 िसत(cid:224)बर 2025 4. भूमि अधिग्रहण हेतु राशि की निकासी माँग संख्या-23, मुख्यशीर्ष-4885-उद्योगों तथा खनिजों पर अन्य पूँजीगत परिव्यय, उप मुख्यशीर्ष-02-पिछ़ड़े क्षेत्रों का विकास, लघुशीर्ष-050-भूमि, उपशीर्ष-0101- औद्योगिक विकास के लिए भूमि अर्जन, विपत्र कोड संख्या-23-4885020500101 विषय शीर्ष-0101-53-02 भू-अर्जन मद से वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट उपबंध के माध्यम से प्राप्त कर व्यय किया जायेगा।

5. उपर्युक्त कंडिका 2 पर लोक वित्त समिति की अनुशंसा के उपरांत मंत्रिपरिषद्‌ की स्वीकृति प्राप्त है। 6. उक्त पर दिनांक-09.09.2025 की मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यवाही के मद संख्या-01 के रूप में स्वीकृति प्राप्त है। बिहार-राज्यपाल के आदेश से, विनोद कुमार सिंह, सरकार के अपर सचिव। ————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त । (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1498-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0 । Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 11 September 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-09-11.1498/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-09-11.1498.