Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 12 September 2025

Published 12 September 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-09-12.1500
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

निबंधन संख्या पी0टी0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

21 भा(cid:289) 1947 (श0)

(सं0 पटना 1500) पटना, शु(cid:272)वार, 12 िसत(cid:224)बर 2025 —

————

ladYi

8 flrEcj 2025

विभागीय योजनाओं यथा-केन्द्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-1 एवं 2, पंचायत सरकार भवन, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान आदि के क्रियान्वयन एवं सतत्‌ अनुश्रवण हेतु विभागीय संकल्प 4046 दिनांक 25.07.2018 द्वारा संविदा के आधार पर नियोजित तकनीकी सहायक का मासिक मानदेय 27,000.00 (सत्ताईस हजार रूपये) मात्र एवं लेखापाल-सह-आई॰टी॰ सहायक का मासिक मानदेय 20,000.00 (बीस हजार रूपये) मात्र रूपये निर्धारित की गयी। जो वित्तीय वर्ष 2018-19 से वर्तमान अवधि तक प्रभावी है।

2. सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के संकल्प ज्ञापांक 12534 दिनांक- 17.09.2018, 1003 दिनांक 22.01.2021 एवं पत्रांक 20615 दिनांक-06.11.2023 द्वारा बिहार राज्य के सभी विभागों में संविदा नियोजित कर्मियों के पारिश्रमिक/मानदेय का निर्धारण/पुनरीक्षण बाजार दर एवं सरकार में उपलब्ध समान/समकक्ष पद के प्रारम्भिक स्तर का वेतन, महँगाई भत्ता एवं अनुमान्य भत्तों को मिलाकर किये जाने हेतु विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्ताव लाये जाने से संबंधित दिशा-निर्देश के आलोक में दिनांक-25.07.2025 को तकनीकी सहायक एवं लेखापाल-सह-आई॰टी॰ सहायक का मानदेय वृद्धि किये जाने से संबंधित विभागीय प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय समिति द्वारा सहमति प्रदान की गयी।

3. उच्चस्तरीय समिति से प्राप्त सहमति के आलोक में दिनांक-01.07.2025 के प्रभाव से तकनीकी सहायक कामानदेय 40,000 (चालीस हजार रुपये) प्रतिमाह एवं लेखापाल-सह-आई॰टी॰ सहायक का मानदेय 30,000 (तीस (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 12 िसत(cid:224)बर 2025 2 हजार रुपये) प्रतिमाह वृद्धि किये जाने के विभागीय प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद द्वारा दिनांक-02.09.2025 को मद संख्या-43 के रूप में स्वीकृति प्रदान की गयी है। अतएव उक्त आलोक में दिनांक-01.07.2025 के प्रभाव से तकनीकी सहायक का मानदेय 40,000 (चालीस हजार रुपये) प्रतिमाह एवं लेखापाल-सह-आई॰टी॰ सहायक का मानदेय 30,000 (तीस हजार रुपये) प्रतिमाह निर्धारित किया जाता है।

सरकार के सचिव। ————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1500-571+300-डी0ट(cid:547)0पी0

Website: : https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 12 September 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-09-12.1500/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-09-12.1500.