Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 06 October 2025

Published 06 October 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-10-06.1592
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

निबंधन संख्या पी0टी0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

14 आि(cid:435)न 1947 (श0)

(सं0 पटना 1592) पटना, सोमवार, 6 अ(cid:200)तूबर 2025

BSP(H)CL —4832

Å

————

ladYi

3 vDVwcj 2025

Power Museum

राज्य सरकार पर्यटन, शैक्षणिक शोध एवं विरासत संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु कृत संकल्पित है और इस

उद्‌देश्य से कई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। 2. पटना के करबिगहिया क्षेत्र में अवस्थित निष्क्रिय विद्युत ताप ऊर्जा शक्ति घर, पटना के नगरीय परिदृश्य का एक ऐतिहासिक अंग है। इसकी स्थापना बिहार के प्रथम विद्युत ऊर्जा शक्ति घर के रूप में वर्ष 1936 में राजभवन, सचिवालय एवं राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में विद्युत आपूर्ति हेतु पेस्को (PESCO) द्वारा की गई थी। विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी के विकास एवं कम दर पर विद्युत उत्पादन की उपलब्धता के फलस्वरूप इस प्रतिष्ठान से विद्युत उत्पादन का कार्य वर्ष 1984 से बंद कर दिया गया। वर्तमान में इस परिसर का स्वामित्व ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के अधीन बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लि0 के पास है। 3. राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति के इतिहास को प्रदर्शित करने हेतु वर्तमान में एक समेकित एवं समर्पित संस्थान की आवश्यकता महसूस की गई है। इस परिप्रेक्ष्य में करबिगहिया स्थित उपर्युक्त निष्क्रिय विद्युत ताप ऊर्जा शक्ति घर को पर्यटन, शैक्षणिक शोध एवं विरासत संरक्षण के उद्‌देश्य से ऊर्जा संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाना है। 4. उक्त क्रम में करबिगहिया स्थित उपर्युक्त निष्क्रिय विद्युत ताप ऊर्जा शक्ति घर के परिसर, जिसका कुल रकवा लगभग साढ़े पाँच एकड़ (5.5 एकड़) है, में से लगभग तीन एकड़ की भूमि पर संग्रहालय का विकास किया जाएगा।5. उपर्युक्त कार्य के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कं0 लि0 द्वारा खुली निविदा के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र के ख्याति प्राप्त कंपनियों से EPC अथवा जन निजी भागीदारी के आधार पर प्रस्ताव आमंत्रित कर एजेंसी का चयन किया जायेगा। (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 6 अ(cid:200)तूबर 2025 2 6. अतएव पटना के करबिगहिया क्षेत्र में अवस्थित निष्क्रिय विद्युत ताप ऊर्जा शक्ति घर को पर्यटन, शैक्षणिक शोध एवं विरासत संरक्षण के उद्‌देश्य से ऊर्जा संग्रहालय (Power Museum) के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

7. मंत्रिपरिषद की दिनांक-03.10.2025 को हुई बैठक में उक्त प्रस्ताव पर अनुमोदन प्राप्त है।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, सरकार के सचिव।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1592-571+200-डी0ट(cid:547)0पी0

Website: : https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 06 October 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-10-06.1592/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-10-06.1592.