Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 07 October 2025

Published 07 October 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-10-07.1605
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

निबंधन संख्या पी0टी0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

15 आि(cid:435)न 1947 (श0)

(सं0 पटना 1605) पटना, मंगलवार, 7 अ(cid:200)तूबर 2025 —1957

lwpuk izkoSf/kdh

————

ladYi

4 vDrwcj 2025

(Supersede) Bihar Financial (Amendment) Rules, 2024

(Nomination)

TCS (iON)

[Post facto approval of work order issued to TCS (iON) by Bihar State Electronics Development Corporation Ltd. for 3 months from 27-09-2025 under special circumstance under existing tender and rate and terms & conditions of the contract on nomintion basis under Rule No.-131ZZ of Bihar Financial (Amendent) Rules, 2024 in the work interest superseding maximum period (i.e. two years and maximum extension of one year) provisioned in tender condition of Bihar State Electronics Development Corporation Ltd. ] बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि॰, बेल्ट्रॉन के पत्रांक- 5740/2025 दिनांक 12.09.2025 के द्वारा विभाग को यह बताया गया कि निगम के द्वारा चयनित एजेन्सी M/s TCS (iON) राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं के लिए निगम के माध्यम से Computer Based Test (CBT) परीक्षाएँ सम्पन्न करती है। M/s TCS (iON) का चयन निविदा के माध्यम से 2022 में किया गया था एवं आरंभिक अनुबंध दो वर्षो के लिए था जो 27.09.2024 को समाप्त हो गया। निगम द्वारा आंतरिक एवं बाह्‌य CBT परीक्षाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अनुबंध/निविदा की शर्तों के अनुरूप अनुबंध को एक वर्ष यथा 27.09.2025 तक विस्तारित किया गया, जिसके उपरांत मूल अनुबंध/निविदा शर्त में आगे अनुबंध को विस्तारित किये जाने का प्रावधान नहीं है। हालॉँकि निगम के द्वारा निविदा सं॰-5806/2025 के माध्यम से नये एजेन्सी के चयन हेतु निविदा जारी कर दी गयी है एवं निविदा जमा करने (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 7 अ(cid:200)तूबर 2025 2

की अंतिम तिथि 11.09.2025 थी। परन्तु निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त नई एजेन्सी के द्वारा Computer Based Test (CBT) परीक्षा कार्य प्रारंभ किये जाने में 3-4 महीने का समय लग सकता है। अतएव Nomination के आधार पर TCS को वर्तमान निविदा एवं अनुबंध दर एवं शर्त पर दिनांक 27.09.2025 से आगे तीन महीने के लिए कार्यादेश निर्गत किये जाने के संबंध में स्वीकृृति का अनुरोध किया गया।

2. र्वामान में राज्य सरकार के अनेक विभागों/संस्थाओं द्वारा आयोजित नियोजन/सक्षमता आदि से संबंधित CBT परीक्षाएँ निगम के चयनित CBT संचालन एजेन्सी यथा M/s TCS (iON) के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। अभी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी लि॰ (BSPHCL), बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार, राज्य स्वास्थ्य समिति आदि के लिए CBT पदों से संबंधित परीक्षाएँ या तो आयोजित की जा चुकी है अथवा संबंधित CBT परीक्षाएँ आने वाले समय में आयोजित की जाने वाली हैं। अन्य संस्थाओं से भी परीक्षाएँ आयोजित कराने हेतु अनुबंध के विस्तार का अनुरोध निगम को प्राप्त हुआ है।

3. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के पत्रांक के॰वी॰ 499 दिनांक 11.09.2025 के माध्यम से निगम को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बिहार के दिनांक 01.09.2025 के पत्र को संदर्भित करते हुए निगम को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा CBT माध्यम से आयोजित कराने का आदेश दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अपने उक्त पत्र के साथ विभागीय मार्गदर्शिका एवं औपबंधिक कार्यतालिका संलग्न करते हुए अनुरोध किया गया है कि परीक्षा एजेन्सी को कार्यादेश निर्गत करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को संसूचित किया जाए। वर्णित औपबंधिक कार्यतालिका जिसके अनुसार परीक्षा आयोजन की अवधि 04.10.2025 से 25.10.2025 तक एवं परीक्षाफल का प्रकाशन 01.11.2025 निर्धारित है। इसके अतिरिक्त बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा के॰वी॰ 510 दिनांक 05.09.2025 द्वारा निगम को ऑन-लाईन आवेदन प्राप्त करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए निर्देश दिया गया है।

4. उपरोक्त तथ्यों एवं STET परीक्षा के निर्धारित कार्यतालिका के अनुसार एजेन्सी यथा M/s TCS(iON) को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की अपेक्षा के अनुसार बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि॰, बेल्ट्रॉन द्वारा कार्यादेश निर्गत करना संभव नहीं है क्योकि निगम के साथ र्वामान एजेन्सी यथा M/s TCS (iON) का कार्य अनुबंध अवधि यथा 27.09.2025 को समाप्त हो रही है एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अलावा अन्य संस्थाओं जैसे जीविका, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी लि॰ (BSPHCL), बिहार तकनीकि सेवा आयोग, बिहार, राज्य स्वास्थ्य समिति आदि के परीक्षा कार्य अभी पूरा नही हो सका है। इन कार्यो को पूरा किये जाने हेतु अनुमानित राशि एक करोड़ रुपये से अधिक है।

5. अतः वर्णित परिप्रेक्ष्य में बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के निविदा शर्त में प्रावधानित अधिकतम अवधि (यथा दो वर्ष तथा अधिकतम एक वर्ष का अवधि विस्तारण) को अधिक्रमित (Supersede) करते हुए विशेष परिस्थिति में Bihar Financial (Amendment) Rules, 2024 के नियम सं॰ 131ज्ञ(त) के तहत नामांकन (Nomination) के आधार पर कार्यहित में बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि॰ द्वारा TCS (iON) को वर्तमान निविदा एवं अनुबंध के दर एवं शर्त पर दिनांक 27.09.2025 से आगे तीन महीने के लिए निर्गत कार्यादेश के घटनोत्तर स्वीकृति का निर्णय लिया गया है।

6. उक्त संकल्प को दिनांक 03.10.2025 को मद संख्या-76 के रूप में मंत्रिपरिषद्‌ के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, सरकार के सचिव।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1605-571+1000-डी0ट(cid:547)0पी0

Website: : https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 07 October 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-10-07.1605/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-10-07.1605.