Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 27 November 2025

Published 27 November 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-11-27.1738
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

6 अ(cid:274)हायण 1947 (श0)

(सं0 पटना 1738) पटना, वृह(cid:232)पितवार, 27 नव(cid:224)बर 2025 Tech Hub

———

Tech Hub

बिहार सरकार राज्य के गुणात्मक आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए कृत संकल्पित है। बिहार की जनसंख्या में युवाओं की भागीदारी लगभग 58 प्रतिषत है। इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने पर बिहार को देष के सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बन सकता है। युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं और उर्जा को सार्थक दिषा देने के लिए नवीन प्रक्षेत्रों में औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना करने से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि कौषल विकास, नवाचार एवं उद्यमषीलता को भी बल मिलेगा। ऐसे में बिहार के युवा मानव संसाधन को दृष्टिपथ रख कर राज्य को पूर्वी भारत का नया टेक हब (Tech Hub) के रूप में विकसित किया जाना अपेक्षित है।

2. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवष्यक है कि बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना की जाए। इस उद्‌देष्य को योजनाबद्ध तरीके से प्राप्त करने हेतु वृहद कार्य योजना तैयार करने तथा तदालोक में संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन के सतत्‌ अनुश्रवण की आवष्यकता है।3. इस कार्य योजना का निर्माण कराने तथा उसके कार्यान्वयन का सतत्‌ अनुश्रवण करने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक शीर्ष समिति का गठन अपेक्षित है, जिसमें उद्योग विभाग, वित्त विभाग, सूचना प्रावैद्यिकी विभाग एवं कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव सदस्य होंगे तथा उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 27 नव(cid:224)बर 2025 4. कार्य योजना के निर्माण हेतु शीर्ष समिति के पर्यवेक्षण में उद्योग विभाग द्वारा एक कार्य योजना समिति का गठन किया जायेगा, जिसमें संबंधित प्रक्षेत्रों के राष्ट्रीय/अतंराष्ट्रीय स्तर के परामर्शी/विषेषज्ञों को सुझाव हेतु आमंत्रित किया जा सकेगा।

5. कार्य योजना समिति का कार्यकाल छः माह का होगा। समिति के द्वारा तीन माह के अंतर्गत विस्तृत कार्य योजना तैयार कर शीर्ष समिति के समक्ष समर्पित किया जायेगा तथा इस कार्य योजना के कार्यान्वयन में सहयोग करने के लिए समिति अगले तीन माह कार्य करेगी।

6. उपरोक्त कंडिकाओं में निहित प्रावधानों के तहत बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक हब (Tech Hub) के रूप में विकसित करने के उद्‌देष्य से डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना हेतु कार्य योजना के निर्माण तथा उसके कार्यान्वयन का सतत्‌ अनुश्रवण करने के लिए शीर्ष समिति के गठन की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

7. उक्त पर दिनांक-25.11.2025 की मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यवाही के मद संख्या-01 के रूप में स्वीकृति प्राप्त है। आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रतिलिपि सभी संबंधितों को प्रेषित की जाय। ————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1738-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0 ।

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 27 November 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-11-27.1738/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-11-27.1738.