Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 20 March 2026

Published 20 March 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-03-20.285
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

29 फा(cid:227)गुन 1947 (श0)

(सं0 पटना 285) पटना, शु(cid:272)वार, 20 माच(cid:91) 2026 ———

—श्री जितेन्द्र कुमार, सहायक परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग (मुख्यालय), बिहार, पटना द्वारा अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं समकक्ष पद पर योगदान देने से पूर्व खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के अधीन आपूर्ति निरीक्षक, परसौनी, सीतामढ़ी में कार्यरत सेवा अवधि की गणना करने हेतु दिनांक-11.07.2023 को आवेदन परिवहन विभाग को समर्पित किया गया। श्री जितेन्द्र कुमार पूर्व में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के अधीन आपूर्ति निरीक्षक, परसौनी, सीतामढ़ी के पद पर दिनांक-11.10.2021 से 27.12.2022 तक कार्यरत थे।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में इनका चयन बिहार परिवहन

सेवा के अन्तर्गत अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं समकक्ष के पद पर किया गया।

बिहार लोक सेवा आयोग से प्राप्त अनुषंसा के आलोक में विभागीय अधिसूचना सं0-9514, दिनांक-09.12.

2022 द्वारा श्री जितेन्द्र कुमार को अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं समकक्ष के पद पर नियुक्त करते हुए परिवहन विभाग (मुख्यालय) में योगदान करने का निदेष दिया गया।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पत्रांक-5893 दिनांक-27.12.2022 के द्वारा श्री जितेन्द्र कुमार को

अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर योगदान देने हेतु विरमित किया गया, जिसके आलोक में श्री कुमार द्वारा दिनांक-27.12.2022 के अपराह्‌न में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं समकक्ष के पद पर परिवहन विभाग (मुख्यालय) में योगदान समर्पित किया गया। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 20 माच(cid:91) 2026 उपर्युक्त के आलोक में श्री जितेन्द्र कुमार के आवेदन पर विचार करते हुए वित्त विभाग के संकल्प

सं0-665, दिनांक-15.07.2019 की कंडिका-3(ii) के आलोक में इनके द्वारा पूर्व में बितायी गई सेवा (दिनांक-11.10.

2021 से 27.12.2022 पूर्वाह्‌न तक) को वर्तमान सेवा (अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं समकक्ष) के साथ मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपदान तथा बिहार सेवा संहिता के तहत अनुमान्य अवकाषों हेतु परिगणित की जाती है। उपर्युक्त पर वित्त विभाग, बिहार, पटना की सहमति प्राप्त है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 285-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 20 March 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-03-20.285/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-03-20.285.