Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 30 April 2026

Published 30 April 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-04-30.414
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत 10 वैशाख 1948 (श0)

(सं0 पटना 414) पटना, वृह(cid:232)पितवार 30 अ(cid:292)ील 2026 ifjogu foHkkx ——— अिधसूचना 30 vizhy 2026 —NALSA के दिशा-निर्देशों के अनुसार शमन के रूप में निर्गत ई0 चालान से संबंधित लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटारे हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। उक्त के आलोक में परिवहन विभाग द्वारा अत्यधिक संख्या में जारी किये गये वैसे ई0 चालान जिनके भुगतान की कार्रवाई 90 दिन से अधिक अवधि व्यतीत होने के बावजूद भी नहीं किये गये है, जिनमें इस हेतु कतिपय मामलों में न्यायालय में अभियोजन प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये है या नहीं समर्पित किये गये है, इस प्रकार के 31.03.2026 तक के लंबित यातायात ई0 चालान के निपटान को सुगम बनाने हेतु बिहार सरकार (परिवहन विभाग) द्वारा तत्काल प्रभाव से ''एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना, 2026'' की स्वीकृति प्रदान की जाती है। यह योजना चालू वित्तीय वर्ष, 2026-27 तक के लिए प्रभावी होगी। उल्लंघनकर्ताओं द्वारा ऐसे चालानों के निपटान के लिए भुगतान की जाने वाली न्यूनतम राशि उक्त योजना में निर्धारित की गयी है। शमन के रूप में निर्गत चालानों मे से वैसे चालान जो 90 दिनों से अधिक समय से लंबित है, इस प्रकार के चालान को वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत से निष्पादित करने की कार्रवाई की जायेगी, जो नीचे वर्णित अनुसूची के अनुरूप निष्पादित होगी।

1 177 प्रावधानों नियमों, विनियमो ं और अधिसूचनाओं का उल्लंघन। 500/-
2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 30 अ(cid:292)ील 2026
2 177-क धारा 118 (चालन विनियम) के अधीन विनियमों का उल्लंघन। 500/-
3 178 पास या टिकट के बीना यात्रा करना। 500/-
4 179 आदेशों, निर्देशों की जानबुझ कर अवज्ञा, बाधा डालना और प्राधिकारी को जानकारी देने से इन्कार करना। मोटरयान अधिनियम के अन्तर्गत विहित शास्ति (चालान में यथावर्णित) की 50 प्रतिशत राशि
5 180 अप्राधिकृत व्यक्तियों को यान चलाने की अनुज्ञा देना। 2,500/
6 181 बीना चालक अनुज्ञप्ति अथवा निर्धारित आयु से कम आयु के व्यक्ति द्वारा वाहन का परिचालन करना। 2,500/-
7 182(1) अन्हर्ता के पश्चात्‌ यान चलाना। 10,000/-
8 182(2) परिचालक के रूप में कार्यरत अनर्ह परिचालक या अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन करना या अभिप्राप्त करना। 10,000/-
9 182क(1) मोटरयानों और उनके संघटको ं के सन्निर्माण, रख-रखाव, बिक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराधों के लिए दंड 1,00,000/-
10 182क(3) मोटरयानों और उनके संघटको ं के सन्निर्माण, रख-रखाव, बिक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराधों के लिए दंड 1,00,000/-
11 182क(4) मोटरयानों और उनके संघटको ं के सन्निर्माण, रख-रखाव, बिक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराधों के लिए दंड 5,000/-
12 182ख धारा 62क (दोषपूर्ण मोटरवाहन का परिचालन) के उपबंधों का उल्लंघन। 5,000/-
13 183 (1) अत्यधिक गति से यान चालना। (i) एल.एम.वी. (ii) एम.एम.वी./एच.एम.वी 1,000/-
2,000/-
14 186 मानसिक एवं शारीरिक रूप से अयोग्य व्यक्ति द्वारा यान चलाना 1,000/-
15 189 सार्वजनिक स्थान में दौड़ और गति का मुकाबला 2,500/-
16 192 रजिष्ट्रीकरण या अनुज्ञापन के बिना यान का उपयोग 2,000/-
17 192क परमिट के बिना यान का उपयोग 10,000/-
18 194क अधिक यात्रियों का वहन 1,000/-
19 194ख (1) सुरक्षा बेल्टों का उपयोग और बालको ं का बैठना 500/-
20 194ख (2) बालक है जिसने चौदह वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है और जो सुरक्षा बेल्ट या किसी बाल अवरोध प्रणाली द्वारा सुरक्षित नहीं है 500/-
3 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 30 अ(cid:292)ील 2026
21 194ग मोटर साईकिल ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए शास्ति 500/-
22 194घ सिर के सुरक्षा पहनावे को न पहनने के लिए शास्ति 500/-
23 194ङ आपातकालीन यानों को अबाध रूप से गुजरने देने में असफलता 5,000/-
24 194च हार्न और ध्वनिमंद क्षेत्र मे हार्न बजाना ं 1,000/-
25 196 बीमा न किये गये यान को चलाना 1,000/-
26 198 यान में अनधिकृत हस्तक्षेप 1,000/-
27 201 यातायात के मुक्त प्रवाह मे अवरोध ं डालना 500/-
28 184 (क) दो पहिया वाहन लाल बत्ती को पार करना। 1,000/- परिवहन विभाग के अधिसूचना संख्या-6506 दिनांक 18.08.2023 द्वारा पूर्व से अधिसूचित न्यूनतम राशि
तीन पहिया वाहन 2,000/-
चार पहिया वाहन (छोटा वाहन) 3,000/-
मध्यम वाहन 4,000/-
भारी वाहन (सभी प्रकार के) 5,000/-
29 184 (ख) दो पहिया वाहन स्टॉप साईन का उल्लंघन 1,000/-
तीन पहिया वाहन 2,000/-
चार पहिया वाहन (छोटा वाहन) 3,000/-
मध्यम वाहन 4,000/-
भारी वाहन (सभी प्रकार के) 5,000/-
30 184 (ग) वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग 5,000/-
31 184 (घ) विधि के विरूद्ध किसी रीति में अन्य यानों के पास से गुजरना या उनसे आगे निकलना। 5,000/-
32 184 (ङ) दो पहिया वाहन यातायात के प्राधिकृत प्रवाह के विरूद्ध चालन करना। 1,000/-
तीन पहिया वाहन 2,000/-
चार पहिया वाहन (छोटा वाहन) 3,000/-
मध्यम वाहन 4000/-
भारी वाहन (सभी प्रकार के) 5,000/-
33 184 (च) सभी प्रकार के वाहनों के लिए किसी ऐसी रीति मे गाड़ी चलाना, जो ं उससे बहुत कम है, जिसकी सक्षम और सावधान चालक से अपेक्षा की जायेगी और जहाँ किसी सक्षम और किसी सावधान चालक को यह स्पष्ट होगा कि उस रीति में गाड़ी चलाना खतरनाक होगा, से ऐसे रीति में चलाना जो पब्लिक के लिए खतरनाक है, अभिप्रेत होगा। 5,000/-
4 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 30 अ(cid:292)ील 2026
34 190 की उपधारा (2) दो पहिया वाहन सड़क सुरक्षा, ध्वनि नियंत्रण या वायु प्रदूषण से संबंधित मामलों के उल्लंघन में यान चलवाना या चलाने देना (प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना वाहन का परिचालन) 1,000/- परिवहन विभाग के अधिसूचना सं0-10094 दिनांक-02.09.2024 द्वारा पूर्व से अधिसूचित न्यूनतम राशि
तीन पहिया वाहन 1,500/-
हल्के मोटरयान (LMV) 2,000/-
मध्यम मोटरयान (MMV) 3,000/-
भारी मोटरयान (HMV) 5,000/-
अन्य वाहन 1,500/-

2. वर्चुअल कोर्ट के क्रियाशील होने तक के लिए संबंधित जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा ई0 चालान से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

3. यह अधिसूचना बिहार गजट में इसके प्रकाशन की तिथि से 05 कार्य दिवस के पश्चात प्रभावी होगी। ————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 414-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 30 April 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-04-30.414/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-04-30.414.