Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 06 May 2026

Published 06 May 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-05-06.445
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

16 वैशाख 1948 (श0)

(सं0 पटना 445) पटना, बुधवार 6 मई 2026 e-gov/PFMS-05/2023(खंड) ———

6 ebZ 2026

Cyber Treasury व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में ई-कुबेर प्लेटफॉर्म, भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से केन्द्र प्रायोजित योजनाओं (Centrally Sponsored Scheme) की राशि को सही समय पर (Just In Time) जारी करने हेतु एस एन ए-स्पर्श (SNA-SPARSH) प्रक्रिया को संबंधित विभागों के लिए लागू किया गया है।

व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के तहत एस एन ए-स्पर्श विपत्रों के लेखांकन हेतु एक पृथक कोषागार की स्थापना की जायेगी, जिसका नाम साइबर कोषागार (Cyber Treasury) होगा, जोे एस एन ए-स्पर्श प्रणाली के तहत राज्य के संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों द्वारा भेजे गये विपत्रों के केन्द्रीकृत लेखांकन का कार्य करेगा।

राज्य द्वारा सम्यक विचारोपरान्त केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के लिए एस एन ए-स्पर्श प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन एवं एस एन ए-स्पर्श प्रणाली के तहत तैयार किये गये विपत्रों के पी॰एफ॰एम॰एस॰ पोर्टल के माध्यम से पारित करने, अनुश्रवण करने एवं केन्द्रीकृत लेखांकन हेतु कोषागार एवं लेखा निदेशालय (वित्त विभाग) अंतर्गत साइबर कोषागार नाम से एक पृथक कोषागार का गठन करने का निर्णय लिया गया है ।

अतएव साइबर कोषागार हेतु 01 (एक) वरीय कोषागार पदाधिकारी (बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा), 03 (तीन) सहायक कोषागार पदाधिकारी (बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा), 01 (एक) प्रधान लिपिक, 05 (पाँच) उच्चवर्गीय लिपिक, 10 (दस) निम्नवर्गीय लिपिक एवं 03 (तीन) कार्यालय परिचारी के पद सृजन का निर्णय निम्नानुसार लिया गया है :- 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 6 मई 2026
वरीय कोषागार पदाधिकारी (बि॰वि॰प्र॰से॰) वेतन स्तर-11 01
सहायक कोषागार पदाधिकारी (बि॰वि॰प्र॰से॰) वेतन स्तर-09 03
प्रधान लिपिक वेतन स्तर-06 01
उच्चवर्गीय लिपिक वेतन स्तर-04 05
निम्नवर्गीय लिपिक वेतन स्तर-02 10
कार्यालय परिचारी वेतन स्तर-01 03

वरीय कोषागार पदाधिकारी/सहायक कोषागार पदाधिकारी के पद पर वित्त विभागान्तर्गत बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा के पदाधिकारियों का पदस्थापन किया जायेगा। लिपिक एवं कार्यालय परिचारी के पद पर भी वित्त विभाग द्वारा पदस्थापन किया जायेगा। उक्त पदों पर सीधा नियंत्रण वित्त विभाग का होगा। . उक्त पदों के सृजन के फलस्वरूप अनुमानित वार्षिक व्यय ₹147,93,024/-(एक सौ सैतालीस लाख तिरानबे हजार चौबीस रूपये) मात्र होगी।

उक्त नवसृजित पदों के पदधारक का वेतन भुगतान, मांग सं॰-12 के अंतर्गत मुख्य शीर्ष-2054-खजाना

स्थापना विपत्र कोड-12-2054000970001 द्वारा किया जायेगा ।

अतः सम्यक्‌ विचारोपरांत एस एन ए-स्पर्श से संबंधित कार्यों के निष्पादन हेतु कोषागार एवं लेखा निदेशालय (वित्त विभाग) अंतर्गत साइबर कोषागार (Cyber Treasury) के गठन एवं इसके संचालन हेतु कुल 23 (तेईस) पदों के सृजन हेतु दिनांक-29.04.2026 को संपन्न मंत्रिपरिषद्‌ की बैठक में प्राप्त अनुमोदन के आलोक में स्वीकृति प्रदान की जाती है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 445-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 06 May 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-05-06.445/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-05-06.445.