असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
17 वैशाख 1948 (श0)
(सं0 पटना 449) पटना, वृह(cid:232)पितवार 7 मई 2026
———
5 ebZ 2026
राज्य की विद्युत प्रणाली में हो रहे चतुर्दिक विकास एवं विद्युत मांग में उत्तरोत्तर वृद्धि के कारण संचरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की अति आवश्यकता है। वर्त्तमान में बिहार राज्य अंतर्गत अंतर-राज्य संचरण प्रणाली (Intra- State Transmission System) का निर्माण का कार्य राज्य सरकार के अनुमोदनोपरांत एवं बिहार विद्युत विनियामक आयोग के स्वीकृत टैरिफ के आलोक में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड के द्वारा संपन्न किया जाता है।
2. विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी निविदा (TBCB) के तहत विकसित की जाने वाली विद्युत संचरण परियोजनाओं के निर्माण हेतु बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर (BPC) के रूप में RECPDCL (REC Limited की सहायक कंपनी) एवं PFCCL (PFC Consulting Limited-Power Finance Corporation की सहायक कंपनी) को अधि—त किया गया है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य भारत के विद्युत संचरण प्रणाली के बुनियादी ढाँचा के निर्माण में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और निजी निवेश को प्रोत्साहित करना है। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 7 मई 2026 4. M/s RECPDCL ने बिहार राज्य अंतर्गत चिन्हित अंतर-राज्य संचरण प्रणाली (Intra-State Transmission System) के निर्माण हेतु टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी निविदा (TBCB) के माध्यम से कार्यों के सम्पादन हेतु ''बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर'' (BPC) बनने का प्रस्ताव दिया है। उक्त प्रस्ताव के अनुसार M/s RECPDCL, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड (BSPTCL) के साथ एक MoU (Memorandum of Understanding) होना है। MoU के अंतर्गत RECPDCL एवं BSPTCL के कार्यक्षेत्र, विस्तृत भूमिकाएँ तथा जिम्मेदारियाँ सम्मिलित हैं। 5. बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर (BPC) के रूप में निविदा प्रक्रिया (यथा पूर्ण सम्यक सर्वे, RFP, लागत अनुमान, प्री-बिड मीटिंग एवं निविदा निष्पादन) की संपूर्ण जिम्मेदारी RECPDCL की होगी।
6. TBCB mode में निर्माण की जाने वाली अंतर-राज्य संचरण प्रणाली (Intra-State Transmission System) का चयन एवं अनुमोदन राज्य सशक्त समिति (State Empowered Committee) द्वारा किया जाना है एवं इस समिति का गठन ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के स्तर से होना है।
7. वर्तमान में आवश्यकता को देखते हुए, "3×800 मेगावाट सुपर थर्मल पॉवर प्लांट, पीरपैंती, भागलपुर" से विद्युत निकासी हेतु एवं अन्य चिन्हित संचरण परियोजनाओं के निर्माण के लिए TBCB mode के अंतर्गत निविदा आमंत्रित कर कार्यों का सम्पादन करने हेतु RECPDCL को बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर (BPC) के रूप में नामित किया जा सकता है। भविष्य में राज्य सशक्त समिति (State Empowered Committee) द्वारा चिन्हित एवं अनुमोदित अन्य संचरण परियोजनाओं को भी TBCB mode के माध्यम से निर्मित किया जा सकेगा।
8. अतएव बिहार राज्य अंतर्गत चिन्हित अंतर-राज्य संचरण प्रणाली के निर्माण एवं विकास के लिए टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी निविदा के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर कार्यों का सम्पादन कराने हेतु मेसर्स आर0ई0सी0 पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड को ''बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर'' के रूप में नामित करते हुए बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एम0ओ0यू0) करने एवं विभागीय स्तर पर राज्य सशक्त समिति के गठन की स्वीकृति प्रदान करन का निर्णय लिया गया। 7. मंत्रिपरिषद की दिनांक-29.04.2026 को हुई बैठक में उक्त प्रस्ताव पर अनुमोदन प्राप्त है। ————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,