िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत 25 वैशाख 1948 (श0)
(सं0 पटना 502) पटना, शु(cid:272)वार, 15 मई 2026 —
————
वीरचन्द पटेल पथ, बिहार, पटना।
iVuk fnukad 14 ebZ 2026
(GFTN),
The Aryabhata Drishti
बिहार सरकार नये-नये तकनीकों का समावेश कर नवाचार के माध्यम से राज्य के विकास हेतु —त संकल्पित है। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सामाजिक एवं आर्थिक –ष्टिकोण से एक परिवर्तनकारी तकनीक के रूप में स्थापित हो रही है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि शोध, नवाचार एवं इस क्षेत्र के अग्रणी उद्योग एवं संस्थाओं का सहयोग प्राप्त कर राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे वैश्विक परिवर्तनकारी क्षमता रखने वाले क्षेत्र में बिहार राज्य एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित हो, जिससे राज्य के सामाजिक, आर्थिक एवं क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके।
उक्त उद्देश्य की पूर्त्ति हेतु विभागीय संकल्प सं॰-2224 दिनांक 25.11.2025 के द्वारा बिहार राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसके मुख्य उद्देश्यों में एक यह भी है कि AI प्रक्षेत्र के अग्रणी उद्योगों/संस्थानों की सहभागिता प्राप्त करने हेतु इनका चयन करना तथा राज्य में ए०आई० पारिस्थितिकी का निर्माण करना है। साथ ही साथ बिहार को पूर्वी भारत का टेक हब के रूप में विकसित किया जाना है।2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 15 मई 2026 राज्य की जनसंख्या का लगभग 60% भाग कार्यशील आयु-वर्ग में है तथा आई॰आई॰टी॰ पटना, आई॰आई॰एम॰ गया, आई॰आई॰आई॰टी॰ भागलपुर, एन॰आई॰टी॰ पटना, एम्स पटना एवं अनेक राजकीय विश्वविद्यालयों का सु–ढ़ नेटवर्क राज्य की शोध, कौशल एवं नवाचार क्षमताओं को सशक्त बनाता है। बिहार का GSDP वर्ष 2024-25 में रु॰ 9.9 लाख करोड़ को पार कर गया है जिसमें 13.1% की वृद्धि दर रही है। ऐसे में राज्य के जनसांख्यिकीय लाभांश (Demographic Dividend) को तकनीक-सक्षम रोजगार, निवेश एवं समावेशी विकास में परिवर्तित करने का ऐतिहासिक अवसर उपलब्ध है।
2. मेसर्स ग्लोबल फाइनेंस एण्ड टेक्नोलॉजी नेटवर्क [एकाउंटिंग एण्ड कॉरपोरेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी (ACRA), सिंगापुर, निबंधन सं॰- 202445311E), सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण (Monetary Authority of Singapore – MAS) द्वारा Nov., 2024 में स्थापित एक Not-for-Profit संस्था है, जिसका मुख्यालय सिंगापुर में स्थित है। GFTN का वैश्विक नेटवर्क 130 देशों की सरकारों, वित्तीय संस्थाओं, तकनीकी कंपनियों, निवेशकों एवं शिक्षण संस्थाओं तक विस्तृत है। यह संस्था तीन एकी—त स्तंभों– GFTN Connections, GFTN Solutions एवं GFTN Capital – के माध्यम से संचालित होती है। GFTN ने ओडिशा, उज्बेकिस्तान, अफ्रीका एवं लैटिन अमेरिका में सफलतापूर्वक सरकारी साझेदारी परियोजनाएँ क्रियान्वित कर रही है। 3. मेसर्स ग्लोबल फाइनेंस एण्ड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN), के चयन से निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्त्ति होगी :-
• GFTN, NUS-AIDF (नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर - एशियन इंस्टीच्यूट ऑफ डिजिटल फाइनेंस) तथा लाइनक्स फाउंडेशन के सहयोग से 5 माह का उन्नत AI सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संचालित किया जाएगा।
• पाठ्यक्रम में AI Fundamentals, Generative AI, Agentic AI, AI Governance, AI Ethics, कोडिंग एवं AI-based Systems विकास सम्मिलित होंगे।
• 5 वर्षों में 7,000 विद्यार्थियों (STEM/गैर-STEM, स्नातक/ स्नातकोत्तर) को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 60% Virtual एवं 40% Physical प्रारूप में होगा। • मेसर्स ग्लोबल फाइनेंस एण्ड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN) के माध्यम से AI एवं Quantum-enabled डिजिटल Sandbox प्लेटफॉर्म (Aryabhata Technology Observatory) का सृजन किया जाएगा। बिहार की विशिष्ट चुनौतियों के समाधान हेतु स्टार्टअप्स उद्यमियों, छात्रों, रिसर्चर एवं सरकारी अधिकारियों को AI/ML APIs, Data Pipelines, LLM Gateway तथा Cloud IDE प्रदान करेगा।
• ATO की संरचना में ALFIN Engine (Agnostic AI Integration), Q-FINEX (क्वांटम फाइनेंस इंडस्ट्री एक्सपेरिमेंटेशन), ऑटोमेटेड हैकथॉन प्लेटफॉर्म तथा डेटा मार्केटप्लेस सम्मिलित हैं।
• GFTN के 12 वैश्विक मंचों (Singapore FinTech Festival, Point Zero Forum Zurich, Black Swan Summit, Bangkok Digital Finance Forum, GFTN Forum Japan आदि) के माध्यम से बिहार को वैश्विक निवेशकों, तकनीकी कंपनियों एवं नीति-निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
• बिहार के लिए बिहार पवेलियन, इन्वेस्टर आवर्स, राउंडटेबल मीटिंग, MoU हस्ताक्षर समारोह एवं ब्रांडिंग गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
| KPI | ||
| कौशल एवं कार्यबल | AI में प्रशिक्षित छात्र | 7000 |
| रोजगार एवं आर्थिक गतिविधि | अनुमानित रोजगार अवसर | 3000 |
| नवाचार एवं उद्यमिता | इन्क्यूबेशन में सहायता प्राप्त स्टार्टअप | 100 |
| सफलतापूर्वक वित्तपोषित स्टार्टअप | 10+ | |
| सुगम उद्यम निवेश | USD 5,00,000+ | |
| वैश्विक दृश्यता एवं निवेश | स्ट्राटेजिक क्लाइंट मिटिंग | 750 |
| नवाचार मंच | Hackathons संचालित | 16 |
| Govt. Problem Statements Addressed | 100 |
इस प्रकार कुल 3000 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा रु॰ करोड़ का प्रत्यक्ष आर्थिक प्रभाव होगा।
5. मेसर्स ग्लोबल फाइनेंस एण्ड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN), सिंगापुर द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली योजना
| INR | ||||||
| 1. कौशल विकास (7000 प्रशिक्षु) | 9.24 | 9.26 | 9.29 | 12.32 | 12.35 | 52.46 |
| 2. नवाचार (ATO – Aryabhata Technology Observatory) | 10.39 | 5.15 | 5.15 | 5.15 | 5.15 | 30.99 |
| 3. अर्थव्यवस्था (वैश्विक मंच, स्टार्टअप त्वरण) | 9.13 | 10.67 | 11.74 | 12.92 | 14.23 | 58.69 |
| GFTN को कुल भुगतान (INR करोड़) | 28.76 | 25.08 | 26.18 | 30.39 | 31.73 | 142.14 |
| IndiaAI अवसंरचना लागत (GFTN के अतिरिक्त) | 6.94 | 6.94 | 6.94 | 6.94 | 6.94 | 34.70 |
| कुल योग (INR करोड़) | 35.7 | 32.02 | 33.12 | 37.33 | 38.67 | 176.84 |
| कुल योग (GST @18% सहित) | 42.12 | 37.78 | 39.08 | 44.05 | 45.63 | 208.66 |
| Say Total - | 209.00 |
6. उक्त राशि की निकासी मुख्य शीर्ष-2852-उद्योग, उपमुख्य शीर्ष-07-दूर संचार और इलेक्ट्रॉनिक उद्योग, लघु शीर्ष-202- इलेक्ट्रॉनिक, उप शीर्ष-01 09-ई.-शासन राज्य योजना, विपत्र कोड-25-2852072020109, विषय शीर्ष-0109-28-04-व्यवसायिक/ कला/तकनीकी सेवाएँ अन्तर्गत उपबंधित राशि से किया जाएगा। 7. वर्त्तमान में The Aryabhata Drishti परियोजना की अवधि पाँच वर्ष निर्धारित की गयी है, जिस पर कुल राशि रु॰ करोड़ मात्र का व्यय संभावित है, जिसका वर्षवार विवरणी निम्नांकित है :-
| 2026-27 | 2027-28 | 2028-29 | 2029-30 | 2030-31 |
| 4222.00 | 3788.00 | 3918.00 | 4405.00 | 4567.00 |
2026-27 2027-28 2028-29 2029-30 2030-31 4222.00 3788.00 3918.00 4405.00 4567.00 8. GFTN द्वारा विभिन्न मदों में प्राक्कलित राशि की गणना US Dollar (USD) एवं भारतीय मुद्रा (INR) में की गयी है, एवं GFTN एतद् हेतु USD में चार्ज करेगा, जिसका Indicative Exchange Rate 21st April, 2026 के आधार पर रु॰ 93.00 प्रति USD यूज किया गया है। GFTN को सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा भुगतान भारतीय मुद्रा INR में किया जाएगा। USD-INR exchange rate में उक्त indicative rate में 10% की विचलन होने पर वित्त विभाग की सहमति से सूचना प्रावैधिकी विभाग के द्वारा exchange rate का पुनरीक्षण एवं mutual adjustment किया जाएगा।
9. उक्त योजना का क्रियान्वयन, मेसर्स ग्लोबल फाइनेंस एण्ड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN), सिंगापुर के द्वारा किया जायेगा।
10. वित्त विभाग के संकल्प सं॰-12888 दिनांक 03.12.2024 में निहित प्रावधान के आलोक में योजना के समीक्षा प्राधिकार, लोक वित्त समिति की अनुशंसा एवं स्वीकृति प्राधिकार मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति इस शर्त्त के साथ प्रदान की गयी है कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार का पत्रांक-Q/States/103/42/ 2018 दिनांक 23.03.2023 के आलोक में वित्तीय एवं अन्य शर्त्तों पर भारत सरकार से पूर्व सहमति प्राप्त कर ली जायेगी एवं उसकी अनुशंसा के आलोक में ही अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी।
11. वर्णित स्थिति में राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारिस्थितिकी तंत्र, कौशल विकास एवं नवाचार को सु–ढ़ करने हेतु ग्लोबल फाइनेंस एण्ड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN), सिंगापुर को बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली, 2024 के नियम सं॰-131 ज्ञ(त) के तहत नामांकन के आधार पर चयन तथा The Aryabhata Drishti परियोजना के क्रियान्वयन हेतु कुल राशि रु॰ (दो सौ नौ करोड़) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति उक्त कंडिका-10 में निहित शर्तों के अधीन प्रदान किया गया है।(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 15 मई 2026 4 12. योजनान्तर्गत राशि की निकासी वित्त विभाग के पत्रांक-2561 दिनांक 17.04.1998 में निहित प्रावधान के अन्तर्गत किया जायेगा।
13. उक्त स्वीकृत राशि की निकासी प्रशाखा पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना के द्वारा की जायेगी एवं प्रणाली के माध्यम से राशि मेसर्स ग्लोबल फाइनेंस एण्ड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN), सिंगापुर को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका उपयोगिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना आवश्यक है। 14. आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति प्राप्त है। 15. प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् द्वारा दिनांक 13.05.2026 को मद् संख्या-19 के रूप में स्वीकृति प्रदान की गयी है।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, अंजन कुमार गुप्ता, सरकार के अवर सचिव।
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,