(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40
असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
30 वैशाख 1948 (श0)
(सं0 पटना 517) पटना, बुधवार, 20 मई 2026 1@fofo/k&40@2026
———
14 ebZ 2026
राज्य के मेधावी छात्रों के राज्य से बाहर चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हेतु पलायन रोकने, चिकित्सकों की कमी को कम करने एवं राज्य में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभागीय राज्यादेश सं0-312(1) दिनांक-07.03.2019 द्वारा राज्य के सीतामढ़ी जिला में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की स्थापना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। 2. सीतामढ़ी बिहार के मिथिला क्षेत्र में स्थित एक अत्यंत पावन धार्मिक स्थल है, जो मुख्य रूप से माँ सीता की जन्म भूमि के रूप में प्रसिद्ध है। यह रामायण काल से जुड़ा एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जो हिन्दु श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। 3. अतः उपरोक्त आलोक में सीतामढ़ी जिला में अवस्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नामकरण परिवर्तित करते हुए माँ सीता चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, सीतामढ़ी किया जाता है। 4. प्रस्ताव में मंत्रिपरिषद् की बैठक दिनांक-06.05.2026 के मद संख्या-11 द्वारा स्वीकृति प्राप्त है। 5. यह तत्काल प्रभाव से प्रवृत्त होगा।
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,