असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
1 (cid:207)ये(cid:231)ठ 1948 (श0)
(सं0 पटना 524) पटना, शु(cid:272)वार, 22 मई 2026
SAIL)-06/2025—2515
————
ladYi
21 ebZ 2026
(NIFTEM)
बिहार राज्य भारत के प्रमुख —षि प्रधान राज्यों में से एक है, जहाँ विविध —षि उत्पादों की प्रचुरता खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास के लिए सुदृढ़ आधार प्रदान करती है। वही खाद्य प्रसंस्करण उद्योग न केवल —षि उत्पादो का मूल्य संवर्धन करता है, बल्कि किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने में भी सहायक होता है।
उल्लेखनीय है कि फुड टेक्नोलॉजी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की रीढ़ है। यह न केवल गुणवाा, सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करती है, अपितु मूल्य संवर्धन, रोजगार सृजन तथा निर्यात वृद्धि के माध्यम से अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाती है। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है, जिसका उद्देश्य देश में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को तकनीकी, प्रबंधकीय और उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनाना है। वर्त्तमान में NIFTEM कैम्पस देश के दो राज्यों-हरियाणा एवं तमिलनाडु में अवस्थित है तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बिहार में भी NIFTEM कैम्पस की स्थापना हेतु लगातार अनुरोध किया जा रहा है।
(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 22 मई 2026 2 3. बिहार मे औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार हेतु वैशाली जिला अन्तर्गत कुल रकवा-1243.45 एकड़ रैयती भूमि का आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से अधिग्रहण पर मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक- 10.01.2025 में मद संख्या- 43 के रूप में मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त है।4. औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार हेतु वैशाली जिला अन्तर्गत कुल रकबा-1243.45 एकड़ रैयती भूमि का आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से अधिग्रहण हेतु प्रक्रियाधीन भूमि मे से 100 एकड़ भूमि पर राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) की स्थापना हेतु खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार को निःशुल्क हस्तान्तरण की सैद्धांतिक स्वीकृति तथा उक्त के भूमि चयन पर अन्तिम निर्णय हेतु निदेशक पर्षद, आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, बिहार, पटना को प्राधि—त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है। 5. उपर्युक्त कंडिका-04 पर दिनांक-13.05.2026 की मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यवाही के मद संख्या-08 के रूप में स्वीकृति प्राप्त है। आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रतिलिपि बिहार सरकार के सभी विभागों एवं महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, डॉ पे्ररणा सिंह,
सरकार के उप सचिव।
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,