Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 15 June 2026

Published 15 June 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-06-15.622
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

25 (cid:207)ये(cid:231)ठ 1948 (श0)

(सं0 पटना 622) पटना, सोमवार, 15 जून 2026 ———

—उच्च शिक्षा विभाग के संकल्प संख्या-633, दिनांक 30.04.2026 द्वारा राज्य के 208 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना, नामकरण, अंगीभूतिकरण एवं संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है।उक्त संकल्प के द्वारा 208 प्रखंडों में स्थापित डिग्री महाविद्यालयों के औपबंधिक संचालन हेतु संकल्प के साथ संलग्न अनुलग्नक-'ख' के अनुसार चिन्हि्‌त संस्थानों का संसूचन किया गया है। डिग्री महाविद्यालयों के संचालन की अपरिहार्यता एवं कुछेक जिलों के जिला पदाधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में समस्तीपुर जिले के प्रखंड-सिंघिया, मुजफ्फरपुर जिले के प्रखंड-गायघाट, भागलपुर जिले के प्रखंड-पीरपैंती, एवं नालंदा जिले के प्रखंड-थरथरी में डिग्री महाविद्यालयों के औपबंधिक संचालन हेतु विभागीय संकल्प सं०-633, दिनांक-30.04.2026 के अनुलग्नक-'ख' के द्वारा संसूचित संस्थानों को निम्न विवरणी के अनुसार संशोधित किया जाता है।

1. समस्तीपुर सिंघिया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसुआ 2 कुमार गंगानंद एकेडमी, सिंघिया
2. मुजफ्फरपुर गायघाट मध्य विद्यालय, पीरौंछा, गायघाट राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जारंग
2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 15 जून 2026
3. भागलपुर पीरपैंती राजकीय बुनियादी विद्यालय, पंचरूखी मध्य विद्यालय सिमानपुर, पीरपैंती
4. नालंदा थरथरी 2 उच्च विद्यालय पमारा, त्रिभुवनबिगहा, थरथरी मध्य विद्यालय, भतहर, थरथरी

साथ ही साथ सीतामढ़ी जिले के जिला पदाधिकारी के पत्रांक-1104, दिनांक 03.06.2026 के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आलोक में सीतामढ़ी के चोरौत प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय के संचालन हेतु जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा चिन्हि्‌त संस्थान श्री ललित नारायण स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चोरौत पर सहमति प्रदान की जाती है।

प्रस्ताव में सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है। विभागीय संकल्प सं०-633, दिनांक 30.04.2026 में वर्णित शेष तथ्य यथावत रहेंगे।

———

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त। (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 622-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0। Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 15 June 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-06-15.622/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-06-15.622.