Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 01 July 2026

Published 01 July 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-07-01.700
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

10 आषाढ़ 1948 (श0)

(सं0 पटना 700) पटना, बुधवार, 1 जुलाई 2026

—1188

————

ladYi

25 twu 2026

(Google Cloud India Pvt. Ltd.)

(MoU)

[Approval for signing a memorandum of understanding (MoU) between Google Cloud India Private Limited and Department of Information Technology, Bihar, Patna for development of Artificial Intelligence (AI) Ecosystem in the State.] बिहार सरकार नये-नये तकनीकों का समावेश कर नवाचार के माध्यम से राज्य के विकास हेतु कृत संकल्पित है। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से एक परिवर्तनकारी तकनीक के रूप में स्थापित हो रही है। राज्य को एआई के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारिस्थितिकी तंत्र के विकास हेतु अंतर्राष्ट्रीय तकनीक संस्थाओं के साथ सहयोग स्थापित करना आवश्यक है।

2. गूगल क्लाउड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Google Cloud India Pvt. Ltd.) (पंजीकृत कार्यालय : यूनिटेक सिग्नेचर टॉवर-II, टॉवर-बी, सेक्टर-15, पार्ट-II, सिलोखेरा, गुड़गॉव, हरियाणा, पिन-122001) विश्व की अग्रणी तकनीकी कंपनियों में से एक है, जो क्लाउड कम्प्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमता, मशीन लर्निंग, जेनरेटिव एआई एवं डिजिटल कौशल विकास में विश्व-स्तरीय विशेषज्ञता रखती है। गूगल क्लाउड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Google Cloud India Pvt. Ltd.) एवं सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना के बीच एक नीतिगत गैर-वित्तीय एवं गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए जाने का प्रस्ताव है।

3. प्रस्तावित समझौता ज्ञापन के अन्तर्गत गूगल क्लाउड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Google Cloud India Pvt. Ltd.) एवं सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना निम्नलिखित उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु सहयोग करेंगे :-

• बिहार सरकार में एआई अवसंरचना के निर्माण हेतु नीतिगत साझेदारी, जिसमें क्लाउड कम्प्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग एवं जेनरेटिव एआई प्रौद्योगिकियों का समावेश सम्मिलित है।(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1 जुलाई 2026 2 • कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात प्रबंधन, शासन-व्यवस्था, लोक सेवा प्रदायगी, खेल, स्मार्ट सिटी, पर्यटन एवं वित्तीय सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) का क्रियान्वयन।

• राज्य सरकार के क्लाउड एवं मशीन लर्निंग इंजीनियरों को गुगल क्लाउड सर्टिफिकेशन स्किलिंग एवं उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से दक्ष बनाना।

• राज्य के इंजीनियरिंग, पॉलिटेकनिक एवं मेडिकल कॉलेज के लिए एआई स्किलिंग सेे संबंधित विशेष पाठ्‌यक्रमों का विकास, प्रशिक्षण संसाधन उपलब्ध कराना एवं मास्टर टे्रनर की ट्रेनिंग में सहयोग करना। • राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों एवं स्टार्टअप्स को AI/Cloud कौशल विकास एवं प्रशिक्षण संसाधन उपलब्ध कराना।

• स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों के उन्नयन हेतु राज्य अनुमोदित निकाय के साथ साझेदारी में विशेष पाठ्‌यक्रमों का विकास।

• डेटा संप्रभुता, सुरक्षा, अनुपालन हेतु Sovereign Cloud विकसित करने के लिए कॉन्सेप्ट नोट एवं ज्ञान-सत्र प्रदान करना।

• नागरिक सेवाओं हेतु एकीकृत Data Hub एवं पिपुल इम्पावरमेंट प्लेटफॉर्म (People Empowerment Platform) के निर्माण में सहयोग; जो Google Cloud AI/ML Tools पर आधारित हो एवं सरकारी योजनाओं के जन-जागरूकता अभियान को सक्षम बना सके।

• राज्य सरकार की क्लाउड एडोपशन पॉलिसी (Cloud Adoption Policy) के निर्माण में परामर्श/सहयोग करना।

4. MoU में विभिन्न क्षेत्रों में Pilot परियोजनाओं की परिकल्पना की गई है, जो प्राथमिकता निर्धारण, व्यवहार्यता मूल्यांकन एवं पारस्परिक सहमति से क्रियान्वयन होगी। इनमें प्रमुखतः निम्नलिखित संकेतात्मक पहल सम्मिलित है :-

• किसानों के लिए बीज से बाजार तक की यात्रा हेतु संवादात्मक एआई फार्मर अस्सिटेंट, नागरिक शिकायत निवारण हेतु AI/ML एप्लीकेशन।

• AI-संचालित वीडियो विश्लेषण के माध्यम से स्वचालित यातायात उल्लंघन पहचान, सड़क सुरक्षा संवर्धन एवं यातायात प्रबंधन प्रणाली।

• गूगल मैप आधारित AI-enabled सार्वजनिक परिवहन ट्रैकिंग, बस प्रबंधन प्लेटफॉर्म एवं बेड़ा प्रबंधन।

• AI-आधारित बहुभाषी अनुवाद, ध्वनि एवं पाठ सहायक तथा सरकारी बेवसाइट आधुनिकीकरण।

• अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली, Tele ICU, AI-enabled अस्पताल शय्याएँ, स्वास्थ्य दावा स्वचालन एवं विद्या समीक्षा केन्द्र।

• खेल क्षेत्र में AI Coach के माध्यम से व्यक्तिगत प्रशिक्षण, रीयल-टाइम प्रदर्शन विश्लेषण एवं विद्यालय एवं राज्य कार्यक्रमों तक खेल विकास का विस्तार।

5. प्रस्तावित समझौता ज्ञापन की प्रमुख शर्ते एवं विशेषताएँ निम्नवत्‌ है :-

• यह MoU गैर वित्तीय प्रकृति का है। इसके अंतर्गत किसी पक्ष पर कोई मौद्रिक दायित्व, वित्तीय प्रतिबधता, अनुदान, सब्सिडी अथवा बजटीय देनदारी सृजित नहीं होगी।

• यह MoU प्रभावी तिथि से 60 (साठ) माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा। • दोनो पक्षों की गोपनीय सूचना की पूर्ण सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी। • किसी भी विशिष्ट कार्यक्रम, पायलट परियोजना, क्रय अथवा अन्य पहल से उत्पन्न होने वाले वित्तीय दायित्वों हेतु पृृथक निश्चित समझौता निष्पादित किए जाएंगे, जो दोनो पक्षों की प्रासंगिक अनुमोदन प्रक्रियाओं के अधीन होंगे।

• Google Cloud India Pvt. Ltd. एवं सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना, किसी भी वित्तीय दायित्व के लिए Definitive Agreement करेंगे एवं अलग से सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त करेंगे।

• MoU पर आधारित कोई भी समाचार विज्ञप्ति, सार्वजनिक घोषणा अथवा प्रचार-प्रसार दोनों पक्षों की पूर्व लिखित सहमति के बिना जारी नहीं की जाएगी।

• MoU भारत के कानूनों के अधीन शासित होगें तथा किसी भी विवाद का निपटारा पटना स्थित न्यायालयों में किया जायेगा।(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1 जुलाई 2026 3

6. वर्णित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारिस्थितिकी तंत्र के विकास हेतु गूगल क्लाउड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Google Cloud India Pvt. Ltd.) एवं सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

7. उक्त संकल्प को दिनांक 24.06.2026 को मद संख्या-31 के रूप में मंत्रिपरिषद के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

सरकार के सचिव।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 700-571+1000-डी0ट(cid:547)0पी0

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 01 July 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-07-01.700/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-07-01.700.