Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 06 July 2026

Published 06 July 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-07-06.731
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

15 आषाढ़ 1948 (श0)

(सं0 पटना 731) पटना, सोमवार, 6 जुलाई 2026 —

————

ladYi

6 tqykbZ 2026

पर्यटन विभाग, बिहार, पटना के नियंत्रणाधीन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के अंतर्गत वर्तमान में एक प्रबंध निदेशक तथा एक महाप्रबंधक का पद प्रशासनिक नियंत्रण हेतु स्वी—त है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्रों में प्राथमिकता के अनुसार नये-नये पर्यटकीय विकास संबंधित आधारभूत संरचनाओं का निर्माण तथा आने वाले पर्यटकों के सुख-सुविधा हेतु पर्यटकीय यात्रा पैकेज एवं अन्य कई कार्य प्राथमिकता के तहत किया जा रहा है। साथ ही बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लि॰, पटना द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा स्वी—त की गई योजनाएँ का क्रियान्वयन किया जाता है। बिहार सरकार द्वारा उक्त किये जा रहे कार्यों का बेहतर पर्यवेक्षण, प्रबंधन तथा संचालन हेतु बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के अंतर्गत प्रबंध निदेशक तथा महाप्रबंधक पद को पुनर्गठन करने की आवश्यकता महसूस हो रही थी।

2. इसके आलोक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना द्वारा एक अपर प्रबंध निदेशक एवं एक महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं विा) पद का सृजन करने एवं वर्तमान में सृजित महाप्रबंधक के पद को महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद के रूप में नामित करने के प्रस्ताव पर दिनांक-19.06.2026 को निदेशक मंडल का अनुमोदन प्राप्त किया गया था।

3 उक्त अनुमोदन के आधार पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के प्रभावशाली प्रशासन हेतु एक अपर प्रबंध निदेशक एवं एक महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं विा) अर्थात कुल 02 पदों को सृजित किया गया है। साथ ही पूर्व से स्वी—त महाप्रबंधक के पद को महाप्रबंधक (प्रशासन) के रूप में नामित किया गया है।4. अपर प्रबंध निदेशक का सृजित पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर तथा महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं विा) का सृजित पद बिहार प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर के होंगे। सृजित पदों की विवरणी निम्नवत है :- (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 6 जुलाई 2026 2

1. अपर प्रबंध निदेशक, भा॰प्र॰से॰(संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर) वेतन स्तर - 11 - 01
2. महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं विा), बि॰प्र॰से॰(संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर) वेतन स्तर - 13 - 01

5. इन पदों के सृजन के फलस्वरूप रूपये 42,98,880/-(बयालीस लाख अट्‌ठानवे हजार आठ सौ अस्सी रूपये) मात्र का वार्षिक व्यय संभावित है, जिसका वहन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना द्वारा अपने आंतरिक स्रोत से किया जाएगा।

6. उपरोक्त तथ्यों के आलोक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, पटना के प्रभावशाली प्रशासन हेतु एक अपर प्रबंध निदेशक एवं एक महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं विा) अर्थात कुल 02 (दो) पदों के सृजन की स्वी—ति के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद्‌ की दिनांक- 01.07.2026 को सम्पन्न बैठक में मद्‌ संख्या-20 के रूप में स्वीकृति प्रदान की गयी है। आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के अगले असाधारण अंक में सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित किया जाए।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 731-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 06 July 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-07-06.731/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-07-06.731.