असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
16 आषाढ़ 1948 (श0)
(सं0 पटना 737) पटना, मंगलवार, 7 जुलाई 2026 —
————
ladYi
3 tqykbZ 2026
₹
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ''सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अटूट आस्था'' के उपलक्ष्य में दिनांक-11.01.2026 से 11.01.2027 तक की अवधि के लिए व्यापक पहुँच और जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु एक वर्षव्यापी राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की समन्वित भागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस संदर्भ में ''सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अटूट आस्था'' के उपलक्ष्य में दिनांक-20.07. 2026 को लगभग 1100 श्रद्धालुओं का दो दिवसीय ''सोमनाथ यात्रा'' का आयोजन किया जाना है, जिसके अंतर्गत विशेष ट्रेन दिनांक-20.07.2026 को पटना रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी तथा दो दिवसीय सोमनाथ भ्रमण उपरांत दिनांक-26.07.2026 को वापसी करेगी।
वर्ष 2026, 1026 ईस्वी में सोमनाथ पर आक्रमण के 1000 वर्ष तथा स्वतंत्र भारत में मई 1951 में मंदिर के पुनर्निर्माण एवं पुनः उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर शैव धर्म के सबसे पूजनीय केंद्रो में से एक है तथा भारत की पवित्र, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में इसका एक अनूठा स्थान है। सदियों से, यह मंदिर सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था का एक प्रतीक रहा है, जिसे ऐतिहासिक बाधाओं के बावजूद सामूहिक प्रयासों से बार-बार पुनर्निर्मित किया गया है।
(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 7 जुलाई 2026 2 यात्रा, उसकी पुर्नस्थापना तथा भारत की सांस्कृतिक निरंतरता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना, जनभागीदारी तथा बिहार की सक्रिय सहभागिता का संदेश प्रसारित होगा।उपरोक्त के आलोक में ''सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अटूट आस्था'' के उपलक्ष्य में दिनांक-20.07.2026 को लगभग 1100 श्रद्धालुओं का दो दिवसीय ''सोमनाथ यात्रा'' का आयोजन हेतु यात्रा तथा उससे संबंधित सभी व्यवस्थाओं यथा-आने-जाने का रेल किराया (विशेष 16 कोच का 3AC ट्रेन), IRCTC द्वारा यात्रा अवधि में भोजन, नाश्ता, चाय, पानी, श्रद्धालुओं हेतु यात्रा किट (बैग, कैप, स्कार्फ, परिचय पत्र, पुस्तिका आदि), रेलवे स्टेशन पर शुभांरभ/स्वागत कार्यक्रम, मंच, ब्रांडिंग, LED, सजावट, पुष्प सज्जा, साउण्ड, लाईट, विद्युत व्यवस्था, विडियोग्राफी, फोटोग्राफी, लाईव प्रसारण, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, आपात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वंयसेवक एवं समन्वय व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, प्रिंटिंग, जन-संपर्क, प्रशासनिक एवं आकस्मिक व्यय इत्यादि किया जाना है। इसके निमित कुल अनुमानित राशि ₹ 2,50,00,000/-(दो करोड़ पचास लाख रूपये) मात्र व्यय की संभावना है। व्यय का विकलन मांग संख्या-08, मुख्य शीर्ष-2205-कला एवं संस्कृति-उप मुख्य शीर्ष-00-लघु शीर्ष-102-कला एवं संस्कृति का संवर्द्धन-उपशीर्ष- 0101-कला और संस्कृति का संवर्द्धन, विपत्र कोड-08-2205001020101, विषय शीर्ष-2002-कॉन्फ्रेंस, कार्यशाला, सेमिनार मद में उपबंधित राशि से होगा।
उपर्युक्त वर्णित तथ्यों के आलोक में ''सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अटूट आस्था'' के उपलक्ष्य में दिनांक-20.07.2026 को लगभग 1100 श्रद्धालुओं का दो दिवसीय ''सोमनाथ यात्रा'' का आयोजन कराने एवं उससे संबंधित सभी व्यवस्थाओं (यात्रा, लॉजिस्टिक व्यवस्था एवं अन्य संबंधित गतिविधियाँ) हेतु ₹ 2,50,00,000/-(दो करोड़ पचास लाख रूपये) मात्र की व्यय की स्वीकृति प्रदान करने के प्रस्ताव पर दिनांक-01.07.2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक में मद संख्या-02 में स्वीकृति प्राप्त है। बिहार के राज्यपाल के आदेश से, प्रणव कुमार, सरकार के सचिव।
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,