Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 07 July 2026

Published 07 July 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-07-07.738
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

16 आषाढ़ 1948 (श0)

(सं0 पटना 738) पटना, मंगलवार, 7 जुलाई 2026

————

vf/klwpuk

12 ebZ 2026

—भारत के संविधान के अनुच्छेद 243(I) सहपठित 243 (Y) के अनुपालन में तथा बिहार पंचायती राज अधिनियम, 2006 की धारा-168 एवं बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-71 के प्रावधानों के अंतर्गत वित्त विभागीय अधिसूचना सं०-35/वि0आ0(7)-35/2024-2858 दिनांक-13.03.2025 द्वारा सप्तम राज्य वित्त आयोग का गठन किया गया है। आयोग का कार्यकाल दिनांक-31.03.2026 तक निर्धारित था। 2. आयोग द्वारा उक्त अधिसूचना में अंकित टम्र्स ऑफ रेफरेन्स के आलोक में दिनांक-31.03.2026 तक प्रतिवेदन उपलब्ब्ध कराया जाना था, परन्तु कतिपय कारणों से आयोग द्वारा अंतिम प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया जा सका है।

3. राज्य सरकार द्वारा सम्यक्‌ विचारोपरांत टम्र्स ऑफ रेफरेन्स के अनुसार अंतिम एवं पूर्ण प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु सप्तम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल 06 (छः) माह यानी 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

4. प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दिनांक-06.05.2026 की बैठक के मद संख्या-10 में दी गयी है। आदेश से,

सचिव (व्यय)।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 738-571+100-डी0ट(cid:547)0पी0 Website: https://egazette.bihar.gov.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 07 July 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-07-07.738/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-07-07.738.