Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 13 July 2026

Published 13 July 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-07-13.764
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

22 आषाढ+ 1948 (श0)

(सं0 पटना 764) पटना, सोमवार, 13 जुलाई 2026

सचिव (व्यय)।

महाशय,उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि उचित प्राधिकारी द्वारा संयोजित किसी जाँच-आयोग, बोर्ड या समिति की किसी बैठक में सेवानिवृत्त सरकारी सेवक को सक्षम पदाधिकारी के आदेश के आलोक में भाग लेना पड़ता है। साथ ही, न्यायालीय/आनुशासनिक कार्यवाहियों में सरकारी/अभियोजन पक्ष द्वारा भी गवाही/सुनवाई हेतु बुलाया जाता है। ऐसे सेवानिवृत्त सरकारी सेवक को ऐसी बैठकों/कार्यवाहियों में भाग लेने हेतु किस दर से यात्रा भत्ता एवं भोजन शुल्क अनुमान्य होगा, इसके संबंध में बिहार यात्रा-भत्ता नियमावली, 1949 के प्रावधानों के संबंध में विभिन्न विभागों/कार्यालयों द्वारा पृच्छा की जाती रही है। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 13 जुलाई 2026 2. यात्रा-भत्ता नियमावली में विहित प्रावधानों एवं समय-समय पर वित्त विभाग द्वारा दिये गये परामर्श के आलोक में स्पष्ट किया जाता है कि यदि किसी सेवानिवृत्त सरकारी सेवक को उचित प्राधिकारी द्वारा संयोजित किसी जाँच आयोग, बोर्ड, समिति या न्यायालीय/विभागीय जाँच की गवाही/सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से उपस्थित होने के लिए यात्रा भत्ता एवं भोजन शुल्क के संबंध में अन्यथा कोई उपबंध न हो, तो उन्हें सेवानिवृत्ति के समय धारित वेतनमान/वेतनस्तर के अनुसार विहित दर/पुनरीक्षित दर से यात्रा भत्ता एवं भोजन शुल्क अनुमान्य होगा। ———

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 764-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 13 July 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-07-13.764/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-07-13.764.