Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 15 July 2026

Published 15 July 2026

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2026-07-15.774
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

24 आषाढ+ 1948 (श0)

(सं0 पटना 774) पटना, बुधवार, 15 जुलाई 2026 ———

6 tqykbZ 2026

—बिहार राज्यान्तर्गत औरंगाबाद में निजी क्षेत्र में सीतयोग विश्वविद्यालय, जसोईया मोड़, औरंगाबाद, बिहार की स्थापना हेतु प्रायोजक निकाय सीतयोग एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, जी-1, कुंती विला अपार्टमेंट, (पूनम गैस गोदाम के नजदीक) अंबेदकर पथ, खाजपुरा, पटना-14 से प्राप्त प्रस्ताव/परियोजना प्रतिवेदन की बिहार निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 की धारा 4 के अधीन समीक्षोपरांत विभागीय पत्रांक 1233 दिनांक 16.03.2024 द्वारा आशय पत्र जारी किया गया है। राज्य सरकार के स्तर से विश्वविद्यालय स्थापना हेतु निर्गत किए गए आशय पत्र में निहित शर्त्तों के अनुपालन की सम्यक्‌ जाँचोपरांत बिहार निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 की धारा 6 के तहत सीतयोग एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, जी-1, कुंती विला अपार्टमेंट, (पूनम गैस गोदाम के नजदीक) अंबेदकर पथ, खाजपुरा, पटना-14 को बिहार राज्य के औंरंगाबाद में निजी क्षेत्र में सीतयोग विश्वविद्यालय, जसोईया मोड़, औरंगाबाद, बिहार के नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना एवं इसके कार्य संचालन की अनुमति प्रदान की जाती है।यह विश्वविद्यालय ''सीतयोग विश्वविद्यालय, जसोईया मोड़, औरंगाबाद, बिहार'' के नाम से एक निगमित निकाय होगा और इसका शाश्वत उत्तराधिकार एवं सामान्य मुहर (सील) होगी। इसे चल और अचल दोनों प्रकार की सम्पति अर्जित करने तथा धारण करने और संविदा करने की शक्ति होगी तथा यह उक्त नाम से वाद ला सकेगा एवं इसपर वाद चलाया जा सकेगा। यह विश्वविद्यालय पूर्णतः स्ववित्त पोषित होगा और राज्य सरकार से किसी तरह के अनुदान अथवा आर्थिक सहायता प्राप्त करने का हकदार नहीं होगा। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 15 जुलाई 2026 यह विश्वविद्यालय बिहार निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2013 (यथा अद्यतन संषोधित) में वर्णित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए संचालित होगा एवं इस संदर्भ में कोई विसंगति प्राप्त होने की स्थिति में विश्वविद्यालय के संचालन की अनुमति वापस ले ली जाएगी। ———

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 774-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 15 July 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2026-07-15.774/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2026-07-15.774.