असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
24 आषाढ+ 1948 (श0)
(सं0 पटना 775) पटना, बुधवार, 15 जुलाई 2026 ———
6 tqykbZ 2026
—बिहार राज्यान्तर्गत पटना जिले के पालीगंज में निजी क्षेत्र में हिमालय विश्वविद्यालय, पालीगंज, पटना की स्थापना हेतु हिमालय एजुकेशनल ट्रस्ट, दुसाधी पकड़ी, लोहियानगर, कंकडबाग, पटना-800020 से प्राप्त प्रस्ताव/ परियोजना प्रतिवेदन की बिहार निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 की धारा 4 के अधीन समीक्षोपरांत विभागीय पत्रांक 780 दिनांक 17.03.2021 द्वारा राज्य सरकार के स्तर से विश्वविद्यालय स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किया गया है। आशय पत्र में निहित शर्त्तों के अनुपालन की सम्यक् जाँचोपरांत बिहार निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 की धारा 6 के तहत हिमालय एजुकेशनल ट्रस्ट, दुसाधी पकड़ी, लोहियानगर, कंकडबाग, पटना-800020 को बिहार राज्यान्तर्गत पटना जिले के पालीगंज में निजी क्षेत्र में हिमालय विश्वविद्यालय, पालीगंज, पटना के नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना एवं इसके कार्य संचालन की अनुमति प्रदान की जाती है।
यह विश्वविद्यालय ''हिमालय विश्वविद्यालय, पालीगंज, पटना'' के नाम से एक निगमित निकाय होगा और इसका शाश्वत उत्तराधिकार एवं सामान्य मुहर (सील) होगी। इसे चल और अचल दोनों प्रकार की सम्पति अर्जित करने तथा धारण करने और संविदा करने की शक्ति होगी तथा यह उक्त नाम से वाद ला सकेगा एवं इसपर वाद चलाया जा सकेगा। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 15 जुलाई 2026 यह विश्वविद्यालय बिहार निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2013 (यथा अद्यतन संशोधित) में वर्णित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए संचालित होगा एवं इस संदर्भ में कोई विसंगति प्राप्त होने की स्थिति में विश्वविद्यालय के संचालन की अनुमति वापस ले ली जाएगी। ———
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,