रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99
REGD. NO.D.L. -33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड 3- उप-खण्ड ( ii)
PART II Section 3-Sub-section (ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 1426]
नई दिल्ली , मंगलवार , नवम्बर 28 , 2006/अग्रहायण 7 , 1928
No. 1426]
NEW DELHI , TUESDAY, NOVEMBER 28 , 2006/AGRAHAYANA 7, 1928
वित्त मंत्रालय
(राजस्व विभाग)
(केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड )
अधिसूचना
नई दिल्ली , 28 नवम्बर, 2006
आय-कर
का.आ. 2039(अ) .- केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड , आयकर अधिनियम , 1961 ( 1961 का 43 ) की धारा 139ख की उप- धारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , निम्नलिखित स्कीम , विरचित करती है, अर्थात्:-
संक्षिप्त नाम , प्रारंभ और लागू होना ।
1. ( 1 ) इस स्कीम का संक्षिप्त नाम कर विवरणी तैयारकर्ता स्कीम , 2006 है ।
(2) यह , 1 दिसंबर , 2006 को प्रवृत्त होगी ।
(3 ) इस स्कीम में अन्यथा उपबंधित के सिवाय , यह सभी पात्र व्यक्तियों पर लागू होगी ।
परिभाषाएं ।
2. इस स्कीम में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो ,-
(क) " अधिनियम " से आयकर अधिनियम , 1961 ( 1961 का 43 ) , अभिप्रेत है;
(ख) " बोर्ड " से केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम , 1963 ( 1963 का 54 ) के अधीन गठित केन्द्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड, अभिप्रेत है;
( ग ) " पात्र व्यक्ति" से किसी व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुंब के रूप में कोई व्यक्ति अभिप्रेत है ;
(घ) " भागीदार संगठन " से, इस स्कीम के अधीन , कोई संगठन या अभिकरण , जो बोर्ड द्वारा चयनित किया गया है और जिसके साथ बोर्ड द्वारा कोई करार किया गया है,
3746GI/2006
(1) [PART II-SEC. 3 (ii) ]
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
या भागीदार संगठन के रूप में कार्य करने के लिए साधन केन्द्र द्वारा उसको प्राधिकृत किया है, अभिप्रेत है ;
(জ) "साधन केन्द्र" से, इस स्कीम के अधीन साधन केन्द्र के रूप में कार्य करने के लिए बोर्ड द्वारा गठित आयकर निदेशालय, अभिप्रेत है ;
(च) "कर विवरणी तैयारकर्ता " से ऐसा कोई व्यष्टि अभिप्रेत है, जिसको इस स्कीम के उपबंधों के अनुसार आय विवरणीयां तैयार करने के व्यवसाय को चलाने के लिए भागीदार संगठन द्वारा इस स्कीम के पैरा 4 के खंड (viii) के अधीन एक "कर विवरणी तैयारकर्ता प्रमाणपत्र " और एक "अनन्य पहचान संख्या " जारी की गई है:
परन्तु कोई व्यक्ति, "कर विवरणी तैयारकर्ता " के रूप में कार्य करने के लिए हकदार नहीं होगा यदि ऐसा व्यक्ति जो-
(i) धारा 288 की उपधारा (2) के खंड (ii) या खंड ( iii) या खंड ( iv) में निर्दिष्ट है ; या
(ii) "वेतन " शीर्ष के अधीन आय - कर के लिए प्रभारित किसी नियोजन और आय के अंतर्गत है ;
(छ) उन शब्दों और पदों के , जो इसमें प्रयुक्त हैं किन्तु परिभाषित नहीं हैं और अधिनियम में परिभाषित हैं, वही अर्थ होंगे जो उस अधिनियम में हैं ।
कर विवरणी तैयारकर्ताओं के लिए शैक्षिक अर्हता ।
3. ऐसा कोई व्यष्टि, जो किसी मान्यताप्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से, कारबार प्रशासन या प्रबंधन या वाणिज्य या अर्थशास्त्र या विधि या गणित या सांख्यिकी के क्षेत्र में कोई स्नातक डिग्री रखत्ता है, कर विवरणी तैयारकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए पात्र होगा ।
3
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग II- खण्ड 3 (ii) ]
कर विवरणी तैयारकर्ताओं के रूप में कार्य करने के लिए व्यक्तियों का नामांकन, प्रशिक्षण और प्रमाणीकरण ।
4. कोई भागीदार संगठन, कर विवरणी तैयारकर्ताओं के रूप में कार्य करने के लिए व्यक्तियों के नामांकन , प्रशिक्षण और प्रमाणीकरण के प्रयोजन के लिए , निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करेगा, अर्थात्, यह, -
(1) अपेक्षित शैक्षिक अर्हता रखने वाले उन भारतीय नागरिकों से, जो कर विवरणी तैयारकर्ताओं के रूप में कार्य करने की वांछा करते हैं, आवेदन आमंत्रित करेगा :
परन्तु ऐसा कोई व्यक्ति, जिसकी आयु, आवेदन आमंत्रित किए जाने वाले दिन से ठीक पूर्ववर्ती एक अक्तूबर को पैंतीस वर्ष से अधिक है, आवेदन करने का पात्र नहीं होगा:
परन्तु यह और कि जब तक कि किसी आवेदन के साथ एक सौ रुपए की फीस संलग्न नहीं की जाती है , वह अविधिमान्य होगा ;
.(ii) कर विवरणी तैयारकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति से, आवेदन में उन केन्द्रों को, जहां उसको प्रशिक्षण दिया जा सकेगा, वरीयता से उपदर्शित करने की, अपेक्षा करेगा ;
(iii) बोर्ड के पूर्व अनुमोदन से, साधन केन्द्र द्वारा अधिकथित मानदंड के अनुसार, ऐसे प्राप्त आवेदनों को छांटेगा और उनके नामांकन के लिए, परीक्षण में उपस्थित होने के लिए व्यक्तियों का चयन करेगा ;
(iv) उन व्यक्तियों के, जो छांटने पर चयनित किए गए हैं, नामांकन के लिए परीक्षण करेगा ;
(v) उन व्यक्तियों को (पृथक रूप से प्रशिक्षण के प्रत्येक केन्द्र के लिए) , जो नामांकन के लिए परीक्षण में अर्हित हुए हैं, नामांकित करेगा :
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 (ii) ] परन्तु कोई भी व्यक्ति तब तक नामांकित नहीं किया जाएगा जब तक कि वह भागीदार संगठन के पास एक हजार रुपए जमा नहीं कर देता है ;
(vi) साधन केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐसे नामांकित व्यक्तियों को पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षित करेगा ;
(vii
) प्रशिक्षण के पूर्व होने के पश्चात्, साधन केन्द्र द्वारा यथा अधिकथित प्रक्रिया के अनुसार, नामांकित व्यक्तियों की परीक्षा का संचालन करेगा ;
(vii) उन व्यक्तियों को जो , ऐसी संचालित की गई परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, एक "कर विवरणी तैयारकर्ता प्रमाणपत्र " और एक "अनन्य पहचान संख्या" जारी करेगा :
(ix) ऐसी संचालित की गई परीक्षा में सफल घोषित किए गए व्यक्तियों से प्राप्त जमा (उस पर किसी ब्याज के बिना) , प्रतिदाय करेगा ।
कर विवरणी तैयारकर्ता द्वारा आय की विवरणी तैयार करना और प्रस्तुत करना ।
5. (1 ) कोई पात्र व्यक्ति, अपने विकल्प पर, किसी कर विवरणी तैयारकर्ता के द्वारा तैयार करवाने के पश्चात् किसी निर्धारण वर्ष के लिए अधिनियम की धारा 139 के अधीन आय की विवरणी प्रस्तुत कर सकेगा :
परन्तु किसी निर्धारण वर्ष के लिए आय की विवरणी किसी कर विवरणी तैयारकर्ता के द्वारा तैयार और प्रस्तुत नहीं होगी, यदि-
(i) कोई पात्र व्यक्ति, किसी ऐसे पूर्ववर्ती वर्ष के दौरान , जो ऐसे निर्धारण वर्ष से . सुसंगत है, कारबार या व्यवसाय चला रहा है और उस पूर्ववर्ती वर्ष के लिए कारबार या व्यवसाय के ऐसे लेखे जो अधिनियम की धारा 44 कख के अधीन या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन संपरीक्षित किए जाने के लिए अपेक्षित है ; या
(ii) कोई पात्र व्यक्ति, जिसने किसी ऐसे पूर्ववर्ती वर्ष के दौरान , जो ऐसे निर्धारण वर्ष से सुसंगत है, भारत में निवास नहीं किया है :
5
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3( ii ) ]
परन्तु यह और कि कोई पात्र व्यक्ति, तब तक किसी कर विवरणी तैयारकर्ता के द्वारा किसी निर्धारण वर्ष के लिए अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (5) के अधीन आय की कोई संशोधित विवरणी प्रस्तुत नहीं करेगा जब तक कि वह, ऐसे या किसी अन्य कर विवरणी तैयारकर्ता के द्वारा उस निर्धारण वर्ष के लिए आय की आरंभिक विवरणी प्रस्तुत नहीं करता है :
परन्तु यह भी कि आय की कोई विवरणी , जो अधिनियम की धारा 142 की उपधारा (1 ) के खंड ( 1) या धारा 148 या धारा 153 क के अधीन किसी सूचना के उत्तर में प्रस्तुत किए जाने के लिए अपेक्षित है, किसी कर विवरणी तैयारकर्ता के द्वारा तैयार और प्रस्तुत नहीं होगी ।
(2) कर विवरणी तैयारकर्ता , आय की विवरणी तैयार करेगा और संबद्ध निर्धारिती पर अधिकारिता रखने वाले निर्धारण अधिकारी को या किसी अन्य अधिकारी या अभिकरण को, जैसा बोर्ड के अनुमोदन से साघन केन्द्र द्वारा निदेशित किया जा सके, प्रस्तुत करेगा और संबद्ध पात्र व्यक्ति को विवरणी प्रस्तुत करने की अभिस्वीकृति सौंपेगा ।
पात्र व्यक्ति के कर्तव्य और बाध्यताएं ।
6. इस स्कीम के अधीन आय की अपनी विवरणी प्रस्तुत करने का विकल्प करने वाला व्यक्ति-
(1) सुनिश्चित करेगा कि आय की उसकी विवरणी, इस स्कीम के अधीन आती है ;
(ii) किसी निर्धारण वर्ष के लिए, आय की उसकी विवरणी तैयार करने के लिए किसी कर विवरणी तैयारकर्ता के पास जाएगा और अपनी सहमति देगा ;
( iii) विवरणी को सत्यापित करने और हस्ताक्षरित करने से पूर्व , सुनिश्चित करेगा कि विवरणी में वर्णित तथ्य सही और ठीक हैं ;
(iv) उस रकम को, जो इस स्कीम के अधीन , अपनी आय की विवरणी तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिए कर विवरणी तैयारकर्ता को, संदत्त की गई है, प्रमाणित करेगा ;
(v) कर विवरणी तैयारकर्ता को किए गए संदाय की रसीद लेगा और यदि अपेक्षित हो तो, उसे साधन केन्द्र या भागीदार संगठन या निर्धारण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेगा ।
374661/ 06-2 [PART II-SEC. 3 (ii) ]
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
6
कर विवरणी तैयारकर्ता के कर्तव्य और बाध्यताएं ।
7. कर विवरणी तैयारकर्ता-
(i) सम्यक् तत्परता से विवरणी तैयार करेगा ;
(ii) उसके द्वारा तैयार की गई विवरणी पर अपने हस्ताक्षर करेगा ;
(iii) संबद्ध निर्धारिती पर अधिकारिता रखने वाले निर्धारण अधिकारी को या किसी ऐसे अन्य अधिकारी या अभिकरण को बोर्ड के अनुमादेन सहित साघन केन्द्र द्वारा जैसा निदेशित किया जाए , विवरणी प्रस्तुत करेगा ;
(iv) उस व्यक्ति को , जिसकी विवरणी उसके द्वारा तैयार और प्रस्तुत की गई है, विवरणी की एक प्रति सौंपेगा ;
(v) विवरणी प्रस्तुत करने की अभिस्वीकृति की एक प्रति रखेगा ;
(vi) एक मास के दौरान उसके द्वारा तैयार और प्रस्तुत की गई विवरणियों के संबंध में, निम्नलिखित का अभिलेख रखेगा , अर्थात्:-
(क) उस निर्धारिती का नाम जिसकी आय की विवरणी उस मास के दौरान उसके द्वारराः तैयार और प्रस्तुत की गई है ;
(ख) ऐसे निर्धारिती का स्थायी लेखा संख्या ;
निर्धारण वर्ष ;
(ग)
(घ) विवरणी प्रस्तुत करने की तारीख ;
(ङ) अभिस्वीकृति संख्या ;
(च) निर्धारण अधिकारी की अधिकारिता ;
(छ) विवरणी में घोषित आय की रकम ;
(ज) संदेय कर की रकम ;
7
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3 ( ii) ]
(झ) संदत्त कर की रकम ;
(স) इस स्कीम के पैरा 9 के उपपैरा (1 ) के अधीन , उसमें वर्णित उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए , उसको संवितरित रकम ;
(2) इस स्कीम के पैरा 9 के उपपैरा (2) के अधीन उसके द्वारा प्रभारित और प्राप्त फीस ;
(vii
) साधन केन्द्र को प्रत्येक मास के लिए, ठीक पश्चात्वर्ती मास के सातवें दिन से पूर्व, मद (vi) में वर्णित व्यष्टियों का विवरण प्रस्तुत करेगा ।
भागीदार संगठन का चयन और उत्तरदायित्व ।
8. (1 ) बोर्ड, स्कीम के निर्बाध कार्यान्वयन में साधन केन्द्र से भागीदारी करने के लिए किसी भागीदार संगठन का चयन करेगा ।
(2) भागीदार संगठन, साधन केन्द्र के समग्र मार्गदर्शन और नियंत्रण के अधीन कृत्य करेगा और स्कीम के कार्यान्वयन के विषय में, समय- समय पर साधन केन्द्र द्वारा उसको जारी किए गए अनुदेशों का पालन करेगा ।
(3) भागीदार संगठन, उन क्रियाकलाप को, जो इस स्कीम के पैरा 4 के अधीन कार्यान्वित करने के अपेक्षित है, कार्यान्वित करने के लिए उत्तरदायी होगा ।
(4) भागीदार संगठन , कर विवरणी तैयारकर्ताओं के प्रशिक्षण के दौरान उनकी पार्श्विका का अनुरक्षण करेगा और कर विवरणीकर्ता के रूप में उनके संपादन को मानीटर करेगा ।
(5) भागीदार संगठन, स्कीम के अधीन कर विवरणी तैयारकर्ता को प्रोत्साहनों के संवितरण के लिए उत्तरदायी होगा ।
(6) भागीदार संगठन अपने कृत्यों का, साधन केन्द्र के समाधान होने तक, पालन करेगा ।
(7) बोर्ड, साधन केन्द्र की सिफारिश पर, भागीदार संगठन से करार समाप्त कर सकेगा और यदि उसकी राय में, कोई भागीदार संगठन अपने कृत्यों को उचित रूप से पालन करने में असफल हो चुका है, तो वह- 8
THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
[PART II -SEC. 3( ii) ] किसी अन्य भागीदार संगठन से कोई करार कर सकेगा ; या
(ii) साधन केन्द्र को इसके कृत्य समनुदेशित कर सकेगा ।
कर विवरणी तैयारकर्ता को प्रोत्साहन ।
9. (1 ) बोर्ड, किसी साधन केन्द्र या भागीदार संगठन को कर विवरणी तैयारकर्ता के लिए , निम्नलिखित रकम संवितरित करने को प्राधिकृत कर सकेगा , अर्थात्: -
(क) पहले उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए आय की विवरणी में, जो उसके द्वारा तैयार और प्रस्तुत की गई है, घोषित आय पर संदत्त कर का तीन प्रतिशत ;
(ख
) दूसरे उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए आय की विवरणी में, जो उसके द्वारा तैयार और प्रस्तुत की गई है, घोषित आय पर संदत्त कर का दो प्रतिशत ;
(ग) तीसरे उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए आय की विवरणी में , जो उसके द्वारा तैयार और प्रस्तुत की गई है, घोषित आय पर संदत्त कर का एक प्रतिशत ;
परन्तु किसी पात्र व्यक्ति के संबंध में किसी उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए संवितरण की रकम, एक हजार रुपए से अधिक नहीं होगी :
परन्तु यह और कि यदि, जहां किसी कर विवरणी तैयारकर्ता के द्वारा पहले उपयुक्त निर्धारण वर्ष या दूसरे उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए आय की उसकी विवरणी प्रस्तुत करने के पश्चात् कोई पात्र व्यक्ति किसी अन्य कर विवरणी तैयारकर्ता के द्वारा , यथास्थिति, दूसरे उपयुक्त निर्धारण वर्ष या तीसरे उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए विवरणी प्रस्तुत करता है वहां अन्य कर विवरणी तैयारकर्ता को संवितरित रकम की संगणना, यथास्थिति, दूसरे उपयुक्त निर्धारण वर्ष या तीसरे उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए लागू दरों पर होगी ।
(2) कर विवरणी तैयारकर्ता , किसी निर्धारण वर्ष के लिए, आय की उसकी विवरणी तैयार करने या प्रस्तुत करने के लिए, पात्र व्यक्ति से उस निर्धारण वर्ष के लिए दो सौ पचास रुपए की फीस प्रभारित करेगा:
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3 ( ii) ]
परन्तु किसी उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए विवरणी तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिए , पात्र व्यक्ति से कोई फीस प्रभारित नहीं की जाएगी यदि उस उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए उपपैरा (1) के अधीन संवितरित रकम, दो सौ पचास रुपए से अधिक है :
परन्तु यह और कि यदि, जहां किसी उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए आय की विवरणी तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिए, उपपैरा (1 ) के अधीन संवितरित रकम, दो सौ पचास रुपए से अधिक नहीं है वहां कर विवरणी तैयारकर्ता, पात्र व्यक्ति से, उस उपयुक्त निर्धारण वर्ष के लिए ऐसी रकम की कोई फीस , जिससे उपपैरा (1 ) के अधीन संवितरण योग्य रकम से दो सौ पचास रुपए से अधिक हो , प्रभारित होगी ।.
(3) उपपैरा ( 1 ) के अधीन किसी कर वितरण तैयारकर्ता को देय संवितरण , धारा 143 की उपधारा ( 1 ) के अधीन विवरणी प्रसंस्कृत करने के पश्चात् होगा ।
(4 ) बोर्ड, उपपैरा (1 ) के अधीन संवितरण करने से संबंधित उपबंधों को, बिना किसी पूर्व सूचना के, किसी समय , परिवर्तित या उनका लोप कर सकेगा ।
स्पष्टीकरण :-इस पैरा के प्रयोजनों के लिए---
(1) किसी पात्र व्यक्ति के संबंध में-
(क) "पहला उपयुक्त निर्धारण वर्ष" से ऐसा कोई निर्धारण वर्ष अभिप्रेत है जो किसी पात्र व्यक्ति ने ऐसे निर्धारण वर्ष से ठीक पूर्ववर्ती तीन निर्धारण वर्ष या तीन से अधिक निर्धारण वर्ष के लिए अपनी आय की विवरणी प्रस्तुत नहीं की है ;
(ख) "दूसरा उपयुक्त निर्धारण वर्ष" से पहले निर्धारण वर्ष से ठीक पश्चात्वर्ती निर्धारण वर्ष अभिप्रेत है ;
(ग) "तीसरा उपयुक्त निर्धारण वर्ष " से दूसरे निर्धारण वर्ष से ठीक पश्चात्वर्ती निर्धारण वर्ष अभिप्रेत है ;
3746 G1/ 06-3 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 (ii) ] 10
(ii) किसी उपयुक्त निर्धारण वर्ष के संबंध में "संदत्त कर " से अग्रिम कर स्रोत पर काटा गया या संग्रहीत किया गया कर या स्वतः निर्धारण पर संदत्त कर (जिसमें 'अधिभार, और शिक्षा उपकर सम्मिलित है) , अभिप्रेत है किन्तु जिसमें निम्नलिखित सम्मिलित नहीं है :--
धारा 234क या धारा 234 ख या धारा 234 ग के अधीन किसी पात्र व्यक्ति (1)
द्वारा संदत्त कोई ब्याज , यदि कोई हो ; या
कोई रकम, जो धारा 143 की उपधारा (1 ) के अधीन किसी पात्र व्यक्ति (ii )
को प्रतिदेय है ।
कर विवरणी तैयारकर्ता से संबंधित विशिष्टिंयों का अनुरक्षण ।
10. (1) साधन केन्द्र, प्रत्येक कर विवरणी तैयारकर्ता के संबंध में, उन विशिष्टियों का, जो उसके संपादन का निर्धारण करने के लिए आवश्यक हों, अनुरक्षण करेगा ।
(2) साधन केन्द्र, समय - समय पर, कर विवरणी तैयारकर्ता को अनुदेश जारी कर सकेगा ।
कर विवरणी तैयारकर्ता को दिए गए प्रमाणपत्र का वापस लिया जाना ।
(1) साधन केन्द्र, स्वयं , किसी कर विवरणी तैयारकर्ता को उसके कार्य में कमियों और 11. उसके अवचार के विषय में चेतावनी देगा या आय - कर नियम, 1962 के नियम 52 में निर्दिष्ट विहित प्राधिकारी की सिफारिश पर ऐसा कर सकेगा और निम्नलिखित ऐसी कमियों या अवचार के कारण , जिनका ऐसी कार्रवाई के लिए समुचित आधार हो, किसी कर विवरणी तैयारकर्ता के प्रमाणपत्र के रद्दकरण के लिए कार्यवाही कर सकेगा , अर्थात्, यदि वह, -
(1) किसी निर्धारिती को विवरणी की एक प्रति देने में असफल होता है ;
(ii) कोई विवरणी तैयार करता है किन्तु उस पर अपने हस्ताक्षर करने में असफल होता है ;
(iii) अपने द्वारा तैयार की गई किसी विवरणी में अपना नाम और अनन्य पहचान संख्या प्रस्तुत करने में असफल होता है ;
[ भाग II- खण्ड 3 (ii) ]
भारत का राजपत्र असाधारण
11 (
iv) अपने द्वारा तैयार विवरणी में, सही रूप से , निर्धारिती द्वारा उसको उपलब्ध कराई गई किसी सूचना को प्रविष्ट कराने में असफल रहता है ;
(4) अपने द्वारा तैयार विवरणी में, आय की गणना से संबंधित दुहराई गई भूलें करता है;
(vi
) पैरा 9 के उपपैरा ( 1 ) के अधीन संवितरण के लिए , कोई दोषपूर्ण या कपटपूर्ण दावा करता है ;
(vii) किसी वित्तीय अनियमितता, कूटरचना या कपट में लगा हुआ है ;
(
viii) जानबूझकर, किसी विवरणी में आय या उस पर कर दायित्व को न्यून कथित करने का प्रयत्न करता है ;
(
ix) किसी ऐसी अन्य अनियमितता में, जो आयकर मुख्य आयुक्त या आयुक्त की राय में, प्रकृति से गंभीर है, अंतर्ग्रस्त है ;
(x) समय-समय पर साधन केन्द्र द्वारा जारी निदेशों का पालन करने में असफल होता है;
(xi) समय- समय पर साधन केन्द्र द्वारा यथाअपेक्षित अपने कौशल को उन्नत करने में असफल रहता है ; या
(
xii) इस स्कीम के पैरा 4 के खंड (viii) के अधीन उसको, कर विवरणी तैयारकर्ता प्रमाणपत्र जारी करने के पश्चात्, अधिनियम की धारा 288 की उपधारा (2 ) के खंड (ii) या खंड ( iii) या खंड (iv) में निर्दिष्ट व्यक्ति हो जाता है या " वेतन " शीर्ष के अधीन प्रभारित कोई नियोजन आय लेता है ।
(2) कोई कर विवरणी तैयारकर्ता, ऐसी हैसियत से कार्य करना चालू रख सकेगा, जब तक कि- 12
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[ PART II-SEC . 3(ii ) ] (1) साधन केन्द्र द्वारा , इस स्कीम के पैरा 4 के खंड (viii) के अधीन उसको जारी किया गया कर विवरणी तैयारकर्ता प्रमाणपत्र निलंबित नहीं कर दिया जाता है या वापस नहीं लिया जाता है ; या
यह स्कीम , बोर्ड द्वारा वापस ली जाती है ।
(ii)
साधन केन्द्र के उत्तरदायित्व और कृत्य ।
12. (1) साधन केन्द्र, इस स्कीम के दैनंदिन प्रशासन के लिए उत्तरदायी होगा ।
(2) साधन केन्द्र के कृत्यों में निम्नलिखित सम्मिलित होगा-
(i) बोर्ड के पूर्व अनुमोदन सहित निम्नलिखित को विनिर्दिष्ट करना, -
(क) कर विवरणी तैयारकर्ता के रूप में कार्य करने को, प्रशिक्षण के लिए किसी वित्तीय वर्ष के दौरान नामांकित होने वाले व्यक्तियों की संख्या ;
(ख) प्रशिक्षण के लिए केन्द्रों की संख्या और उनकी अवस्थिति, जहां किसी वित्तीय वर्ष के दौरान प्रशिक्षण दिया जाना है ;
(ग) किसी वित्तीय वर्ष के दौरान प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक केन्द्र पर प्रशिक्षित होने वाले व्यक्तियों की संख्या ;
(ii) कर विवरणी तैयारकर्ताओं के प्रशिक्षण से संबंधित पाठ्यक्रम और अन्य विषयों को विनिर्दिष्ट करना ;
(iii) इस स्कीम के पैरा 10 में यथा अपेक्षित कर विवरणी तैयारकर्ताओं से संबंधित विशिष्टियों काअनुरक्षण ;
(
iv) कोई अन्य कृत्य, जो बोर्ड द्वारा , स्कीम के क्रियान्वयन के प्रयोजनों के लिए उसको समनुदेशित किए जाएं ।
[ अधिसूचना सं. 358 /2006/फा. सं. 142/42 /2006- टीपीएल ]
शरत चन्द्र , निदेशेक 13
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग II- खण्ड 3 (ii) ]
MINISTRY OF FINANCE
(Department of Revenue)
(CENTRAL BOARD OF DIRECT TAXES)
NOTIFICATION
NewDelhi , the 28th November , 2006
Income-tax
3.O.2039(E) . In exercise of the powers conferred by sub-section ( 1 ) of section 139B of the Income-tax Act , 1961 (43 of 1961 ) , the Central Board of Direct Taxes hereby frames the following scheme, namely: -
Short title , commencement and application .
1. (1 ) This scheme may be called the Tax Return Preparer Scheme , 2006.
(2) It shall come into force on the first day of December , 2006.
(3 ) Save as otherwise provided in the Scheme , it shall be applicable to all eligible persons .
Definitions .
2. In this Scheme , unless the context otherwise requires ,
(a) " Act" means the Income -tax Act , 1961 (43 of 1961 ) ;
( b) "Board " means the Central Board of Direct Taxes constituted under the Central Boards of Revenue Act, 1963 (54 of 1963 );
(c) "eligible person " means any person being an individual or a Hindu Undivided Family;
(d) "Partner Organisation " means an organisation or agency selected by the Board and with whom an agreement has been entered into by the Board or the Resource Centre authorising it to act as Partner Organisation under this Scheme ;
( e) "Resource Centre " means the Directorate of Income Tax constituted by the Board to act as the Resource Centre under this Scheme;
(f) "Tax Return Preparer" means any individual who has been issued a "Tax Retum Preparer Certificate " and a " unique identification number" under clause (viii) of paragraph 4 of this Scheme by the Partner Organisation to carry on the profession of preparing the returns of income in accordance with the provisions of this Scheme:
3746 G1/06-4 14
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 ( ii) ]
Provided that a person being a person-
( i) referred to in clause (ii) or clause ( iii) or clause (iv) of sub-section (2) of section 288; or
(ii) who is in employment and income from which is chargeable to income- tax under the head " salaries "
shall not be entitled to act as "Tax Return Preparer "
(g) Words and expressions used herein but not defined and defined in the Act shall have the meanings respectively assigned to them in the Act .
Educational qualification for Tax Return Preparers .
3. Any individual who holds a graduation degree from a recognized Indian University in the fields of Business Administration or Management or Commerce or Economics or Law or Mathematics or Statistics shall be eligible to act as Tax Return Preparer.
Enrollment , training and certification to persons to act as Tax Return Preparers .
4. ThePartner Organisation shall , for the purpose of enrollment , training and certification to persons to act as Tax Retum Preparers follow the following procedure , namely: -
(i ) It shall invite applications from Indian citizens having requisite educational qualification , who are desirous to act as Tax Retum Preparers:
Provided that a person who is of the age of more than thirty - five years on the first day of the October immediately preceding the day on which applications are invited shall not be eligible to apply:
Provided further that an application shall be invalid unless it is accompanied with a fee of one hundred rupees ;
( ii) It shall require the person applying to act as Tax Return Preparer to indicate in the application form the preferences for centres where at training may be imparted to him;
(iii) Itshall , in accordance with the criteria laid down by the Resource Centre with prior approval of the Board , carry out the screening of the applications so received and select the persons to appear in a test for their enrollment;
(iv) It shall carry out a test for enrollment of persons who have been selected on screening;
(V) It shall enroll the persons ( for each centre of training separately) who qualify at the test for enrollment:
Provided that no person shall be enrolled unless he makes a deposit of one thousand rupees with the Partner Organisation ;
15 [भाग II- खण्ड 3 (ii) ]
भारत का राजपत्र: असाधारण
(vi) It shall train the persons so enrolled in accordance with the curriculum provided bythe Resource Centre;
(vii) It shall , after completion of training , conduct an examination of the enrolled persons in accordance with the procedure as laid down by the Resource Centre;
(viii) It shall issue a "Tax Retum Preparer Certificate " and a " unique identification number" to the persons who are declared as successful in the examination so conducted;
(ix) It shall refund the deposit ( without any interest thereon ) received from the person declared as successful in the examination so conducted .
Preparation of and furnishing the Return of Income by the Tax Return Preparer .
5. (1 ) An eligible person may , at his option , furnish his retum of income under section 139 of the Act for any assessment year after getting it prepared through a Tax Return Preparer:
Provided that the return of income for an assessment year shall not be prepared and furnished through a Tax Return Preparer, if-
(i) aneligible person is carrying out business or profession during the previous year relevant to such assessment year and accounts of the business or profession for that previous year are required to be audited under section 44AB of the Act or under any other law for the time being in force; or
( ii) eligible person is not resident in India during the previous year relevant to such assessment year :
Provided further that an eligible person shall not furnish a revised retum of income under sub- section (5) of section 139 of the Act for any assessment year through a Tax Retum Preparer unless he has furnished the original return of income for that assessment year through such or any other Tax Return Preparer:
Provided also that a return of income which is required to be fumished in response to a notice under clause ( i ) of sub- section (1 ) of section 142 or section 148 or section 153A of the Act shall not be prepared and furnished through a Tax Return Preparer.
(2) The Tax Retum Preparer shall prepare and furnish the return of income to the Assessing Officer having the jurisdiction over the concemed assessee or to any other officer or agency as may be directed by the Resource Centre with the approval of the Board and hand over the acknowledgement of having furnished the return to the concerned eligible person .
Duties and obligations of eligible person .
6. An eligible person opting to furnish his return of income under this Scheme shall-
(i) ensure that his return of Income falls under this Scheme;
16
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 (ii)]
(ii) approach and give his consent to any Tax Return Preparer to prepare his return ofincome for any assessment year ;
(iii) before verifying and signing the return , ensure that the facts mentioned in the return are true and correct;
(iv) certify the amount which has been paid by him under this Scheme to the Tax Retum Preparer for preparing and furnishing of his return of income;
(V) take a receipt of the payment made to the Tax Return Preparer and produce the same before the Resource Centre or Partner Organisation or Assessing Officer, ifrequired.
Duties and obligations of the Tax Return Preparer.
7. The Tax Return Preparer shall-
prepare the return with due diligence; (i )
(ii) affix his signature on the return prepared by him;
(iii) furnish the return with the Assessing Officer having the jurisdiction over the concerned assessee or to any other officer or agency as may be directed by the Resource Centre with the approval of the Board;
(iv) hand over a copy of the return to the person whose return is prepared and furnished by him;
(V) retain a copy of the acknowledgment of having furnished the return ;
(vi) in respect of returns prepared and furnished by him during a month , maintain record of the following , namely-
(a) the name of assessees whose returns of income have been prepared and furnished by him during that nonth;
(b) the permanent account number of such assessees ;
(c) assessrnent year ;
(d) date of furnishing the return;
(e) acknowledgment number;
(f) jurisdiction of the Assessing Officer;
(g ) amount of income declared in the return ;
(h) arnount of tax payable ;
(i) amount of tax paid ;
(j ) the amount disbursable to him under sub - paragraph (1 ) of paragraph 9 of thisScheme for any eligible assessment year mentioned therein ;
(k) the fee charged and received by hirn under sub - paragraph ( 2) of paragraph 9 of this Scheme;
17
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग II- खण्ड 3 (ii) ]
(vii) furnish a statement of particulars mentioned in item (vi ) for every month on or before the seventh day of the immediately following month to the Resource Centre.
Selection and responsibilities of the Partner Organisation .
8. (1 ) The Board shall select a Partner Organisation to partner with the Resource Centre in the smooth implementation of the Scheme .
(2) The Partner Organisation shall function under the overall guidance and control of the Resource Centre and follow the instructions issued to it by the Resource Centre from time to time about implementation of the scheme .
(3) The Partner Organisation shall be responsible to carry out the activities which it is required to carry out under paragraph 4 of this Scheme .
(4) The Partner Organisation shall maintain the profile of the Tax Return Preparers during their training and monitor their performance as Tax Return Preparers.
(5) The Partner Organisation shall be responsible for disbursement of incentives to the Tax Return Preparers under the Scheme .
(6) ThePartner Organisation shall perform its functions to the satisfaction of the Resource Centre.
(7) The Board may, on the recommendation of the Resource Centre, terminate the agreement with the Partner Organisation and may -
(i ) enter into an agreement with any other Partner Organisation ; or
(ii ) assign its functions to the Resource Centre ,
if in its opinion , the Partner Organisation has failed to perform its functions properly.
Incentive to Tax Return Preparers .
9. (1 ) The Board may authorise the Resource Centre or the Partner Organisation to disburse to a Tax Return Preparer, the following amount , namely: -
(a ) three per cent of the tax paid on the income declared in the return of income for First Eligible Assessment Year which has been prepared and furnished by him;
(b) two per cent of the tax paid on the income declared in the return of income for the Second Eligible Assessment Year which has been prepared and furnished by him;
3746 G1/06-5 18
THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
[PART II-SFC. 3 (ii) ]
(c) one per cent of the tax paid on the income declared in the retum of income for the Third Eligible Assessment Year which has been prepared and furnished by him:
Provided that the amount of disbursement for any eligible assessment year in relation to an eligible person shall not exceed one thousand rupees:
Provided further that in a case where an eligible person after furnishing his retum of income for the First Eligible Assessment Year or Second Eligible Assessment Year through a Tax Return Preparer, furnishes the return for Second Eligible Assessment Year or as the case may be, Third Eligible Assessment Year through another Tax Return Preparer , the amount of disbursementto another Tax Return Preparer shall be computed at the rates applicable for the Second Eligible Assessment Year or as the case maybe , the Third Eligible Assessment Year .
(2) The Tax Return Preparer shall charge a fee of two hundred and fifty rupees for any assessment year from the eligible person for preparing and furnishing his retum of income for thatassessment year :
Provided that no fee shall be charged from the eligible person for preparing and furnishing the return for any eligible assessment year if the amount disbursable under sub - paragraph ( 1 ) for that eligible assessment year exceeds two hundred and fifty rupees:
Provided further that in a case where for preparing and furnishing the return of income for an eligible assessment year, the amount disbursable under sub - paragraph ( 1 ) does not exceed two hundred and fifty rupees , the Tax Return Preparer shall charge from the eligible person for thateligible assessment year a fee of the amount by which the amount of two hundred and fifty rupees exceeds the amount disbursable under sub - paragraph (1 ) .
(3) The disbursement due to a Tax Return Preparer under sub - paragraph ( 1 ) shall be made after processing the return under sub - section (1 ) of section 143.
(4) The Board may alter or omit the provisions relating to disbursement under sub- paragraph (1 ) at any time without any prior notice .
Explanation: - For the purposes of this paragraph-
(i ) in relation to an eligible person-
(a) "First Eligible Assessment Year" means any assessment year if the eligible person has not furnished the return of his income for three assessment years or more than three assessment years immediately preceding such assessment year ;
(b) "Second Eligible Assessment Year" means the assessment year immediately following the First Eligible Assessment Year;
(c) "Third Eligible Assessment Year" means the assessment year immediately following the Second Eligible Assessment Year .
[भाग II- खण्ड 3 ( ii) ]
भारत का राजपत्र : असाधारण
19
(ii) "tax paid" in relation to an eligible assessment year means the aggregate of tax paid by way of advance tax, tax deducted or collected at source or tax paid on self-assessment (including surcharge and Education Cess) but does not include-
(i) interest if any , paid by the eligible person under section 234A or section 234B or section 234C ; or
(ii) the amount which is refundable to the eligible person under sub- section (1 ) of section143.
Maintenance of particulars relating to Tax Return Preparers .
10. (1 ) The Resource Centre shall, in relation to each Tax Return Preparer, maintain the particulars which may be necessary to assess his performance.
(2) The Resource Centre may issue instructions to the Tax Return Preparers from time to time.
Withdrawal of certificate given to the Tax Return Preparer.
11. (1 ) The Resource Centre shall either on its own or on the recommendation of the prescribed authority referred to in rule 52 of the Income - tax Rules , 1962, may warn a Tax Return Preparer about the deficiencies in his work and his misconduct, and may proceed for cancellation of certificate of a Tax Return Preparer, because of the following deficiencies or the misconduct , which may warrant such action , that is to say-
( i) if he fails to give a copy of the return to the assessee;
(ii) if he prepares a return but fails to affix his signature thereon ;
( iii) if he fails to furnish his name and unique identification number in the return prepared by him;
(iv ) if he fails to enter any information made available to him by the assessee , correctly in the retum prepared by him ;
( v) if he makes repeated mistakes relating to computation of income in the returns prepared by him;
(vi ) if he makes a wrong or fraudulent claim for disbursement under sub - paragraph (1) ofparagraph 9;
(vii ) if he is engaged in any financial irregularity , forgery or fraud ;
(
viii) if he willfully attempts to understate the income in the retum or tax liability thereon;
(ix) if he is involved in any other irregularity which , in the opinion the Chief Commissioner or the Commissioner of Income- tax, is grave in nature ;
20
THE GAZETTEOF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 (ii) ]
(x) ifhe fails to comply with the directions issued by the Resource Centre from time to time;
(xi) if he fails to upgrade his skills as required by the Resource Centre from time to time; or
(xii) If he, after issue of Tax Return Preparer Certificate to him under clause (viii) of paragraph 4 of the Scheme , becomes a person referred to in clause (ii) or clause (iii) or clause (iv) of sub -section (2) of section 288 of the Act or takes an employment income from which is chargeable under the head " Salaries " .
(2) A Tax Return Preparer may continue to act as such , unless-
(i) the Tax Return Preparer Certificate issued to him under clause (viii) of paragraph 4 ofthis Scheme is suspended or withdrawn by the Resource Centre ; or
(ii) this Scheme is withdrawn by the Board .
Responsibilities and functions of the Resource Centre .
12. (1 ) The Resource Centre shall be responsible for day to day administration of the Scheme .
(2) The functions of the Resource Centre shall include-
(i ) to specify, with prior approval of the Board ,
(a) the number of persons to be enrolled during a financial year for training to act as Tax Return Preparers;
(b) the number of centres for training and their location where at training to be imparted during a financial year;
(c) the number of persons to be trained at each centre for training during a financial year;
(ii) to specify the curriculum and all other matters relating to the training of Tax Return Preparers ;
(iii) maintain the particulars relating to the Tax Return Preparers as required in paragraph 10 of this Scheme.;
(iv) any other function which is assigned to it by the Board for the purposes of implementation of the Scheme.
[Notification No. 358 /2006 /F . No. 142/42/2006 - TPL]
SHARAT CHANDRA, Director
Printedby the Manager , Govt . of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi- 110054 .