रजिस्ट्री सं ० डी० एल०-33004/99
REGD.NO.D.L. -33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग III-खण्ड 4
PARTIII-Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 28]
नई दिल्ली, सोमवार , जनवरी 29 , 2007/माघ 9 , 1928
No. 28]
NEW DELHI, MONDAY, JANUARY 29 , 2007/MAGHA 9,1928
प्रगति ग्रामीण बैंक
अधिसूचना
बल्लारी , 12 सितम्बर , 2005
बोर्ड के अधिवेशन को बुलाने के नियम
प्रादेशिक ग्रामीण बैंक अधिनियम , 1976 ( 1976 का 21 ) की धारा 29 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , केंद्रीय सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक और केनरा बैंक के परामर्श से निम्नलिखित नियम बनाती है , अर्थात्:-
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ, -
( 1 ) इन नियमों का नाम प्रगति ग्रामीण बैंक ( बोर्ड के अधिवेशन ) नियम, 2005 है ;
( 2) ये राज़पत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू होंगे ।
2. परिभाषा.-इन नियमों में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो ;
(क ) " अधिनियम " से प्रादेशिक ग्रामीण बैंक अधिनियम , 1976 ( 1976 का 21 ) अभिप्रेत है ।
(ख ) " बैंक " माने प्रगति ग्रामीण बैंक अभिप्रेत है ।
(ग) ऐसे शब्दों और पदों के, जो इन नियमों में प्रयुक्त हैं और परिभाषित नहीं हैं किन्तु अधिनियम में परिभाषित हैं वही अर्थ है , जो अनेक अधिनियम में है ।
3. बोर्ड के अधिवेशनों की न्यूनतम संख्या, एक वर्ष में बोर्ड के कम से कम छह अधिवेशन होंगे और हर तिमाही में कम से कम एक अधिवेशन होगा ।
4. अधिवेशनों का संयोजन. अधिवेशनों का संयोजन बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा ।
5. अधिवेशनों का स्थान. बोर्ड के अधिवेशन बैंक के मुख्य कार्यालय में अथवा अधिसूचित क्षेत्र में किसी ऐसे अन्य स्थान पर होंगे, जिसे बोर्ड विनिहित करे ।
283 GI/2007
(1) [PART III-SEC . 4] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
6. अधिवेशन की सूचना तथा कारबार की सूची
1. ( क) बोर्ड के प्रत्येक अधिवेशन का समय एवं स्थान अध्यक्ष द्वारा विनिहित किया जायेगा ।
(ख ) बोर्ड के अधिवेशन के लिए प्रत्येक निर्देशक को अधिवेशन की तारीख से साधारणतः कम से कम पंद्रह दिन की सूचना दी जायेगी और प्रत्येक निर्देशक को यह सूचना उसके द्वारा इस निमित्त विनिर्दिष्ट पते पर भेजी जायेगी ।
(ग ) अधिवेशन में किए जाने के लिए प्रस्तावित कारबार की सूची उक्त सूचना के साथ ही परिचालित की जायेगी।
(घ ) उस कारबार के सिवाय जिसके लिए अधिवेशन बुलाया गया है, कोई अन्य कारबार अधिवेशन के अध्यक्ष तथा उपस्थित निर्देशकों की बहु संख्या की सहमति के बिना तब तक नहीं किया जायेगा जब तक कि उस कारबार के बारे में अध्यक्ष को एक सप्ताह की लिखित सूचना नहीं दे दी गयी है ।
2. यदि बोर्ड का आपात अधिवेशनं बुलाना आवश्यक हो तो प्रत्येक निर्देशक को सात दिन पूर्व सूचना दी जाएगी ।
7. बोर्ड का विशेष अधिवेशन
. ( 1 ) अध्यक्ष , इस प्रयोजन के लिए कम से कम चार निर्देशकों से मांग प्राप्त होने पर, बोर्ड का अधिवेशन बुलायेगा ।
(2 ) इस मांग में उस प्रयोजन का उल्लेख होगा , जिसके लिए अधिवेशन बुलाने की अपेक्षा की गयी है ।
(3 ) अधिवेशन मांग प्राप्त होने की तारीख से 21 दिन के भीतर ही बुलाया जायेगा ।
8. बोर्ड के अधिवेशन के लिए गणपूर्ति. निर्देशकों की कुल संख्या के एक तिहाई या चार की, इसमें से जो अधिक हो , होगी:
परन्तु जहाँ अधिनियम की धारा 14 की उप - धारा ( 4 ) की उपबंध के कारण कोई निर्देशक बोर्ड के अधिवेशन में विचार- विमर्श में भाग लेने के अथवा मत देने में असमर्थ हो , वह गणपूर्ति तीन की होगी ।
9. गणपूर्ति न होने के कारण अधिवेशन का स्थगन यदि बोर्ड का अधिवेशन, गणपूर्ति न होने के कारण नहीं हो सका हो तो अधिवेशन अगले सप्ताह उसी दिन उसी स्थान एवं समय के लिए अथवा यदि वह दिन सार्वजनिक अवकाश दिन हो , तो उसके अगले दिन , जो सार्वजनिक अवकाश दिन न हो , उसी समय और उसी स्थान के लिए स्वतः स्थगित हो जाएगा :
परन्तु जहां गणपूर्ति न होने के कारण स्थगित अधिवेशन में कोई निर्देशक अनुपस्थित रहा हो , वहाँ अध्यक्ष जिस तारीख तक के लिए अधिवेशन स्थगित हो, उससे पूर्व उस निर्देशक को यह सूचना भेजेगा कि गणपूर्ति न होने के कारण उस तारीख को अधिवेशन नहीं हुआ ।
10. परिचालन द्वारा कारबार
( 1 ) यदि अध्यक्ष ऐसा निर्देश दे , तो बोर्ड द्वारा किया जाने वाले कारबार को कागजों के परिचालन द्वारा निर्देशकों ( भारत के बाहर गये निर्देशकों से भिन्न ) को निर्दिष्ट किया जा सकता है ।
( 2 ) कोई भी कारबार जिसे उप- नियम ( 1 ) के अन्तर्गत परिचालित किया गया हो और उन निर्देशकों के बहुमत द्वारा अनुमोदित किया जा चुका हो , जिन्होंने अपने विचार लेखबद्ध किये हो , उसी प्रकार प्रभावी और आबद्धकर होगा मानो ऐसा कारबार अधिवेशन में उपस्थित निर्देशकों के बहुमत द्वारा विनिश्चित किया गया हो ।
(3 ) परिचालन द्वारा पारित किया मामला बोर्ड के अधिवेशनों के कार्यवृत्तों की पुस्तकों ( जिन्हें इसमें इसके पश्चात् कार्यवृत्त पुस्तक कहा गया हो ) में रखा जायेगा ।
(4) यदि कोई मामला परिचालित किया जाता है तो उस परिचालन परिणाम से सभी निर्देशकों को संसूचित किया जायेगा ।
( 5 ) कागजों पर परिचालन द्वारा किये गये सभी निर्णयों को अभिलेख के अगले अधिवेशन में रखा जायेगा ।
11. कारबार के अभिलेख. ( 1 ) ( क ) बोर्ड के अधिवेशनों के कार्यवृत्तों की पुस्तकों ( जिन्हें इसमें इसके पश्चात् कार्यवृत्त पुस्तक कहा गया हो ) में रखा जायेगा ।
(ख ) कार्यवृत्त पुस्तक का हर पृष्ठ , यथास्थिति , अध्यक्ष अथवा निर्देशक , जिसके अधिवेशन की अध्यक्षता की हो, द्वारा आध्यक्षारित या हस्ताक्षरित किया जायेगा तथा ऐसी पुस्तक में प्रत्येक अधिवेशन की कार्यवाहियों के अभिलेख के अन्तिम पृष्ट पर तारीख डाली जायेगी ।
(2 ) प्रत्येक अधिवेशन की समाप्ति के पश्चात् यथा शीघ्र इन कार्यवृत्तों की प्रतियां प्रत्येक निर्देशकों का भेजी जायेगी ।
[ भाग III- खण्ड 4]
भारत का राजपत्र असाधारण
3
(3 ) जब कोई कारबार या कागजों के परिचालन द्वारा किया जाय तो इस प्रकार किये गये कारबार के अभिलेख की अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित किया जायेगा और कार्यवृत्त पुस्तक में उसकी प्रविष्टि की जायेगी ।
(4) प्रत्येक अधिवेशन के कार्यवृत्त पुष्टि के लिए अगले अधिवेशन में रखा जायेगा ।
(5 ) अधिवेशन के कार्यवृत्त जो उनके उपबंधों के अनुसार रखे जायेंगे उनमें अभिलिखित कार्यवाहियों के साक्ष्य होंगे ।
ह./अपठनीय
अध्यक्ष
[विज्ञापन- III/IV/असाधारण/56/06 ]
PRAGATHI GRAMIN BANK
NOTIFICATION
Bellary, the 12th September, 2005
Rules for Convening Board Meetings
In exercise ofpowers conferred by Section 29 of the Regional Rural Banks Act, 1976 (21 of 1976), and in consulta- tionwith Central Government, Reserve Bank of India and Canara Bank framed the following rules :---
1. Short title and commencement
(1) These rules may be called the Pragathi Gramin Bank (Meetings of Board) Rules , 2005.
(2) They shall come into force on the date of their publication in the Official Gazette.
2. Definitions : In these rules, unless the context otherwise requires ;
(a) Act means the Regional Rural Banks (RRB ) Act, 1976 (21 of 1976) .
(b) Bankmeans the Pragathi GraminBank.
(c) Words and expressions used herein and not defined but defined in the Act have the meanings , respectively assignedto them in the Act.
3.Minimum number of meetings of theBoard
The Board shall hold at least six meetings in a year and at least one meeting in every quarter .
4. Convening ofmeetings
Meetings of the Board shall be convened by the Chairman .
5. Venue of the meetings
The meetings of the Board shall be held at the Head Office of the Bank or at such other place in the notified area as the Board may decide .
6. Notice of meeting and list of business
(1 ) (a) The Chairman shall decide the time and place of every meeting of theBoard.
(b) Anotice of not less than fifteen ( 15) days shall ordinarily be given to every Director for a meeting of the Board and the notice shall be sentto every Director at the address specified by him in this behalf.
(c) A list of business proposed to be transacted at the meeting shall be circulated alongwith the notice .
(d) No business , other than that for which the meeting was convened shall be transacted at a meeting of the Board except with the consent of the Chairman of the meeting and a majority of the Directors present unless one week's notice of such business has been given in writing to the Chairman.
(2) Where it is necessary to call an urgent meeting of the Board, a notice of not less than seven days shall be given toeachDirector.
7.Special meeting of theBoard
(1) The Chairman shall call a meeting of the Board after a requisition for that purpose has been received by him from not less than four directors .
[PART III--SEC. 4] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
4
(2) The requisition shall state the purpose for which the meeting is required to be called .
(3) The meeting shall be called not later than twenty - one days from the date of receipt of requisition.
8.Quorum for a meeting
Aquorum for a meeting of the Board shall be one - third of the total number of directors or four, whichever is higher. Provided that where for any reason of the provision of Sub - section (4) of Section 14 of the Act any director is unable to take part in the discussion of, or vote at meeting of the Board, the quorum shall be three .
9. Adjournment of meeting for want of quorum
If a meeting of the Board could not be held for want of quorum , then the meeting shall automatically stand adjourned till the same day in the next week, at the same time and place , or if that day is a public holiday, till the next succeeding day, which is not a public holiday, at the same time and place:
Provided that where a director is not present at a meeting adjourned for want of quorum, Chairman shall , before the date ofwhich the meeting stands adjourned, send notice to the director that the meeting was not held on the date for want ofquorum.
10. Business by circulation
(1) A business which is to be transacted by the Board may, if the Chairman so directs , be referred to directors (other than directors who are absent from India) by circulation of papers .
(2) Any business circulated under sub - rule ( 1 ) and approved by such number of directors , as are necessary to constitute quorum for a meeting of the Board who have recorded their views in writing shall be as effectual and binding as if such business were decided by the majority of the directors present at a meeting .
(3) Abusiness passed by circulation shall be kept in book (hereinafter referred to as the Minutes Book) .
(4) If a business is circulated the result of the circulation shall be communicated to all the Directors .
(5) All decisions on a question arrived at by circulation of papers shall be placed at the next meeting for record .
11. Records of business
(1) (a) The minutes of the meetings of the Board shall be kept in book (hereinafter referred to as the Minutes Book).
(b) Every page of the Minutes Book shall be initialled or signed by the Chairman or the Director , as the casemay be, who presided at the meeting and last page of the record of proceedings of each meeting ofsuch book shall be dated .
(2) Copies of such minutes shall be forwarded to each Director as soon as possible after every meeting .
(3) When a business is transacted by circulation of papers , a record of business so transacted shall be signed by the Chairman and shall be entered in the Minutes Book .
(4) The minutes of each meeting shall be placed before the next meeting for confirmation .
(5) The minutes of meetings kept in accordance with the provisions of these rules shall be evidence ofprocced- ings recorded therein.
Sd/-Illegible
Chairman
[ADVT. III/ IV/Exty ./56/06]
Mayapuri , New Delhi - 110064
Printed by the Manager, Govt . of India Press , Ring Road,
and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.