Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

The Income-tax (11th Amendment) Rules, 2008.

Published 11 December 2008

Ministry
Ministry of Finance
Department
Department of Revenue
Office
Central Board of Direct Taxes
Gazetteid
NOT available ( 30848 )
Identifier
in.gazette.central.e.2008-12-11.30848
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD . NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99

सत्यमेव जयते

भारत राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग II- खण्ड -उप - खण्ड (ii) PART II Section 3-Sub- section (ii)

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , दिसम्बर 11 , 2008 / अग्रहायण 20 , 1930

सं. 1726] .

No. 1726]

NEW DELHI , THURSDAY, DECEMBER 11 , 2008 /AGRAHAYANA 20, 1930

वित्त मंत्रालय

(राजस्व विभाग )

( केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड )

अधिसूचना

नई दिल्ली , 11 दिसम्बर , 2008

(आय-कर )

का.आ. 2861(अ). केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आय- कर अधिनियम , 1961 ( 1961 का 43 ) की धारा 35 की उप - धारा ( 1 ) खंड ( ii क ) के साथ पठित धारा 295 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , आय- कर नियम , 1962 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाता है , अर्थात् :-

1.. ( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम आय- कर ( ग्यारहवां संशोधन ) नियम , 2008 है ।

(2 ) ये 1 अप्रैल , 2009 से प्रवृत्त होंगे ।

2. आय- कर नियम , 1962 में , नियम 5ङ के पश्चात् निम्नलिखित नियम अंतःस्थापित किया जाएगा , अर्थात् :-

" 5च. धारा 35 की उप- धारा ( 1 ) के खंड ( ii क ) के अधीन विहित प्राधिकारी , मार्गनिर्देश , प्ररूप अनुमोदन के लिए रीति और शर्ते ( 1 ) धारा 35 की उप - धारा ( 1 ) के खंड ( ii क) के प्रयोजनों के लिए विहित प्राधि कारी आवेदक पर अधिकारिता रखने वाला मुख्य आयकर आयुक्त होगा ।

(2 ) धारा 35 की उप - धारा ( 1 ) के खंड ( ii क ) के अधीन अनुमोदन की बाबत मार्गनिर्देश , प्ररूप और रीति निम्नानुसार होगी:

(क) कंपनी द्वारा धारा 35 की उप - धारा ( 1 ) के खंड ( ii क ) के अधीन अनुमोदन के लिए आवेदन उस निर्धारण वर्ष के जिसमें अनुमोदन मांगा गया है के ठीक पूर्व वित्तीय वर्ष के दौरान किसी भी समय आवेदक पर अधिकारिता रखने वाले आयकर आयुक्त को प्ररूप सं. उगच- III में दो प्रतियों में किया जाएगा ।

4850 G1/ 2008

( 1) 2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II- SEC. 3 ( ii) ]

(ख ) आवेदक प्ररूप सं . उगच- III में आवेदन की एक प्रति विहित प्राधिकारी को मामले पर अधिकारिता रखने वाले आयकर आयुक्त के कार्यालय में दो प्रतियों में आवेदन प्ररूप प्रस्तुत किए जाने के साक्ष्य के रूप में अभिस्वीकृति सहित भेजेगा ।

(ग) धारा 35 की उपधारा (1 ) के खंड (ii क) के अधीन प्रत्येक अधिसूचना उस मास की समाप्ति से जिसमें मुख्य आयकर आयुक्त को आवेदन प्राप्त हुआ था बारह मास की अवधि के भीतर जारी की जाएगी या आवेदन को अस्वीकृत करते हुए कोई आदेश पारित किया जाएगा ।

(घ) यदि प्ररूप सं . उगच- III में आवेदन में कोई त्रुटि का पता चलता है या उसके साथ कोई सुसंगत दस्तावेज संलग्न नहीं है तो आयकर आयुक्त अपने कार्यालय में आवेदन प्ररूप की प्राप्ति की तारीख से 1 मास की अवधि के अवसान से पूर्व आवेदक को कमी होने का पत्र तामील करेगा ।

(ङ) आवेदक कमी वाले पत्र की तामील की तारीख से पंद्रह दिन की अवधि के भीतर या ऐसी और अवधि के भीतर जो इस निमित्त किसी आवेदन पर बढ़ाई जाए , कमी को दूर करेगा, तथापि, कमी को दूर करने की कुल अवधि तीस दिन से अधिक न हो और यदि आवेदक इस प्रकार अनुज्ञात तीस दिन की अवधि के भीतर कमी को दूर करने में असफल रहता है तो आयकर आयुक्त आवेदन को अविधिमान्य समझने के लिए मुख्य आयकर आयुक्त को अपनी सिफारिश भेजेगा।

(च) मुख्य आयकर आयुक्त, खंड (ङ) में निर्दिष्ट सिफारिशों की जांच करने के पश्चात् ऐसा आदेश पारित करेगा कि आवेदन अविधिमान्य है ।

(छ) यदि आवेदन सभी बाबत पूर्ण है तो आयकर आयुक्त कंपनी के क्रियाकलापों की वास्तविकता के संबंध में ऐसी आवश्यक जांच कर सकेगा जो वह आवश्यक समझे और आवेदन के मंजूर करने या आवेदन का अनुमोदन अनुदत्त करने या स्वीकृत करने के लिए अपनी सिफारिशें मुख्य आयकर आयुक्त को ऐसी तीन मास की अवधि के अवसान से पूर्व जिसकी गणना उस मास की समाप्ति से की जानी है जिसमें उसके कार्यालय में आवेदन प्ररूप प्राप्त हुआ था ।

(ज) मुख्य आयकर आयुक्त धारा 35 की उपधारा (1 ) के खंड (ii क) के अधीन अनुमोदन देने से पूर्व आवेदक से ऐसे दस्तावेज या जानकारी मांग सकेगा जो वह आवश्यक समझे और आवेदक के क्रियाकलाप की वास्तविकता के सत्यापन के लिए कोई जांच करा सकेगा ।

(झ) मुख्य आयकर आयुक्त धारा 35 की उपधारा (1 ) के अधीन कंपनी को अनुमोदन देने या आवेदन को अस्वीकृत करने के लिखित करने के लिए अभिलिखित किए 3

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3( ii ) ]

जाने वाले कारणों के लिए राजपत्र में प्रकाशित की जाने वाली अधिसूचना जारी कर सकेगा ।

(স) मुख्य आयकर आयुक्त धारा 35 की उपधारा (1 ) के खंड ( ii क) के अधीन अनुदत्त अनुमोदन को वापस कर सकेगा यदि उसको यह समाधान हो जाता है कि कंपनी ने अपने क्रियाकलाप बंद कर दिए हैं या उसके क्रियाकलाप वास्तविक नहीं हैं या इस नियम के अधीन सभी शर्तों या उनमें से किसी एक के अनुसार क्रियाकलाप नहीं किए जा रहे हैं :

परंतु आवेदन को अविधिमान्य मानते हुए या आवेदन को अस्वीकृत करते हुए या अनुमोदन को वापस लेते हुए कोई आदेश कंपनी को युक्तियुक्त सुनवाई का अवसर दिए बिना पारित नहीं किया जाएगा ।

(ट) आवेदन को अविधिमान्य करते हुए या अस्वीकृत करते हुए या अनुमोदन को वापस करते हुए आदेश की प्रति आवेदक, निर्धारण अधिकारी और आयकर आयुक्त को संसूचित की जाएगी ।

(3) धारा 35 की उपधारा (1 ) के खंड ( ii क) के अधीन कंपनी का अनुमोदन निम्नलिखित शर्तों के अधीन रहते हुए होगा, अर्थात् :-

(क) कंपनी को संदत्त रकम का उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए किया जाएगा ।

(ख) आवेदक कंपनी अपने कर्मचारियों के माध्यम से अपनी आस्तियों का उपयोग करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान करेगी ;

(ग) धारा 35 की उपधारा ( 1 ) के खंड (ii क) के अधीन अनुमोदित कंपनी वैज्ञानिक़ अनुसंधान के लिए उसके द्वारा प्राप्त रकमों की बाबत पृथक लेखा बहियां रखेगी, उनमें अनुसंधान करने के लिए उपयोग की गई रकम प्रदर्शित करेगी , ऐसी लेखा बहियों की किसी लेखापाल द्वारा संपरीक्षा कराएगी, और ऐसे लेखापाल द्वारा सम्यक् रूप से हस्ताक्षरित और सत्यापित ऐसी लेखा परीक्षा की रिपोर्ट उस आयकर आयुक्त को प्रस्तुत करेगी जिसकी उस मामले पर अधिकारिता है नियत तारीख तक धारा 139 की उपधारा (1 ) के अधीन आयकर विवरणी प्रस्तुत करेगी ।

स्पष्टीकरण : इस खंड के प्रयोजन के लिए "लेखापाल " का वही अर्थ है जो अधिनियम की धारा 288 की उपधारा (2) के स्पष्टीकरण में है ।

4

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[ PART II - SEC. 3 (ii) |

(घ) कंपनी प्राप्त संदानों और अनुसंधानों के लिए प्रयुक्त रकम का पृथक् विवरण रखेगी और संपरीक्षक द्वारा सम्यक् रूप से प्रमाणित ऐसे विवरण की प्रति उपनियम (3 ) में निर्दिष्ट संपरीक्षा रिपोर्ट के साथ लगाएगी ।

(ङ) अनुमोदन के पश्चात् कंपनी प्रत्येक वर्ष धारा 139 की उपधारा ( 1 ) के अधीन आयकर विवरणी प्रस्तुत करने की नियत तारीख तक आयकर आयुक्त को एक विवरण प्रस्तुत करेगी जिसमें निम्नलिखित जानकारी अंतर्विष्ट होगी, अर्थात् : -

(i ) गत वर्ष के दौरान उसके द्वारा किए गए अनुसंधान कार्य के संबंध में विस्तृत टिप्पण ;

(ii ) वर्ष के दौरान राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय जनरलों में प्रकाशित अनुसंधान निबंधों का सार ;

(iii ) वर्ष के दौरान आवेदन किए गए या रजिस्ट्रीकृत किए गए कोई पेटेंट या कोई अन्य वैसे ही अधिकार ;

(iv) आगामी वर्ष के दौरान किए जाने वाले अनुसंधान प्रयोजनाओं के कार्यक्रम और ऐसे विषयों के लिए वित्तीय आवंटन ;

च) यदि आयकर आयुक्त को यह समाधान हो गया है कि कंपनी-

(

(i) अनुसंधान क्रियाकलापों के लिए पृथक लेखा बहियां नहीं रख रही है या ;

(ii ) अपनी लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने में असफल रहती है, या ;

(iii) प्राप्त की गई रकमों का और अनुसंधान के लिए प्रयुक्त रकम का विवरण या उपखंड (ङ) में निर्दिष्ट विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया है ; या

(iv) अपने अनुसंधान क्रियाकलापों को करना बंद कर दिया है या उसके क्रियाकलाप वास्तविक नहीं हैं या ;

(v) उन शर्तों को पूरा नहीं कर रही है जिनके अध्यधीन उसे अनुमोदन अनुदत्त किया गया था , वह समुचित करने के पश्चात् उपखंडों ( i ) से ( v ) में निर्दिष्ट परिस्थितियों के संबंध में धारा 139 की उप- धारा ( 1 ) के अधीन आयकर विवरणी प्रस्तुत करने की तारीख से छह मास के भीतर अधिकारिता रखने वाले मुख्य आयकर आयुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा । " 5

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3 (ii) ]

3. आयकर नियम, 1962 की परिशिष्ट 2 में प्ररूप 3 गच -2 के पश्चात् निम्नलिखित प्ररूप अंतःस्थापित किया जाएगा , अर्थात्: -

"प्ररूप सं . उगच-3

[नयम 5च देखिए]

आयकर अधिनियम , 1961 की धारा 35 की धारा ( 1 ) के खंड ( ii क) के अधीन अनुमोदन के लिए आवेदन

1. ( i ) आवेदक के रजिस्ट्रीकृत कार्यालय का नाम और पता ;

(ii) ज्ञापन और संगम अनुच्छेद की प्रति संलग्न करें और यदि कंपनी पूर्व में अनुमोदित थी तो सबसे बाद की अधिसूचना की अधिसूचना संख्या और तारीख प्रस्तुत करें ;

[कृपया प्रति संलग्न करें]

( iii) यदि विगत में अनुमोदन वापस लिया गया है तो उन कारणों का जिनके कारण अनुमोदन वापस लिया गया है, उल्लेख करें । [वापस लिए गए अनुमोदन/ अनुमोदनों के आदेश / आदेशों की प्रति संलग्न करें ।]

( iv) वह तारीख जिससे अनुमोदन मांगा गया है ।

2. आवेदक की विधिक प्रास्थिति :

(निगमन के प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करें ।)

3. (i ) आवेदक की अनुसंधान प्रयोगशाला/अनुसंधान सुविधा का पता ।

(ii ) स्थापना का वर्ष।

(iii) प्रयोगशाला/अनुसंधान सुविधा के भारसाधक का नाम और पता ।

(iv) वैज्ञानिक अनुसंधान में लगे हुए कर्मचारियों की कुल संख्या ।

4. आवेदक द्वारा अर्जित अनुसंधान सुविधाओं या आस्तियों की सूची :

(i) संयंत्र और मशीनरी ;

(ii ) अर्जन की लागत सहित भूमि और भवन ;

6

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

                                                                                 [PART II-SEC . 3 (ii) ]
         (iii) अर्जन की लागत सहित कोई अन्य अनुसंधान सुविधा/आस्ति          ;
         5.  आवेदक द्वारा लिए गए अनुसंधान विषय और परियोजनाएं :
         (i) संगठन द्वारा पिछले तीन वर्षों के दौरान पूरी की गई अनुसंधान परियोजनाएं, यदि
            कोई हों ;
         (ii)  अनुसंधान परियोजनाएं जिनपर वर्ष के दौरान कार्य किया गया है और अनुसंधान
             परियोजनाएं जो पिछले वर्षों से लंबित हैं ;
         (iii)   यदि ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान जनरल में प्रकाशित अनुसंधान
             पत्र ।
         6. वैज्ञानिक अनुसंधान के अन्य ब्यौरे :
          (i ) विकसित किए गए नए उत्पाद, प्रसंस्करण, पद्धति , तकनीकी ;
          (ii ) विद्यमान उत्पाद, प्रसंस्करण, पद्धति तकनीकियों में सुधार ;
          (iii) आयात प्रतिस्थापन ;
          (iv) पेटेन्ट क्षेत्र : अभिप्राप्त किया गया है, यदि कोई हो, और ऐसा है तो किसके नाम
             में  ?
          (v)  ऊपर (i ) पर निर्दिष्ट उत्पाद, प्रसंस्करण पद्धतियां और तकनीकी वाणिज्यिकीकृत है
             या कार्यान्वित है और यदि ऐसा है तो किसके द्वारा ?
          (vi ) विकसित नई पद्धतियां/ माडल ;
          ( vii) नई संकल्पनाएं जो बृहत् रूप से स्वीकार की गई हैं ;
          ( viii) कोई कापीराइट आवेदित/ अभिप्राप्त किया गया है ;
          (ix) पेटेन्ट या रजिस्ट्रीकृत व्यापारं चिह्न से यदि कोई हो उपार्जन,;
7.     पिछले तीन वर्षों के दौरान आवेदक द्वारा संचालित सेमिनार, गोष्ठी, कार्यशाला और प्रशिक्षण
        अनुसंधान क्षेत्र या कृत्य के लिए ऐसे विनिमयों के सुसंगतता के संबंध में संक्षिप्त टिप्पण
        संलग्न करें ।
8.    कार्यक्रम जो भविष्य में अनुसंधान के लिए अनुध्यात है और वित्तीय प्रक्षेपण, जो ऐसे कार्यक्रमों
      पर होने वाले व्यय को पूरा करते हैं ।

7

भारत का राजपत्र असाधारण

[ II- खण्ड 3 ( ii) ]

9. (i ) आवेदक की आय के स्रोत ( पिछले तीन वर्ष के लिए) ;

(ii) निर्धारण विशिष्टियां उपदर्शित करें :

(पैन कार्ड/ सर्किल यदि कर के लिए निर्धारण हुआ है) ;

(iii ) आय का अंतिम विवरण कब दिया गया है ?

10. पिछले तीन वर्षों के दौरान कंपनी द्वारा प्राप्त और इसके द्वारा संचालित अनुसंधान के लिए आवेदित रकम :

वर्ष

प्राप्त रकम

स्तंभ (2) में रकम में से अनुसंधान के लिए वास्तविक रकम

(1)

(2)

(3)

11. संदायकर्ता की सूची उनके नाम, पूरा डाक का पता और पिछले तीन वर्ष के दौरान कंपनी को उनमें से प्रत्येक द्वारा संदत्त रकम सहित संलग्न करें ।

(संदायकर्ता जिन्होंने 50 हजार रुपए से अधिक रकम दी है, का पैन निर्दिष्ट करें)

पता

पैन

संदत्त रकम

संदायकर्ता का नाम

प्रस्तावित अनुसंधान जिसके लिए धन संदत्त किया गया है ।

(2)

(4)

(5)

(3)

(1)

12. ऊपर 11 पर निर्दिष्ट रकम से किया गया विनिधान

(i) बैंकों में सावधिक जमा

(ii) कंपनियों में सावधि जमा 8

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II- SEC . 3 ( ii ) ]

(iii) प्रतिभूतियां

(iv) शेयर, डिबेंचर, आदि

(v) रोकड़ हाथ में

(vi) अन्य यदि कोई हों, जो (i ) से (v) के अधीन नहीं आता है ।

13. पिछले तीन वर्षों की कंपनी के संपरीक्षित वार्षिक लेखाओं की प्रति संलग्न करें ।

प्रमाणित किया जाता है कि ऊपर दी गई जानकारी मेरे सर्वोत्तम विश्वास और ज्ञान के अनुसार सत्य है ।

यह भी प्रमाणित किया जाता है कि धारा 35 (2कख) के अधीन कोई कटौती दावा नहीं की गई है या दावा नहीं की जाएगी ।

स्थान .....

तारीख....

हस्ताक्षर

पदाभिधान...

पूरा पता .. "

[ अधिसूचना सं. 107/2008/फा. सं. 142 / 11 /2008- टीपीएल ]

आनन्द कुमार केडिया, निदेशक

टिप्पण: मूल अधिसूचना भारत के राजपत्र , असाधारण , भाग II , खंड 3 , उपखंड ( ii ) में सं. का.आ. 969 ( अ ) तारीख 26 मार्च , 1962 द्वारा प्रकाशित किए गए थे और अंतिम संशोधन सं. का.आ. 2499 ( अ ) तारीख 22-10-2008 1 भारत का राजपत्र : असाधारण

[भाग II- खण्ड ( ii) ]

MINISTRY OF FINANCE

(Department of Revenue)

(CENTRAL BOARD OF DIRECT TAXES)

NOTIFICATION

New Delhi , the 11th December , 2008

(INCOME-TAX)

.. S.O. 2861 (E) . In exercise of the powers conferred by section 295 read with clause(iia) of sub-section ( 1) of section 35: of the income- tax Act, 1961 (43 of 1961 ), the Central Board of Direct Taxes hereby makes the following rules further to amend the income-tax Rules, 1962, namely:-

1. (1) These rules may be called the Income- tax ( 11th Amendment) Rules, 2008..

They shall come into force with effect from the 1 " day of April,2009. (2)

2. In the Income-tax Rules , 1962, after rule 5E , the following rule shall be inserted, namely:-

"5F. Prescribed authority, guidlines, form, manner and conditions for approval under clause (lia) of sub-section ( 1 ) of Section 35.--( 1 ) For the purpose of clause (iia ) of sub- section ( 1 ) of Section 35, the prescribed authority shall be the ChiefCommissioner of Income - Tax having jurisdiction over the applicant.

(2) Guidelines, form and manner in respect of approval under clause ( iia) of sub-section (1) ofsection 35shall be asunder:-

(a) An application for approval under clause (lia) of sub- section ( 1) of section 35 by a company shall be made in duplicate in Form No. 3CF - III , to the Commissioner of Income- tax having jurisdiction over the applicant , at any time during the financial year immediately preceding the assessment year from which the approval is sought.

(b) The applicant shall send a copy of the application in Form No.: 3CF - III to the prescribed authority, accompanied by the acknowledgement receipt as evidence of

485041/08-2 10

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 (ii) ] having furnished the application form in duplicate in the office of the Commissioner ofIncome-tax having jurisdiction over the case .

(c) Every notification under clause ( iia) of sub - section ( 1) of section 35 shall be issued or anorder rejecting the application shall be passed within a period of twelve months from the end of the month in which the application was received in the office of the ChiefCommissioner of Income - tax .

(d) if any defect is noticed in the application in Form No. 3CF - III or if any relevant document is not attached thereto , the Commissioner of Income- tax shall serve a deficiency letter on the applicant before the expiry of one month from the date of receipt of the application form in his office.

(e) The applicant shall remove the deficiency within a period of fifteen days from the date of service of the deficiency letter or within such further period which , on an application made in this behalf may be extended, so however , that the total period for removal of deficiency does not exceed thirty days , and if the applicant fails to remove the deficiency within the period of thirty days so allowed , the Commissioner of Income- tax shall send his recommendation to the Chief Commissioner of Income - tax for treating the application as invalid .

(f) The Chief Commissioner of Income Tax may, after examining the recommendations referred to în clause ( e ) , pass an order that the application is invalid .

(8) Ifthe application form is complete in all respects , the Commissioner of Income - tax may, make such inquiry as he may consider necessary regarding the genuineness of the activity of the company and send his recommendation to the Chief Commissioner of Income - tax for grant of approval or rejection of the application before the expiry of the period of three months to be reckoned from the end of the month in which the application form was received in his office.

(H) The Chief Commissioner of Income - tax máy, before granting approval under clause (iia) of sub- section ( 1 ) of section 35 , call for such documents or information from the applicant as it considers necessary and may get any inquiry made for verification of the genuineness of the activity of the applicant .

[ भाग 1 ]- खण्ड 3 (ii) ]

भारत का राजपत्र : असाधारण

( i ) The Chief Commissioner of Income - tax may, under sub - section ( 1) of section 35, issue the notification to be published in the Official Gazette granting approval to the company or for reasons to be recorded in writing reject the application.

(j ) The Chief Commissioner of Income -tax may withdraw the approval granted under clause( iia) of sub - section ( 1) of section 35 if he is satisfied that the company has ceased to carry on its activities or its activities are not genuine or are not being carried on in accordance with all or any of the conditions under this rule : Provided that no order treating the application as invalid of rejecting the application or withdrawing the approval shall be passed without giving a reasonable opportunity of being heard to the company.

(k) A copy of the order invalidating or rejecting the application oror withdrawing the approval shall be communicated to the applicant , the Assessing Officer and the Commissioner of Income - tax .

(3) Approval to a company under clause (iia) of sub- sectian (1) of section 35 shall be subject to the following conditions , namely: -

(a) The sum paid to the company shall be used for scientific research;

( b) The applicant company shall carry on scientific research through its ow employees using its own assets;

(c) A company approved uncler clause ( iia) of sub- section ( 1) of section 35 shall maintain separate books of account in respect of the sum's received by it for scientific research, reflect therein the amount used for carrying on research, get such books of account audited by an accountant , and furnish the report of such audit duly signed and verified by such accountant to the Commissioner of Income- tax having jurisdiction over the case , by the due date of furnishing the return of income under sub - section ( 1) of section 139.

Explanation . For the purpose of this clause " accountant " shall have the same meaning as assigned to it in Explanation to sub- section ( 2 ) of section 288 of the Act.

NA (d) The company shall maintain a separate statement of donations received and the amount used for research and a copy of such statement duly certified by the auditor shall accompany the report of audit referred to in sub- rule( 3) .

12

[PART II-SEC. 3 (ii )] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

(e) Subsequent to approval , the company shall , every year, by the due date of furnishing the return of income under sub- section (1) of section 139, furnish a statement to the ' Commissioner of Income- tax containing the following information , namely:-

(i ) a detalled note on the research work undertaken by it during the previous year;.

( ii) a summary of research articles published in national or international journals during the year;

(iii ) any patents or other similar rights applied for or registered during the year;

(

iv) programme of research projects to be undertaken during the forthcoming year and the financial allocation for such subjects.

(f) If the Commissioner of Income -tax is satisfied that the company;-

(i) is not maintaining separate books of account for fesearch activities, or

(ii) has failed to furnish its audit report , or

( iii ) has not furnished its statement of the sums received and the sums used for research, or a statement referred to in sub- clause (e) ,or

( iv) has ceased to carry on its research activities , of its activities are not genuine, or

(v) is not fulfilling the conditions subject to which approval was granted to it, he may after making appropriate enquiries , furnish a report on the circumstances referred to in, sub- clauses ( i ) to (v) to the jurisdictional Chief Commissioner of Income - tax within six months from the date of furnishing the return of income under sub - section ( 1 ) of section 139. "

in the Income-tax Rules, 1962 , in Appendix II, after, Form 3CF - il , the following form shallbe inserted, namely:

" FORM NO. 3CF - II

See rule5F)

Application form for approval under clause ( iia) of sub -section ( 1) of section 35 of the Income-tax Act, 1961 in the case of company

1. ( i ) Name and address of the registered office of the applicant .

( ii ) Enciose a copy of the Memorandum and Articles of Association , and if the company was approved earlier, furnish notification 13

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3( ii)]

number and date of the latest notification . [Please enclose a copy]

(iii) If approval was withdrawn in the past, mention reasons on account of which the approval was withdrawn . [Enclose a copy of theOrder/Orders withdrawing approval /approvals]

(iv) Date from which approval has been sought for.

2 Legal status of the applicant:

(Enclosea copy of certificate of incorporation)

3 (i ) Address (es) of the research laboratory /research facility of the applicant.

( ii ) Year of establishment.

( iii ) Name and address of the Officer in-charge of the Laboratory/research facility.

(iv) Total number of employees engaged in scientific research.

4 List of research facilities or assets acquired by the applicant:

(i ) Plant and machinery.

(ii) Land and building along with cost of acquisition.

(iii) Any other research facility/asset along with cost of acquisition .

5 Research subjects and projects undertaken by the applicant:

(i ) Research projects completedby the organization during last three years, ifany.

(ii ) Research projects which have been taken up during the year and research projects which are underway from the past years .

( iii) Research papers published in any eminent national or international research journal .

6 Other details of scientific research:

(i) New products, processes , methods , techniques developed.

( ii ) Improvements in existing products , processes , methods, techniques.

( iii ) Import substitution .

(iv) Patents filed: obtained , if any, and if so, in whose name?

(v) Whether products , processes methods and techniques mentioned at ( i ) above have been commercialized or implemented and if so, by whom?

(vi ) New theories/models developed.

(vii ) New hypothesis which has been widely accepted.

(viii ) Any copyrights applied for/obtained.

(ix) Earnings from patents or registered trade marks , if any.

14

THEGAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY

[ PART II SEC . 3 ( ii ) |

7 Enclose details of seminars , conferences , workshops , and training courses, etc., conducted by the applicant during the last three years and a brief note regarding the relevance of such exchanges to the research area or activity carried on by the applicantevol

Programmes contemplated for research in future and financial projections to meet the likely expenditure on such programmes . 8

9 (i) Sources of income of the applicant ( for the last three years)

(ii ) Indicate assessment particulars :

(PAN , Ward/Circle if assessed to tax)

( iii) When was the last return of income furnished?

10 Amount received by the company and actually applied for research conducted by it during the last three years:

Year

Amount received

Amount actually utilized for research out of the amount at column(2)

(1)

(2)

(3)

11 Attach a list of payers giving their names, complete postal addresses and the amount paid by each of them to the company during the last three years του ατόμου 14:

(Mention PAN of payers giving sums exceeding fifty thousand ... rupees)

PAN

Address

Amount Paid

this

for

Name of Payer

Proposed research which money paid

(1) (2)

(3)

(4)

(5)

12 Investments made out of amount mentioned at 11 above :

(i) Fixed deposits with banks

(ii) Fixed deposits with companies

(iii) Securities

(iv) Shares, debentures , etc.

(v) Cash inhand

(vi ) Others, if any, not covered under ( i ) to (v) 15

भारत का राजपत्र : असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3( ii ) ]

13 Enclose copy of audited annual accounts of the company for the last threeyears.

Certified that the above information is true to the best of my knowledge andbelief. It is also certified that no deduction under section 35 ( 2AB) is being claimed or willbe claimed.

Place

Date

Signature

Designation

FullAddress

[Notification No. 107/2008 /F . No. 142/ 11 /2008 - TPL]

ANAND KUMAR KEDIA, Director

Note : The principal rules were published in the Gazette of India, Extraordinary , Part - II , Section 3 , sub-section ( ii) vide number S.O. 969 (E) , dated the 26th March, 1962 and last amended vide number S.O. 2499( E) , dated the 22nd October , 2008 .

Printed by the Manager , Govt. of India Press . Ring Road . Mayapuri , New Delhi - 110064

and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 11 December 2008. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2008-12-11.30848/. Archive identifier in.gazette.central.e.2008-12-11.30848.