37
REGD. NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99
भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II खण्ड 3 उप-खण्ड ( ii)
PART II-Section 3-Sub- section (ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली, सोमवार , जनवरी 5 , 2009/पौष 15 , 1930
सं. 19 ]
NEW DELHI , MONDAY, JANUARY 5, 2009/PAUSA 15, 1930
No. 19]
वित्त मंत्रालय
(राजस्वविभाग)
( केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 5 जनवरी , 2009
आय-कर
का.आ 19(अ).-केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आय- कर अधिनियम , 1961 ( 1961 का 43 ) की धारा 115 बख की उप- धारा ( 2 ) के खंड ( ख ) के उप-खंड ( iii ) के साथ पठित धारा 295 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, आय-कर नियम , 1962 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाता है, अर्थात्:-
1. ( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम आय - कर ( पहला संशोधन ) नियम , 2009 है ।
(2) यह 1 अप्रैल , 2009 से प्रवृत्त होंगे ।
2. आय- कर नियम , 1962 में, नियम भाग VII ग में नियम 40 घ के पश्चात् निम्नलिखित नियम अंतःस्थापित किया जाएगा , अर्थात्:
"40ङ धारा 115 बख की उप - धारा ( 2 ) के खंड ( ख ) के उप-खंड ( iii ) के प्रयोजनों के लिए विहित शर्तें. धारा 115बख की उप धारा ( 2 ) के खंड ( ख) के उप- खंड ( iii ) के प्रयोजनों के लिए अनंतरणीय़ पूर्वसंदत्त इलेक्ट्रोनिक भोजन कार्ड ( जिसे इसमें इसके पश्चात् " कार्ड " कहा गया है ) निम्नलिखित शर्तों को पूरा करेगा , अर्थात्:-
(i) नियोजक द्वारा , अपने कर्मचारियों को भोजन कार्ड अनुदत्त करने के लिए एक ऐसी स्कीम बनाई जाएगी जिसके अधीन उन परिस्थितियों को विनिर्दिष्ट किया जाएगा जिनके अधीन कर्मचारी भोजन कार्ड का उपयोग कर सकेगा;
(ii ) खंड ( i ) के अधीन कार्ड जारी करने वाले बैंक द्वारा जारी किया जाएगा;
(1)
45 GI/2009 [PART II-SEC. 3 (ii)] THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
2
(iii) एक कर्मचारी को एक से अधिक कार्ड जारी नहीं किया जाएगा ;
(iv) कार्ड पर नियोक्ता के नाम के साथ उस कर्मचारी का नाम, फोटोचित्र और हस्ताक्षर होगा जिसको कार्ड जारी किया गया है ;
(v) कार्ड का उपयोग उस कर्मचारी द्वारा किया जाएगा जिसे कार्ड जारी किया गया है
(vi) कर्मचारी द्वारा कार्ड का उपयोग केवल खाने के लिए तैयार खाद्य या गैर अल्कोहलिक पेय पदार्थ किसी सदस्य स्थापन से क्रय करने के प्रयोजन के लिए किया जाएगा ;
(vii) कर्मचारी द्वारा किसी एक दिन के भीतर क्रय किए गए खाने के लिए तैयार खाद्य या गैर अल्कोहलिक पेय पदार्थ की कुल रकम एक सौ रुपए से अधिक नहीं होगी
(viii) कार्ड के विरुद्ध कर्मचारी द्वारा क्रय के किए गए प्रत्येक संव्यवहार के ब्यौरे नियोजक और सदस्य स्थापन द्वारा ऐसी रीति में और ऐसी अवधि के लिए जो किसी अन्य वैसे ही संव्यवहार के लिए अधिनियम के अधीन अपेक्षित है, रखे जाएंगे ।
स्पष्टीकरण : इस नियम के प्रयोजनों के लिए, -
(i) "बैंककारी कंपनी" का वही अर्थ है जो अधिनियम की धारा 36 की उपधारा (1 ) के खंड (viii) में है ;
(ii) "जारी कर्ता बैंक " से ऐसी बैंककारी कंपनी अभिप्रेत है-
(क) जो किसी नियोक्ता के कर्मचारियों को नियोजक के साथ हुए करार के अनुसरण में कार्ड जारी करता है ; और
(ख) जो सदस्य स्थापन के साथ धारा 115 बख की उपधारा (2) के खंड (ख) के उपखंड (iii ) और इस नियम में अनुबद्ध शर्तों के अनुसार उसके द्वारा जारी किए गए कार्ड के विरुद्ध क्रय करने के लिए अनुज्ञात करने के लिए संविदा करता है ।
(iii) "सदस्य स्थापन" से ऐसा रेस्त्रां, होटल, कैंटीन या कोई आउट- लेट अभिप्रेत है जो तैयार खाद्य या गैर अल्कोहलिक पेय पदार्थ का विक्रय करता है किंतु इसके अंतर्गत ऐसा रेस्त्रां, होटल, कैंटीन या आउट- लेट सम्मिलित नहीं हैं जो अल्कोहल के पेय पदार्थ का विक्रय करता है" ।
[अधिसूचना सं. 01/2009/फा. सं. 133/70/ 2008 - टीपीएल ] मनीश सरीन , अवर सचिव
पाद टिप्पणः मूल नियम अधिसूचना सं. का.आ. 969 (अ ) तारीख 26 मार्च, 1962 द्वारा प्रकाशित किए गए थे और अंतिम संशोधन आय- कर संशोधन नियम, अधिसूचना सं. का.आ. 2959(अ) तारीख 23 दिसंबर, 2008 द्वारा किया गया था ।
[ भाग II-खण्ड 3(ii) ]
भारत का राजपत्र असाधारण
3
MINISTRY OF FINANCE
(Department of Revenue)
( CENTRAL BOARD OF DIRECT TAXES )
NOTIFICATION
New Delhi , the 5th January , 2009
INCOME - TAX
S.O. 19 (E).-in exercise of the powers conferred by section 295 read with sub-clause (iii) of clause ( B) of sub- section ( 2) of section 115WB of the Income-tax Act , 1961 ( 43 of 1961 ) , the Central Board of Direct Taxes hereby makes the following rules further to amend the Income- tax Rules, 1962 , namely : -
1. (i) These rules may be called the Income -tax ( First Amendment ) Rules , 2009.
(ii ) They shall come into force with effect from the 1st day of April , 2009.
2. In the Income- tax Rules , 1962, in Part VIIC, after rule 40D , the following rule shall be inserted , namely: -
"40E- Prescribed conditions for the purposes of sub -clause ( iii ) of clause ( B ) of sub-section ( 2) of section 11WB .- For the purposes of sub- clause (iii) of clause (B) of sub-section (2) of section 115WB, the non-transferable pre -paid electronic meal card (hereinafter called the " card " ) shall fulfill the following conditions , namely :-
(i ) The card shall be granted by the employer to its employees under a scheme framed by the employer specifying therein the circumstances under which the meal card can be used by the employee .
( ii ) The card under clause ( i) shall be issued by the issuing bank.
(iii ) An employee shall not be issued more than one card.
(iv) The card shall bear the name of the employer along with the name , photograph and signature of the employee to whom the card is issued .
(v) The card shall be used only by the employee to whom the card is issued .
(vi) The card shall be used by the employee only for the purpose of purchasing ready to eat food or non- alcoholic beverage from a member establishment.
(vii) The aggregate amount of reaciy to eat food or non- alcoholic beverage purchased during a day by an employee shall not exceed one hundred rupees.
(viii) The details of each transaction of purchases made by the employee against the card shall be THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 (ii)]
maintained by the employer and the member establishment in such manner and for such period as is required under the Act for any other similar transaction .
Explanation.- For the purposes of this rule , -
(i) "banking company " shall have the same meaning as assigned to in clause ( viii) of sub - section ( 1 ) of section 36 of the Act ;
( ii) " issuing bank " means a banking company -
(a) which issues the card to the employees of an employer in pursuance to an agreement entered into with the employer; and
(b) which has entered into a contract with the member establishment authorizing him to allow purchases against the card issued by it in accordance with the conditions stipulated in sub- clause(iii) of clause ( B ) of sub - section ( 2) of section 115WB and this rule; and
(iii ) "member establishment " shall mean a restaurant , hotel , canteen or an outlet which sells ready to eat food or non - alcoholic beverage , but shall not include a restaurant , hotel , canteen or an outlet selling alcoholic beverage . "
[Notification No. 01 /2009/ F. No. 133 /70/ 2008 - TPL]
MANISH SAREEN , Under Secy.
Note : -The principal rules were published in the Gazette of India vide notification number S.O. 969 , dated the 26th March , 1962 and last amended by notification number S.O. 2959 ( E ) , dated the 23rd December, 2008.
Mayapuri , New Delhi - 110064
Printed by the Manager ,Govt . of India Press , Ring Road , and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.