रजिस्ट्री सं०डी० एल०-33004/99
REGD. NO. D. L. -33004/99
भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग -खण्ड 1
PART I-Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 16]
नई दिल्ली , सोमवार , जनवरी 17 , 2011 /पौष 27 , 1932
No. 16]
NEW DELHI, MONDAY, JANUARY 17 , 2011 /PAUSA 27, 1932
कार्मिक , लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय
(कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग )
संकल्प
नई दिल्ली , 14 जनवरी , 2011
सं. 39018/ 01 / 1998-स्था. (ख) -खण्ड II.- भारते सरकार द्वारा कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के अपने दिनांक 4 नवम्बर , 1975 के संकल्प संख्या 46/1 ( एस )/74-स्थापना ( ख ) के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों और इसके अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न श्रेणी- III { अब समूह ' ग' } गैर- तकनीकी पदों पर भर्ती करने के लिए अधीनस्थ सेवा आयोग गठित किया गया , जिसे बाद में 26 सितम्बर , 1977 से कर्मचारी चयन आयोग के रूप में नामोद्दिष्ट किया गया है । आयोग के कार्य 6500-10500/- रुपए के वेतनमान वाले समूह ' ख ' (अराजपत्रित ) पदों पर भर्ती को शामिल करने के लिए समय - समय पर बढ़ाए गए थे । दिनांक 09 अप्रैल, 2009 के आदेश संख्या एस.ओ. 946 (अ. ) के तहत दिनांक 1.1.2006 से वेतनमान में संशोधन और सरकार के अधीन सभी सिविल पदों का पुनर्वर्गीकरण होने के परिणामस्वरूप , आयोग के कार्य और भूमिका को पुनर्परिभाषित करना आवश्यक हो गया है । अतः दिनांक 04 नवंबर , 1975 के संकल्प सं . 46/1 (एस )/74- स्था. ( ख ) और इस विषय पर उसके उत्तरवर्ती संकल्पों के अधिक्रमण में , कर्मचारी चयन आयोग का गठन और कार्य तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित प्रकार से होगा: -
1. कर्मचारी चयन आयोग का गठन
(i) ऐसे अधिक्रमण से पहले की गई संबंधित बातों अथवा ऐसी बातें जिन्हें किया जाना छोड़ दिया गया हो , के सिवाय , केन्द्रीय सरकार एतद्वारा कर्मचारी चयन आयोग के
(1)
158 GI/ 2011 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I--SEC . 1 ] 2
नाम से एक आयोग स्थापित करती है जिसमें एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे ।
आयोग को एक सचिवालय द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी जिसकी अध्यक्षता एक सचिव, जो परीक्षा नियंत्रक भी होगा , द्वारा की जाएगी तथा अन्य सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी भी, जैसा केन्द्रीय सरकार समय - समय पर आवश्यक समझें , उनका सहयोग करेगी ।
(ii) यह आयोग कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग का एक सम्बद्ध कार्यालय होगा और सरकार के दिशा- निर्देशों, सलाह और नीतियों के अध्यधीन कार्य करेगा ।
2. कार्य
कर्मचारी चयन आयोग
क. (i ) भारत सरकार और उसके सम्बद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों में वेतन बैण्ड-1 और वेतन बैण्ड 2 के 4600 रु. तक के ग्रेड वेतन वाले समूह ' ख' (अराजपत्रित ) और समूह ' ग ' (गैर-तकनीकी) पदों के, उन पदों को छोड़कर जो कर्मचारी चयन आयोग के क्षेत्राधिकार से विशेष रूप से मुक्त हों, सभी पदों पर प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर भर्ती करेगा ।
(ii) रुपये 4600 तक के ग्रेड वेतन वाले वेतन बैण्ड-2 एवं वेतन बैण्ड -1 में भारत सरकार के ऐसे पदों, जिनके लिए आयोग के विवेक पर पहले सूचीकरण कर दिया गया हो या दक्षता परीक्षण ले लिया गया हो , साक्षात्कारों के जरिए चयन द्वारा भर्ती करेगा ।
(iii) केन्द्रीय सचिवालय लिपिकीय/आशुलिपिकीय सेवाओं या अन्य सेवाओं, जो आयोग को सौंपी गई हैं अथवा सौंपी जा सकती हैं, के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन करेगा ।
(iv ) अंग्रेजी/हिन्दी में आवधिक कौशल परीक्षण और अन्य ऐसे कौशल परीक्षण , जो समय -समय पर सरकार द्वारा निर्धारित किए जाएं , संचालित करेगा ।
(ख ) अन्य ऐसे कार्य करेगा , जो केन्द्रीय सरकार द्वारा समय - समय पर इसको सौंपे जाएंगे ।
3. अध्यक्ष एवं सदस्यों की शक्तियां , कार्य एवं जिम्मेदारियां
(क) अध्यक्ष -
कर्मचारी चयन आयोग के प्रशासनिक प्रमुख के नाते अध्यक्ष निम्नलिखित कार्य करने के लिए उत्तरदायी होगा: -
(i) अनुसूचित जाति , अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग इत्यादि के लिए आरक्षित रिक्तियों सहित पदों की प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों को निर्धारित करना , जिसके 3
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग -खण्ड 1 ]
लिए आयोग को भर्ती करने , प्रतियोगी परीक्षाओं/साक्षात्कारों के जरिए समुचित अभ्यर्थियों का चयन करने, सूचित रिक्तियों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों की अनुशंसा करने तथा की गई नियुक्ति का अभिलेख रखने का अधिदेश है ।
(ii) आयोग के क्रियाकलापों की वार्षिक रिपोर्ट कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को प्रस्तुत करना ।
(iii) ऐसे अन्य कार्यों का निष्पादन जो कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा उसे सौंपे जाएं ।
(ख) सदस्य
सदस्य
(i) जहां कहीं आवश्यक हो , परीक्षाओं और अभ्यर्थियों के साक्षात्कारों के आयोजन में अध्यक्ष की सहायता करेंगे ।
(ii) अन्य ऐसे कर्तव्यों का निष्पादन , जो अध्यक्ष द्वारा उनको सौंपे जाएं ।
4. शक्तियों का प्रत्यायोजन
आयोग के कार्यों का निर्वहन करने में , अध्यक्ष ' विभागाध्यक्ष' की सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियों का प्रयोग करेगा तथा आयोग में एक या अधिक अधिकारियों को कार्यालयाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करेगा ।
5. कार्यालय की अवस्थिति
कर्मचारी चयन आयोग का मुख्यालय दिल्ली में , आयोग के प्रवर्ती क्षेत्रीय और उप क्षेत्रीय कार्यालयों सहित , होगा । आयोग , कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अनुमोदन से ऐसे अन्य स्थानों पर, जहां वह आवश्यक समझता है ( केन्द्रीय सरकार के पूर्व अनुमोदन से) , आयोग के और भी क्षेत्रीय/उप क्षेत्रीय कार्यालय खोल सकता है ।
6. आयोग के किसी भी क्षेत्रीय/उप क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना करने और आयोग की कार्य प्रणाली पर हुए व्यय को पूर्ण रूप से भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा । आयोग विभिन्न परीक्षाओं/चयनों के लिए अभ्यर्थियों से उतना शुल्क वसूल करेगा , जितना कि भारत सरकार के परामर्श से आयोग द्वारा नियत किया जाए ।
ममता कुन्द्रा, संयुक्त सचिव [PART I- SEC . 1 ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
MINISTRY OF PERSONNEL, PUBLIC GRIEVANCES AND PENSIONS
(Department of Personnel and Training )
RESOLUTION
New Delhi, the 14th January, 2011
No. 39018 / 01/1998 - Estt . (B) -Vol. II.--Government of India, in the Department of Personal & Administrative Reforms vide its Resolution No.46 / 1 ( S) /74- Estt . (B) dated 4th November , 1975 constituted a Commission called the Subordinate Services Commission which has subsequently been re- designated as Staff Selection Commission with effect from 26th September, 1977 to make recruitment to various Class III ( now Group ' C' ) non - technical ) posts in the various Ministries/ Departments of the Government of India and its subordinate offices . The functions of the Commission were enlarged from time to time to include recruitment to Group 'B ' ( Non- Gazetted) posts upto the pay scale of Rs.6500-10500/- . Consequent to revision of Pay Scales w.e.f. 1.1.2006 and reclassification of all civil posts under Government vide Order No.S.O.946 (E) dated 9th April , 2009 , it has become necessary to redefine the functions and role of the Commission . Therefore , in supersession of Resolution No.46 /1 ( S ) /74-Estt . (B) dated 4th November , 1975 and subsequent Resolutions on the subject , the constitution and functions of the Staff Selection Commission will be as under with immediate effect : -
1. Constitution of the Staff Selection Commission
(1) Except as respect things done or omitted to be done before such supersession, the Central Government hereby establish a Commission called Staff Selection Commission which will comprise of a Chairman and two Members . The Commission will be serviced by a Secretariat headed by a Secretary , who will also be the Controller of Examination with other supporting officers and staff as may be considered necessary by the Central Government from time to time .
(ii) The Commission will be an attached office of the Department of Personnel and Training and will function subject to directions , advice and policies of the Government ,
2. Functions
The Staff Selection Commission shall-
A. ( i ) make Recruitment to Group 'B' ( Non- Gazetted ) posts and Group ' C ' (Non-Technical ) posts under Government of India and their attached and 5
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग -खण्ड 1 ]
subordinate offices , except those posts which are specifically exempt from the purview of Staff Selection Commission in Pay Band - 2 and Pay Band - 1 carrying Grade pay upto Rs.4600/- through conduct of competitive examinations .
(ii) Make recruitment to such posts under Government of India by selection through interviews , in Pay Band- 2 and Pay Band - 1carrying Grade Pay upto Rs. 4600/ - which may, at the discretion of the Commission , be preceded by a short listing or skill test .
(iii) conduct Limited Departmental Competitive Examinations of the Central Secretariat Clerical / Stenographers Services and such other Services as have been or may be entrusted to the Commission.
conduct periodical Skill Tests in English / Hindi and such other skill (iv) tests as may be assigned by the Government from time to time .
(B) perform such other functions as may be entrusted to it by the Central Government from time to time .
3. Powers , functions and responsibilities of the Chairman and Members
(A) Chairman -
The Chairman , as administrative Head of the Staff Selection Commission , shall be responsible for causing: -
(i) Determination of vacancies including those reserved for Schedule Castes , Schedule Tribes , other Backward classes , etc, in each category of posts for which the Commission is mandated to make recruitment , selecting suitable candidates through competitive examinations/ Interviews , recommending selected candidates for appointment against reported vacancies and maintaining records of appointment made .
(ii) Submitting an Annual Report of the activities of the Commission to the Department of Personnel and Training .
( iii ) Performing such other functions as may be assigned to him by the Department of Personnel and Training .
(B) Members
The Members shall
(i) assist the Chairman in conduct of examinations and interviews of candidates wherever necessary
(ii) Perform such other duties as may be assigned to them by the Chairman .
Delegation of Powers 4.
In carrying out the functions of the Commission , the Chairman shall exercise all administrative and financial powers of the Head of Department and appoint one or more officers in the Commission as Head of Office .
15891/11-2 6
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC . 1 ]
5. Location of Office
The Headquarters of the Staff Selection Commission shall be at Delhi with Regional and sub - regional offices of the Commission which are already operative . The Commission may , with the approval of Department of Personnel & Training open more Regional/Sub -regional offices of the Commission at such other places as it may consider necessary , with prior approval of the Central Government.
6. The expenditure in setting up any regional/sub -regional offices of the Commission and working of the Commission will be met entirely by Government of India. The Commission shall collect fee from the candidates for various examinations/selections , as may be fixed by the Commission in consultation with the Government of India .
MAMTA KUNDRA , Jt . Secy .
Printed by the Manager, Government of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Publishedby the Controller of Publications, Delhi - 110054 .