REGD. NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी ० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते
भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग 1-खण्ड 1
PART I- Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 21 ]
नई दिल्ली , शुक्रवार , जनवरी 21 , 2011 /माघ 1 , 1932
No. 211
NEW DELHI , FRIDAY , JANUARY 21 , 2011 / MAGHA 1 , 1932
विधि और न्याय मंत्रालय
(विधायी विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली , 21 जनवरी , 2011
सं. एच -11019 / 12 / 2010- वि. 2.- संविधान (इकसठवां संशोधन ) अधिनियम, 1988 का अधिनियमन, मतदान की आयु को इक्कीस वर्षे से घटाकर अठारह वर्ष करनें के लिए संविधान के अनुच्छेद 326 का संशोधन करने के लिए किया गया था जिससे कि देश के ऐसे युवाओं को, जिन्हें प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं है, उनकी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जा सके और राजनैतिक प्रक्रिया का भाग बनने में उनकी सहायता की जा सके ;
और केन्द्रीय सरकार, देश की निर्वाचन प्रक्रिया में कतिपय वर्गों के बीच, विशेषकर नए मतदाताओं सहित युवाओं में, उदासीनता और सम्मिलित न होने के वर्तमान स्तर के संबंध में निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की बृहत्तर भागीदारी के बारे में चिंतित है ;
और यह संकल्प किया गया है कि हमारे लोकतंत्र को क्रियाशील लोकतंत्र बनाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी के संबंध में मतदाताओं में जागरुकता फैलाई जाए और निर्वाचन आयोग द्वारा देश के सभी मतदान केन्द्र क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले सभी पात्र मतदाताओं की पहचान करने और समय पर उन्हें नामांकित करने का गंभीर प्रयास किया जाए ;
और यह विनिश्चय किया गया है कि सभी नए मतदाताओं को 25 जनवरी को संपूर्ण देश में प्रत्येक मतदान केन्द्र क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले अभिनंदन समारोह में उनके मतदाता फोटो पहचान- पत्र प्रदान किए जाएं, जिससे युवाओं में नागरिकता की जिम्मेदारी , सशक्तिकरण , स्वाभिमान और भागीदारी की भावना पैदा की जा सके और जब भी अवसर पड़े, उन्हें नए अर्जित मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा सके ;
और निर्वाचक भागीदारी को लोकप्रिय बनाने और मतदाता शिक्षा के संवर्धन के लिए नए रजिस्ट्रीकृत मतदाताओं का प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनैतिक
(1)
234 G1/2011 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART 1- SEC . 1]
दलों, पंचायत संगठनों, शैक्षिक संस्थाओं, सिविल सोसाइटी समूहों, मीडिया आदि के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले समारोह में अभिनंदन किया जाएगा, जिसमें उन्हे मतदाता फोटो पहचान-पत्र वितरित किए जांएगे ;
और यह पहल देश के सभी पात्र मतदाताओं को, निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के उनके उत्तरदायित्व के बारे में स्मरण कराएगी और उनके मन में लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के लिए ऐसी प्रतिबद्धता उत्पन्न करेगी जो उनकी बृहत्तर भागीदारी को बढ़ाएगी ;
अतः, अब, केन्द्रीय सरकार ने यह विनिश्चय किया है कि इस वर्ष से आरंभ करते हुए, प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को , जो निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस है, उसे अवकाश दिवस घोषित किए बिना, संपूर्ण देश में " राष्ट्रीय मतदाता दिवस " के रूप में मनाया जाए और इस प्रयोजन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उपयुक्त रीति में आयोजित किए जाने वाले एक संक्षिप्त समारोह में नए मतदाताओं को उनके मतदाता फोटो पहचान-पत्र और "मतदाता होने का गर्व है - मतदान करने के लिए तैयार हैं" नारे वाले लोगो सहित बैज प्रदान किए जाएं ।
डॉ. संजय सिंह , संयुक्त सचिव और विधायी परामर्शी
MINISTRY OF LAW AND JUSTICE
(Legislative Department)
NOTIFICATION
New Delhi , the 21st January, 2011
No. H - 11019/12 /2010 - Leg . II.- WHEREAS the Constitution ( Sixty - first Amendment) Act, 1988 was enacted to amend article 326 of the Constitution lowering the voting age from twenty- one years to eighteen years so as to provide the unrepresented youth of the country an opportunity to give vent to their feelings and help them to become a part of the political process ;
AND, WHEREAS , the Central Government is concerned about greater participation of citizens in the country's electoral process as against the present level of apathy and non - involvement among certain sections , especially the youth including the new voters in the electoral process ;
AND , WHEREAS , it has been resolved to spread awareness among all sections of voters regarding effective participation in the electoral process to make our democracy a vibrant democracy ; and to take up a vigorous exercise to identify all eligible voters attaining the age of eighteen years as on the 1st day of January every year , in all the polling station areas of the country and to enroll them on time by the Election Commission;
AND, WHEREAS , it has been decided to hand over to all new voters , Elector Photo Identity Cards on the 25th day of January every year at a felicitation to be organised in each polling station area all over the country so as to give the youth a sense of responsible citizenship , empowerment , pride and participation and to inspire them to exercise their newly acquired franchise , when occasion arises ;
3
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग -खण्ड 1 ]
AND, WHEREAS , the newly registered voters shall be felicitated on the 25th January every year in a ceremony arranged by the Election Commission in association with recognised National and State level political parties , Panchayat organisations , academic institutions , civil society groups , media, etc. , to popularise electoral participation and advance voters' education , wherein Elector Photo Identity Cards shall be distributed to them;
AND, WHEREAS, this initiative will serve as a reminder to all eligible voters in the country towards their responsibility to participate in the electoral process and to inculcate in them a commitment to democratic electoral process that leads to greater participation;
NOW, THEREFORE , the Central Government has decided to observe the 25th day of January, every year , being the Election Commission's foundation day, as the 'National Voters Day beginning from this year , throughout the country without declaring it as a holiday ; and to provide to the new voters with Elector Photo Identity Cards and badges with a logo depicting the slogan" Proud to be a voter - Ready to vote in a brief ceremony in a befitting manner to be organised by the Election Commission for the purpose.
Dr. SANJAY SINGH, Jt . Secy . and Legislative Counsel
Printed by the Manager, Government of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .