रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD. NO. D. L.-33004/99
सत्यमेवजयते
भारत राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3-उप-खण्ड ( ii) PART II Section 3-Sub- section ( ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 1904]
नई दिल्ली, शुक्रवार , सितम्बर 30 , 2011 /आश्विन 8 , 1933
No. 1904]
NEW DELHI, FRIDAY , SEPTEMBER 30 , 2011 /ASVINA 8, 1933
गृह मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली, 30 सितम्बर, 2011
का.आ. 2294(अ). इस मंत्रालय की दिनांक 17-9-1991 की अधिसूचना सं. 603 ( अ) के द्वारा अरुणाचल प्रदेश के तीरप और चांगलांग जिलों को दिनांक 17-9-1991 से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां ) अधिनियम, 1958 के अंतर्गत अशांत क्षेत्र घोषित किया गया था क्योंकि केन्द्र सरकार की राय में उक्त जिले ऐसी अशांत और खतरनाक स्थिति में थे कि सिविल शक्ति की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का प्रयोग आवश्यक था ।
2. ' अशांत क्षेत्रों' के रूप में अरुणाचल प्रदेश के तीरप और चांगलांग जिलों की घोषणा की पिछली बार मार्च , 2011 में समीक्षा की गई थी और ' अशांत क्षेत्रों' के रूप में अरुणाचल प्रदेश के इन दो जिलों की घोषणा कीअवधि को 30 सितम्बर, 2011 तक बढ़ाया गया ।
3. इन दो जिलों में कानून और व्यवस्था की स्थिति की अब आगे और समीक्षा की गई है । यद्यपि इन दो जिलों में विद्रोहियों की हिंसक गतिविधियां स्पष्ट नहीं हैं , नेशनल सोशलिस्ट ऑफ नागालैंड (एन एस सी एन ) के दो गुट अन्तर - गुटीय झगड़ों में संलिप्त बने हुए हैं, और विभिन्न भूमिगत संगठन जबरन धन - वसूली तथा काडरों की भर्ती में भी निरन्तर संलिप्त हैं । इन भूमिगत संगठनों के काडर इन जिलों का प्रयोग कथित रूप से म्यांमार में अपने शिविरों तक आने जाने के मार्ग के रूप में तथा शस्त्र एवं गोलाबारूद के अवैध व्यापार के लिए भी करते हैं ।
4. अतः केन्द्र सरकार का यह मत है कि सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के तीरप और चांगलांग जिलों को ' अशांत क्षेत्र ' के रूप में की गई घोषणा को 1 अक्तूबर , 2011 से अगले छह ( 6 ) माह की अवधि तक , जब तक किइसे इससे पहले वापस न लिया जाए, जारी रखा जाना आवश्यक है ।
[फा. सं. 13/27/99-एन.ई. II ]
कमल कान्त. मित्तल , संयुक्त सचिव
3694 GI/2011
MINISTRY OF HOME AFFAIRS
NOTIFICATION
New Delhi , the 30th September, 2011
S.O. 2294 (E) . Tirap and Changlang districts of Arunachal Pradesh were declared as disturbed areas under the Armed Forces (Special Powers) Act, 1958 w.e.f. 17-9-1991 vide this Ministry's Notification No. 603 (E) , dated 17-9-1991 , as , in the opinion of the Central Government, the said districts were in such a disturbed and dangerous condition that the use of armed forces in aid of civil power was necessary.
2. The declaration of Tirap and Changlang districts ofArunachal Pradesh as ' disturbed areas ' was last reviewed in March , 2011 and the tenure ofdeclaration ofthese two districts of Arunachal Pradesh as 'disturbed areas ' was extended upto 30th September , 2011.
3. The law and order situation in these two districts has been reviewed further. Although the violent activities of insurgents in these two districts are not pronounced , the two factions ofNational Socialist Council ofNagaland (NSCN) continue to indulge in inter factional clashes , and various Under Ground outfits continue to engage in extortion and recruitment of cadres also . Cadres of these Under Ground outfits reportedly use these districts as conduit for movement from/to their camps in Myanmar and also for trafficking for arms and ammunitions .
4.The Central Government is , therefore, of the opinion that continuation of Tirap and Changlang districts of Arunachal Pradesh as ' disturbed areas ' under the Armed Forces(Special Power)Act, 1958 is necessary for a further period ofsix(6) months with effect from 1st October, 2011 , unless withdrawn earlier.
[F. No.13/27/99 -NE . II ] K. K. MITTAL , Jt . Secy.
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.