Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छ.ग. राहत आयुक्त/पुनर्वास आयुक्त चतुर्थ श्रेणी सेवा भर्ती नियम, 2018 संबंधी

Published 19 November 2018

Department
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
459
Notification no.
एफ 1-218/राजस्व/राहत/2017
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2018-11-19.459
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर

अटल नगर, दिनांक 19 नवम्बर 2018

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-218/राजस्व/राहत/2017.  भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ राहत आयुक्त/पुनर्वास आयुक्त चतुर्थ श्रेणी सेवा में भर्ती तथा शर्तों के संबंध में निम्नलिखित नियम बनाते है, अर्थात्‌ :-

नियम

1. संक्षिप्त नाम तथा प्रारंभ :-(1) ये नियम छत्तीसगढ़ राहत आयुक्त/पुनर्वास आयुक्त चतुर्थ श्रेणी सेवा भर्ती नियम, 2018 कहलायेंगे।

(2) ये नियम राजपत्र में इनके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे।

2. लागू होना :- ये नियम, इन नियमों से यथा संलग्न अनुसूची के कॉलम (2) में विनिर्दिष्ट पदों पर लागू होंगे।

3. परिभाषाएं :-इन नियमों में, जब तक संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो.-

(क) ''नियुक्ति प्राधिकारी'' से अभिप्रेत है राज्य शासन;

(ख) ''समिति'' से अभिप्रेत है अनुसूची के कॉलम (12) में यथा विनिर्दिष्ट चयन/पदोन्नति समिति;

(ग) ''शासन'' से अभिप्रेत है छत्तीसगढ़ शासन;

(घ) ''राज्यपाल'' से अभिप्रेत है छत्तीसगढ़ के राज्यपाल;

(ड) ''अन्य पिछड़े वर्ग'' से अभिप्रेत है राज्य शासन द्वारा समय-समय पर यथा संशोधित अधिसूचना क्रमांक एफ 8-5-पच्चीस-4-84, दिनांक 26 दिसम्बर, 1984 द्वारा यथा विनिर्दिष्ट नागरिकों के अन्य पिछड़े वर्ग;

(च) ''अनुसूची'' से अभिप्रेत है इन नियमों से संलग्न अनुसूची;

(छ) ''अनुसूचित जाति'' से अभिप्रेत है भारत के संविधान के अनुच्छेद 341 के अधीन इस राज्य के संबंध में यथा विनिर्दिष्ट अनुसूचित जाति;

(ज) ''अनुसूचित जनजाति'' से अभिप्रेत है भारत के संविधान के अनुच्छेद 342 के अधीन इस राज्य के संबंध में यथा विनिर्दिष्ट अनुसूचित जनजाति;

(झ) ''सेवा'' से अभिप्रेत है छत्तीसगढ़ राहत आयुक्त/पुनर्वास आयुक्त चतुर्थ श्रेणी सेवा;

(ञ) ''राज्य'' से अभिप्रेत है छत्तीसगढ़ राज्य।

4. वर्गीकरण तथा वेतनमान, इत्यादि :-सेवा का वर्गीकरण, सेवा में सम्मिलित पदों की संख्या तथा उससे संलग्न वेतनमान, पदों में भर्ती का तरीका, आयु सीमा, अर्हतायें एवं पदों से संबंधित सेवा की अन्य शर्तें, इन नियमों से संलग्न अनुसूची में विर्निदिष्ट अनुसार होंगें;

परंतु शासन, सेवा में सम्मिलित पदों की संख्या तथा वेतनमान में समय-समय पर, या तो स्थायी या अस्थायी आधार पर वृद्वि या कमी कर सकेगा।

5. आरक्षण ः- (1) सीधी भर्ती के पदों के लिए आरक्षण, छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षण) अधिनियम 1994 (क्र. 21 सन्‌ 1994) के उपबंधों के अनुसार होगा।

(2) अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के अभ्यार्थियों के लिये पदोन्नति मेें आरक्षण, छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम, 2003 के उपबंधों के अनुसार होगा।

(3) महिला अभ्यार्थियों के लिए आरक्षण, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 के उपबंधों के अनुसार होगा।

6. शिथिलीकरणः-इन नियमों मेें दी गई किसी भी बात का यह अर्थ नही लगाया जायेगा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के मामलें में, जिस पर ये नियम लागू होते है, ऐसी रीति से कार्यवाही करने की राज्यपाल की शक्ति को, जो उसे न्यायसंगत एवं उचित प्रतीत हो, सीमित या कम करती है;

परंतु कोई मामला ऐसी रीति से नही निपटाया जायेगा, जो इन नियमाें में उपबंधित रीति की अपेक्षा उसके लिए कम अनुकूल हो।

7. व्यावृत्तिः-इन नियमों में दी गई कोई भी बात, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गाे, भूतपूर्व सैनिकों, ऐसे शासकीय कर्मचारी, जिसकी मृत्यु सेवावधि के दौरान हुई हो, के परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति, निःशक्त व्यक्तियों तथा अन्य श्रेण्ाियों से संबंधित अन्य व्यक्तियों के लिये उपबंधित अपेक्षित आरक्षण तथा अन्य शर्तों को प्रभावित नही करेगी तथा राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में, समय-समय पर, बनाये गये नियमों या जारी किये गए आदेशों के अनुसार विनियमित होगी।

8. निरसन :-इन नियमों के तत्स्थानी तथा इन नियमों के प्रारंभ होने के ठीक पूर्व प्रवृत्त समस्त नियम, इन नियमों के अंतर्गत आने वाले विषयों के संबंध मेें एतद्‌द्वारा निरसित किये जाते है;

परंतु इस प्रकार निरसित नियमों के अधीन दिया गया कोई आदेश या की गई कार्यवाही, इन नियमों के तत्स्थानी उपबंधों के अधीन दिया गया आदेश या की गई कार्यवाही समझी जायेगी।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

एन.के.खाखा, सचिव.

अनुसूची

(नियम-2 एवं 4 देखिये)

स. क्र. कर्तब्य पद का नाम कर्तब्य पदों की संख्या वर्गीकरण वेतन मैट्रिक्स भर्ती का तरीका-सीधी भर्ती या पदोन्नति या स्थानांतरण या विभिन्न तरीको के माध्यम से भरे गये कर्तब्य पदों की संख्या का प्रतिशत केवल सीधी भर्ती हेतु परिवीक्षा या परीक्षण की कालावधि, यदि कोई हो पदोन्नति के मामले में अर्हकारी सेवा पद जिससे पदोन्नति की जानी है सीधी भर्ती तथा पदोन्नति के लिये क्रमशः चयन समिति/ विभागीय पदोन्नति समिति नियुक्ति प्राधिकारी
आयु सीमा विहित शैक्षणिक अर्हता
(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7) (8) (9) (10) (11) (12) (13)
1 दफ्तरी 01 चतुर्थ श्रेणी वेतन मैट्रिक्स लेवल-2 100% पदोन्नति के माध्यम से - - 02 वर्ष 05 वर्ष भृत्य 1. उपायुक्त- अध्यक्ष 2. अवर सचिव- अध्यक्ष 3. लेखाधिकारी -सदस्य राज्य शासन
2 भृत्य 06 -तदैव- वेतन मैट्रिक्स लेवल-1 100% पदोन्नति के माध्यम से 18 वर्ष से 30 वर्ष (छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों के लिये 35 वर्ष) 5 वीं उत्तीर्ण होना चाहिये -तदैव- - - -तदैव- -तदैव-

Atal Nagar, the 19th November 2018

NOTIFICATION

No. F-1-218/Revenue/Relief/2017.  In Exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following rules relating to recruitment and conditions of service of the Chhattisgarh Relief Commissioner/Rehabilitation Commissioner Class – IV Service, namely :-

RULES

1. Short title and commencement. –(1) These rules may be called the Chhattisgarh Relief Commissioner/ Rehabilitation Commissioner Class –IV Service Recruitment Rules, 2018.

(2) These rule shall come into force from the date of its publication in the Official Gazette.

2. Application.- These rules shall apply to the posts specified in column (2) of the schedule as appended to these rules.

3. Definitions- In these rules, unless the context otherwise requires,-

(a) "Appointing Authority" means the State Government;

(b) " Committee" means the selection/promotion committee as specified in column (12) of the Schedule;

(c) "Government" means the Government of Chhattisgarh;

(d) "Governor" means the Governor of Chhattisgarh;

(e) "Other Backward Classes" means the Other Backward Classes of citizens as specified by the State Government vide Notification Number F-8-5XXV-4-84, dated the 26th December, 1984, as amended from time to time ;

(f) "Schedule" means the schedule appended to these rules;

(g) "Scheduled Castes" means the Scheduled Castes as specified in relation to this State under Article 341 of the Constitution of India;

(h) "Scheduled Tribes" means the Scheduled Tribes as specified in relation to this State under Article 342 of the Constitution of India ;

(i) "Service" means the Chhattisgarh Relief Commissioner/Rehabilitation Commissioner Class-IV Service ;

(j) "State" means the State of Chhattisgarh.

4. Classification and scale of pay etc.- The classification of the service, the number of posts included in the service and the scale of pay attached thereto, the method of recruitment to the posts, age limit, qualifications and other conditions of service relating to the posts shall be as specified in the Schedule appended to these rules:

Provided that the Government may, from time to time, add to or reduce the number of posts and pay scale included in the service, either on a permanent or temporary basis.

5. Reservation.- (1) Reservation for the posts of direct recruitment shall be made in accordance with the provisions of the Chhattisgarh Lok Seva (Anusuchit Jatiyon, Anusuchit Jan Jatiyon Aur Anya Pichhade Vargaon Ke Liye Arakshan) Adhiniyam, 1994 ( No.21 of 1994).

(2) Reservation in promotion for the candidates of Scheduled Castes and Scheduled Tribes shall be made in accordance with the provisions of the Chhattisgarh Public Service (Promotion) Rules, 2003.

(3) Reservation for women candidates shall be made in accordance with the provisions of the Chhattisgarh Civil Service (Special Provision for Appointment of Women) Rules, 1997.

6. Relaxation.- Nothing in these rules shall be construed to limit or abridge the power of the Governor to deal with the case of any person, to whom these rules apply in such manner, as may appear to him to be just and proper:

Provided that the case shall not be dealt with in any manner less favorable to him than that provided in these rules.

7. Saving.- Nothing in these rules shall affect the reservation and other conditions required to be provided to Scheduled Castes, Scheduled Tribes and Other Backward Classes, Ex-servicemen, Compassionate appointment to one member of the family of the Government employees, who dies during service period, persons with disability and other persons belonging to other categories and shall be regulated in accordance with the rules made of orders issued by the State Government, from time to time, in this regard.

8. Repeal.- All rules, corresponding to these rules and in force immediately before the commencement of these rules are hereby repealed in respect of matters covered by these rules:

Provided that any order made or any action taken under the rules so repealed shall be deemed to have been made or taken under the corresponding provisions of these rules.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

N. K. XAXA, Secretary.

SCHEDULE

(See rule 2 and 4)

Sr. No. Name of the Duty Post Number of Duty Posts Classifi cation Pay Matrix Level Method of recruitment- Percentage of number of duty posts to be filled in through Direct Recruitment or Promotion or Transfer or different methods Only for Direct Recruitment Period of Probation or trial, if any Qualifyi ng Services in case of promoti ons Posts from which promoti on is to be made Selection Committee/ Department al Promotion Committee for Direct Recruitment and Promotion respectively Appointing Authority
Age Limit Essential Educatio nal Qualificat ion
(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7) (8) (9) (10) (11) (12) (13)
1 Daftari 01 Class IV Pay Matrix Level- 2 100% through promotions --- ---- 02 years 5 years Peon 1.Deputy Commiss ioner- Chairman 2.Under Secretary - Member 3. Accounts Officer- Member State Govern ment
2 Peon 06 -do- Pay Matrix Level- 1 100% through direct recruitment 18-30 years, (35 years for local resident of State of Chhattisgarh) Standard 5th Passed -do- -- -- -do- -do-
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 19 November 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2018-11-19.459/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2018-11-19.459.