राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 8 नवम्बर 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-5/2024/रास/यू-12.— अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं 2015) की धारा 20(3) में निहित प्रावधान अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) विश्वविद्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर, छत्तीसगढ़ में निदेशक की नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों का पैनल प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाधिपति द्वारा निम्नानुसार खोज समिति का गठन किया गया हैः-
| rof. (Dr.) Ashok Khandelwal Vice Chancellor M.P. State Medical Science University, Jabalpur, M.P. | कुलाधिपति द्वारा अनुशंसित एक व्यक्ति | अध्यक्ष |
| Dr. Ajai Chowdhry, Cofounder HCL, Padma Bhushan Recipient, Chairman of the Mission Governing Board of the National Quantum Mission of India, Distinguished Fellow-NITI Aayog | बोर्ड द्वारा अनुशंसित एक व्यक्ति | सदस्य |
| Mr. Kasina Chandramouli, Chief General Manager, NTPC | प्रायोजक (एन.टी.पी.सी. पॉवर मैनेजमेंट इंस्टीटयूट सेक्टर-16 ए, नोएडा) द्वारा अनुशंसित एक व्यक्ति | सदस्य |
2. माननीय कुलाधिपति द्वारा Prof. (Dr.) Ashok Khandelwal को उक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 3. उपर्युक्त अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं 2015) की धारा 20(6) अंतर्गत यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों का पैनल माननीय कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी।
हस्ता./-
(हिना अनिमेष नेताम) राज्यपाल के संयुक्त सचिव.