श्रम विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 26 मार्च 2025
अधिसूचना
क्रमांक 10-16/2018/16.— छत्तीसगढ़ औद्योगिक नियोजन (स्थायी आदेश) अधिनियम, 1961 (क्र. 26 सन् 1961) की धारा 21 की उप-धारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ औद्योगिक नियोजन (स्थायी आदेश) नियम, 1963 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करती है, जिसे उक्त अधिनियम की धारा 21 की उप-धारा (3) द्वारा अपेक्षित किये गये अनुसार पूर्व में प्रकाशित किया जा चुका है, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियमों में, -
परिशिष्ट में, नियम 2 के खण्ड (छः) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड जोड़ा जाये, अर्थात् :-
''(सात) (क) ''नियत अवधि नियोजन कर्मकार'' से अभिप्रेत है ऐसे कर्मकार, जिसे नियत अवधि के लिए ठेकागत नियोजन पर लगाया गया है। तथापि, उसके कार्य के घंटे, मजदूरी, भत्ते एवं अन्य लाभ, किसी स्थायी कर्मकार से कम नही होंगे। वह स्थायी कर्मकार के लिए उपलब्ध सभी कानूनी लाभों को भी उसके द्वारा की गई सेवा की अवधि के अनुसार आनुपातिक रूप से प्राप्त करने का पात्र होगा, भले ही उसके नियोजन की अवधि, कानून में अपेक्षित अर्हक नियोजन की अवधि तक नहीं बढ़ायी जाती हो।
(ख) नियत अवधि नियोजन आधार पर नियोजित कोई कर्मकार, ठेका या नियोजन के नवीनीकरण न होने या इसकी समाप्ति परिणामस्वरूप, यदि उसकी सेवायें समाप्त कर दी जाती है, तो किसी नोटिस या उसके बदले में वेतन का हकदार नही होगा।'' Nava Raipur Atal Nagar, the 26th March 2025
NOTIFICATION
No. F- 10-16/2018/16.— In exercise of the powers conferred by sub-section (l) and (2) of Section 2l of the Chhattisgarh Industrial Employment (Standing Orders) Act, 1961 (No. 26 of 196l), the State Government, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Industrial Employment (Standing Orders) Rules 1963, the same having been previously published as required by sub-section (3) of Section 21 of the said Act, namely :-
AMENDMENT
In the said rules,-
In Annexure, after clause (vi) of rule 2, the following clause shall be added, namely :-
"(vii) (a) "Fixed term employment employee" means an employee who has been engaged on the basis of contract of employment for a fixed period. However, his working hours, wages, allowances and other benefits shall not be less than that of a permanent employee. He shall also be eligible for all statutory benefits available to a permanent employee proportionately according to the period of service rendered by him even if his period of employment does not extend to the qualifying period of employment required in the statute.
(b) No workman employed on fixed term employment basis as a result of non-renewal of contract or employment or on its expiry, shall be entitled to any notice or pay in lieu thereof, if his services are terminated.
(c) He shall be eligible for gratuity if he renders service under the contract for a period of one year. "