रजिस्ट्री सं. डी.एल.—33002/99
भारत सरकार REGISTERED No. D.L.-33002/99
GOVERNMENT OF INDIA
असाधरण
EXTRAORDINARY
प्राध्किार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
दिल्ली, मंगलवार, अगस्त 27, 2019/भाद्र 5, 1941 [रा.रा.रा.क्षे.दि. सं. 150
सं. 184]
No. 184] DELHI, TUESDAY, AUGUST 27, 2019/BHADRA 5, 1941 [N.C.T.D. No. 150
भाग—IV
PART—IV
——————
राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्रा, दिल्ली सरकार
GOVERNMENT OF THE NATIONAL CAPITAL TERRITORY OF DELHI
—————————
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली
अधिसूचना
दिल्ली, 26 अगस्त, 2019
सं. सीईओ/प्रशा./106(17)/आरआर/2017/54602-13.—गृह मंत्रालय, भारत सरकार की दिनांक 13 जुलाई, 1959 की अधिसूचना संख्या जी.एस.आर. 840 के साथ पठित संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली में विधि अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष और पुस्तकालय परिचर के पद की भर्ती पद्धति के संबंध में निम्नलिखित नियम बनाते हैं, अर्थात् :-
1. संक्षिप्त शीर्षक एवं प्रारंभ ः- (क) इन नियमों को विधि अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष और पुस्तकालय परिचर भर्ती नियमावली, 2019 कहा जायेगा।
(2) ये दिल्ली राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से लागू होंगे।
2. पदों की संख्या, वर्गीकरण तथा वेतन मैट्रिक्स में स्तर :- उक्त पदों की संख्या, इनका वर्गीकरण तथा उससे संलग्न वेतन मैट्रिक्स में स्तर इन नियमों के साथ संलग्न अनुसूची के कॉलम 2 से 4 में यथाविनिर्दिष्ट होंगे। 3. भर्ती पद्धति, आयु सीमा, योग्यताएं इत्यादि :- उक्त पद की भर्ती पद्धति, आयु सीमा, योग्यताएं एवं इससे संबंधित अन्य मामलें उक्त अनुसूची के कॉलम 5 से 13 में यथाविनिर्दिष्ट होंगे।
4. अयोग्यता :- ऐसा कोई भी व्यक्ति,
(क) जो किसी व्यक्ति के जीवित पति/पत्नी के होते हुए विवाह करता है या विवाह का अनुबंध करता है, या (ख) जो एक जीवित पति/पत्नी के होते हुए किसी व्यक्ति से विवाह कर चुका है या विवाह अनुबंध कर चुका है। वह उक्त पद पर नियुक्ति का पात्र नहीं होगा।
4407 DG/2019
(1)2 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV] शर्त यह है कि यदि सरकार संतुष्ट है कि ऐसा विवाह ऐसे व्यक्ति एवं विवाह के अन्य पक्षकार पर लागू व्यक्तिगत कानून के अंतर्गत अनुमत है और इस बात से संतुष्ट हो जाने पर कि ऐसा करने के लिये विशेष आधार है/हैं किसी भी ऐसे उम्मीदवार को इस नियम के प्रवर्तन की छूट दे सकेगा।
5. शिथिल करने की शक्ति ः-जहां सरकार का यह मत हो कि ऐसा करना आवश्यक अथवा समीचीन है, तो वह कारणों को अभिलिखित करते हुए तथा सेवा विभाग के परामर्श से आदेश द्वारा व्यक्तियों की किसी श्रेणी या वर्ग के संबंध में इन नियमों के उपबंध में से किसी को भी शिथिल कर सकेंगे।
6. बचावः- इन नियमों की किसी भी बात का केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी किए गए आदेशों के अनुसार अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, भूतपूर्व सैनिक, तथा अन्य विशेष वर्गों के व्यक्तियों के लिये उपबन्धित किये जाने के लिये आरक्षण अपेक्षित आयु सीमा में छूट और अन्य रियायतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
अनुसूची
| पदनाम | पदों की संख्या | वर्गीकरण | वेतन मैट्रिक्स में स्तर | क्या चयन पद है अथवा गैर चयन पद है | सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा | सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों से अपेक्षित शैक्षिक तथा अन्य योग्यताएं | क्या सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा पदोन्नति वाले उम्मीदवारों पर भी लागू होगी। | परीवीक्षा की अवधि, यदि कोई हो | भर्ती की पद्धति सीधी भर्ती द्वारा या पदोन्नति द्वारा या प्रतिनियुक्ति या विलयन द्वारा विभिन्न पद्धतियों से भरे जाने वाले रिक्त पदों का प्रतिशत |
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| 1. विधि अधिकारी | 1* (2019) *इसमे ं परिवर्तन कार्यभार पर निर्भर ह । ै | समूह 'ख' अराजपत्रित, अलिपिकीय | व तन मैट्रिक्स में स्तर-7, े 44900--112400/- रुपये ) (पूर्व सं"ाोधित वेतन ब ंड-2, ै 9300-34800/-रुपये) + ग्रेड पे 4600/-रुपये | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | प तिनियुक्ति ्र द्वारा (अल्पकालिक स विदा सहित) ं |
| 2. पुस्तकालयाध्यक्ष | 1* (2019) *इसमे ं परिवर्तन कार्यभार पर निर्भर ह । ै | सामान्य केन्द्रीय स वा समूह े 'ख' अराजपत्रित, अलिपिकीय | व तन मैट्रिक्स में स्तर-7, े 44900--112400/- रुपये ) (पूर्व संशोधित वेतन ब ंड-2, ै 9300-34800/-रुपये) + ग्रेड पे 4600/-रुपये | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | प तिनियुक्ति ्र ्र द्वारा |
| 3. पुस्तकालय परिचर | 1* (2019) *इसमे ं परिवर्तन कार्यभार पर निर्भर ह । ै | समूह 'ग' अराजपत्रित, अलिपिकीय | व तन मैट्रिक्स में स्तर-1, े 18000--56900/- रुपये ) (पूर्व संशोधित वेतन ब ंड-1, ै 5200-20200/-रुपये) + ग्रेड पे 1800/-रुपये | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | प तिनियुक्ति ्र ्र द्वारा |
| यदि पदोन्नति / प्रतिनियुक्ति / विलयन द्वारा भर्ती होनी हो तो ग्रेड जिनसे पदोन्नति / प्रतिनियुक्ति / विलयन किया जाना है | |||||||||
| 11 | |||||||||
| प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक संविदा सहित)ः केन्द्र सरकार/राज्य सरकार /संघ राज्य क्षेत्र के अधिकारी : 1 (i) मूल संवर्ग / विभाग में नियमित आधार पर समरूप पदधारण करने वाले, अथवा (ii) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि में उपाधि (iii) सरकारी विभाग अथवा अर्धसरकारी संगठन अथवा सार्वजनिक क्षेत्र, स्वायत निकायों अथवा विधि प्रैक्टीशनर के रूप में विधिक कार्य में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव , अथवा 2.(i) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एल.एल.एम. (ii) सरकारी विभाग अथवा अर्धसरकारी संगठन अथवा सार्वजनिक क्षेत्र , स्वायत निकायों में विधिक कार्य में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव , अथवा टीप - 1 केन्द्रीय सरकार के उसी या किसी अन्य संगठन/विभाग में इस नियुक्ति से तुरन्त पूर्वधारित किसी अन्य गैर संवर्ग पद मे प्रतिनियुक्ति की ं अवधि भी सम्मिलित है, यह सामान्यतः तीन वर्षों से अधिक नहीं होगी। टीप - 2 प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक संविदा सहित) पर नियुक्ति/ विलयन हेतु अधिकतम आयु सीमा आवेदन प्राप्ति की अन्तिम तारीख को छप्पन (56) वर्षों से अधिक नहीं होंगी। | |||||||||
| प्रतिनियुक्ति : केन्द्र सरकार/राज्य सरकार /संघ राज्य क्षेत्र के अधिकारी : क (i) मूल संवर्ग / विभाग में नियमित आधार पर समरूप पदधारण करने वाले, अथवा (ii) वेतन मैट्रिक्स का वेतन स्तर -6 (35400-112400/-रु.) (पूर्व संशोधित - पे बैण्ड-2, 9300 -34800/- + ग्रेड पे 4200/-रुपये ) में नियमित |
| आधार पर पांच वर्ष की सेवा सहित अथवा मूल संवर्ग /विभाग में समकक्ष, अथवा (iii) वेतन मैट्रिक्स का वेतन स्तर -5 (29200-92300/-रु.) (पूर्व संशोधित - पे बैण्ड-1, 5200 -20200/- + ग्रेड पे 2800/-रुपये ) में नियमित आधार पर ग्यारह वर्ष की सेवा सहित अथवा मूल संवर्ग /विभाग में समकक्ष । निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभव रखने वाले : (i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की उपाधि तथा पुस्तकालय विधा में दो वर्षीय व्यवसायिक अनुभव । टीप - 1 केन्द्रीय सरकार के उसी या किसी अन्य संगठन/विभाग में इस नियुक्ति से तुरन्त पूर्वधारित किसी अन्य गैर संवर्ग पद में प्रतिनियुक्ति की अवधि भी सम्मिलित है, यह सामान्यतः तीन वर्षों से अधिक नहीं होगी। टीप - 2 प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक संविदा सहित) पर नियुक्ति/ विलयन हेतु अधिकतम आयु सीमा आवेदन प्राप्ति की अन्तिम तारीख को छप्पन (56) वर्षों से अधिक नहीं होंगी। | |
| प्रतिनियुक्ति : केन्द्र सरकार/राज्य सरकार /संघ राज्य क्षेत्र के अधिकारी : क (i) मूल संवर्ग / विभाग में दो वर्ष के लिए नियमित आधार पर समरूप पद धारण करने वाले, निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभव रखने वाले : (i) सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण । टीप - 1 केन्द्रीय सरकार के उसी या किसी अन्य संगठन/विभाग में इस नियुक्ति से तुरन्त पूर्वधारित किसी अन्य गैर संवर्ग पद मे प्रतिनियुक्ति की ं अवधि भी सम्मिलित है, यह सामान्यतः तीन वर्षों से अधिक नहीं होगी। टीप - 2 प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक संविदा सहित) पर नियुक्ति/ विलयन हेतु अधिकतम आयु सीमा आवेदन प्राप्ति की अन्तिम तारीख को छप्पन (56) वर्षों से अधिक नहीं होंगी। | |
| यदि कोई विभागीय पदोन्नति समिति हो तो इसकी संरचना क्या है? | वे परिस्थितियॉं जिनमें भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग का परामर्श लिया जाना है। |
| 12 | 13 |
| लागू नहीं | विधि अधिकारी समूह 'ख' अराजपत्रित के पद हेतु संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श आवश्यक नहीं है । |
| लागू नहीं | पुस्तकालयाध्यक्ष, समूह 'ख' अराजपत्रित के पद हेतु संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श आवश्यक नहीं है । |
| लागू नहीं | पुस्तकालय परिचर , समूह 'ग' अराजपत्रित के पद हेतु संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श आवश्यक नहीं है । |
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश से तथा उनके नाम पर,
सतेन्द्र कुमार, चुनाव अधिकारी (प्रशासन) OFFICE OF THE CHIEF ELECTORAL OFFICER, DELHI
NOTIFICATION
Delhi, the 26th August, 2019
No. CEO/Admn/106(17)/RRs/2017/54602-13.—In exercise of the powers conferred by the proviso to article 309 of the Constitution of India, read with the Government of India, Ministry of Home Affairs Notification number G.S.R.840, dated the 13th July, 1959, the Lt. Governor of the National Capital Territory of Delhi is pleased to make the following rules regarding the method of recruitment to the posts of Law Officer, Librarian, and Library Attendant in the Office of the Chief Electoral Officer, Delhi, namely:—
1. Short title and commencement – (1) These rules may be called the Law officer, Librarian and Library Attendant Recruitment Rules, 2019.
(2) They shall come into force on the date of their publication in the Delhi Gazette.
2. Number of posts, classification and level in the pay matrix: - The number of said posts, their classification and level in the pay matrix attached thereto shall be as specified in columns 2 to 4 of the Schedule annexed to these rules.
3. Method of recruitment, age-limit, qualifications, etc.:- The method of recruitment, age-limits, qualifications and other matters relating to the said posts shall be as specified in column 5 to 13 of the said schedule.
4. Disqualifications :- No person – shall be eligible for appointment to any of said posts in the Tribunals:
4 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]Provided that the Government may, if satisfied that such marriage is permissible under the personal law applicable to such persons and the other party to the marriage and that there are other grounds for so doing exempt any person from the operation of this rule.
5. Power to relax –Where the Government is of the opinion that it is necessary or expedient so to do, it may, by order for reasons to be recorded in writing, relax any of the provisions of these rules in respect of any class or category of persons.
6. Saving – Nothing in these rules shall affect reservation, relaxation of age-limit and other concessions required to be provided for the Scheduled Castes, the Scheduled Tribes, Ex-servicemen and other special categories of persons in accordance with orders issued by the Central Government from time to time in this regard.
SCHEDULE
| Name of the Post. | Number of Post. | Classification. | Level in the Pay Matrix. | Whether Selection Post or non- Selection Post. | Age Limit for Direct Recruits. | Educational and Other Qualification required for Direct Recruits. | Whether Age and Educational Qualification prescribed for Direct Recruits will apply in case of Promotion. | Period of Probation, if any. | Method of Recruitment whether by Direct Recruitment or by Promotion or by Deputation/Absorption and percentage of the vacancies to be filled by various methods. |
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| 1.Law Officer. | 1* (2019) *subject to variation of dependent on workload. | Group–'B' Non- Ministerial, Non- Gazetted. | Level 7 (44900 – 112400) of Pay Matrix (Pre-revised – PB2, 9300- 34800 + GP Rs. 4600/-) | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | By deputation (including short term contract). |
| 2. Librarian. | 1* (2019) *subject to variation of dependent on workload | General Central Service Group–'B' Non- Ministerial, Non- Gazetted. | Level 7 (44900 – 112400) of Pay Matrix (Pre-revised – PB2, 9300- 34800 + GP Rs. 4600/-) | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | By deputation. |
| 3.Library Attendant. | 1* (2019) *subject to variation of dependent on workload. | Group–'C' Non- Ministerial, Non- Gazetted. | Level 1 (18000 – 56900) of Pay Matrix (Pre-revised – PB1, 5200- 20200 + GP Rs. 1800/-) | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | Not applicable. | By deputation. |
| In case of recruitment by Promotion/ Deputation /Absorption, Grade from which Promotion/ Deputation/ Absorption to be made. |
| 11 |
| Deputation (including short term contract) : Officer from the Central / State Government / Union Territories: 1 .(i) Holding analogous post on regular basis in parent cadre / department. (ii) Degree in Law of a recognized university (iii) With at least five years experience in legal work in a Government Department or Semi Government Organization or Public Sector Autonomous Bodies or as a Legal Practitioner. OR 2(i)L.L.M. from a recognized university (ii) At least three years experience in legal work in a Government Department or Semi Government Organization or Public Sector Autonomous Bodies. Note : 1 Period of Deputation including period of deputation in another ex-cadre post held immediately preceding this appointment in the same or some other organization/ department of the Central Government shall ordinarily not to exceed 3 years. Note : 2 The maximum age limit for appointment by deputation (including short term contract)/ absorption shall be, not exceeding 56 years, as on the closing date of receipt of applications. |
| D eputation : Officer from the Central / State Government / Union Territories: ( a)(i). Holding analogous post on regular basis in parent cadre / department. OR (ii) Five years service rendered on regular basis in the pay level 6 (35400 – 112400) of Pay Matrix (Pre-revised – PB2, 9300-34800 + GP Rs. 4200/-), or equivalent in parent cadre/ department. |
| OR (iii) with Eleven years service rendered on regular basis in the pay level 5 (29200 – 92300) of Pay Matrix (Pre-revised – PB1, 5200-20200 + GP Rs.2800/-), or equivalent in parent cadre/ department. Possessing the following educational qualifications and experience: (i) Bachelor's Degree in Library Science from a recognized university and two years professional experience in Library of Standing. Note : 1 Period of Deputation including period of deputation in another ex-cadre post held immediately preceding this appointment in the same or some other organization/ department of the Central Government shall ordinarily not to exceed 3 years. Note : 2 The maximum age limit for appointment by deputation (including short term contract)/ absorption shall be, not exceeding 56 years, as on the closing date of receipt of applications. |
| D eputation : Officer from the Central / State Government / Union Territories: (a)(i) Holding analogous post on regular basis for two years in parent cadre / department. Possessing the following educational qualification and experience: (i) XIIth by any Board / Institute recognized by the Government. Note : 1 Period of Deputation including period of deputation in another ex-cadre post held immediately preceding this appointment in the same or some other organization/ department of the Central Government shall ordinarily not to exceed 3 years. Note : 2 The maximum age limit for appointment by deputation (including short term contract)/ absorption shall be, not exceeding 56 years, as on the closing date of receipt of applications. |
| If a Departmental Promotion Committee exists, what is its composition? |
| 12 |
| Not applicable. |
| Not applicable. |
| Not applicable. |
By Order and in the Name of the Lt. Governor of the National Capital Territory of Delhi,
SATENDRA KUMAR, Election Officer (Admn.) Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.