s
राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित शिमला, वीरवार 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933
हिमाचल प्रदेश सरकार
पशुपालन विभाग
अधिसूचना
शिमला-2, 22 दिसम्बर, 2011
संख्या ए.एच.वाई.-ए(3)2/2002-लूज.-हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल, भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट, वर्ग-III (अराजपत्रित) के पद के लिए इस अधिसूचना से संलग्न उपाबन्ध-"क" के अनुसार भर्ती और प्रोन्नति नियम बनाती हैं, अर्थात्ः-
1. स्ांक्षिप्त नाम और प्रारम्भ.-(1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग, पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट वर्ग-III (अराजपत्रित) भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2011 है।
(2) ये नियम राजपत्र, हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे।
2. निरसन और व्यावृत्तियां.-(1) इस विभाग की अधिसूचना संख्याः ए0एच0वाई0-बी0 (12)3/92 तारीख 23 मई, 2002 द्वारा अधिसूचित हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग, पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट (वर्ग-III, अराजपत्रित) भर्ती एवं प्रोन्नति नियम, 2002 का एतद् द्वारा निरसन किया जाता है।
198-राजपत्र/2011-29-12-2011 (4897) 4898 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 (2) ऐसे निरसन के होते हुए भी, उपर्युक्त उप नियम 2(1) के अधीन इस प्रकार निरसित सुसंगत नियमों के अधीन की गई कोई नियुक्ति, बात या कार्रवाई इन नियमों के अधीन विधिमान्य रूप में की गई समझी जाएगी।
आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (पशुपालन)।
-------
उपाबन्ध-''क'' हिमाचल प्रदेश, पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट वर्ग-III (अराजपत्रित) के पद के लिए भर्ती और प्रोन्नति नियम
1. पद का नाम.-पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट।
2. पदों की संख्या.-2277 (दो हजार दो सौ सतहत्तर)।
3. वर्गीकरण.-वर्ग-III (अराजपत्रित) अलिपिक वर्गीय।
4. वेतनमान.- (i) नियमित पदधारियों के लिए वेतनमान :
पे बैण्ड ` 5910-20200/-जमा ` 2800/-गे्रड पे। (ii) संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए उपलब्धियां : स्तम्भ संख्या 15-क में दिए गए व्यौरे के अनुसार ` 8710/- प्रतिमास।
5. चयन पद अथवा अचयन पद.-अचयन ।
6. सीधी भर्ती के लिए आयु.-18 से 45 वर्ष ।
परन्तु सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किए गए व्यक्तियों सहित पहले से ही सरकार की सेवा में रत अभ्यर्थियों को लागू नहीं होगी :
परन्तु यह और कि यदि तदर्थ आधार पर नियुक्त किया गया अभ्यर्थी इस रूप में नियुक्ति की तारीख को अधिक आयु का हो गया हो, तो वह तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्ति के कारण विहित आयु में छूट का पात्र नहीे होगा :
परन्तु यह और कि अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों/अन्य प्रवर्गों के व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में उतनी ही छूट दी जा सकेगी जितनी कि हिमाचल प्रदेश सरकार के साधारण या विशेष आदेश (आदेशों) के अधीन अनुज्ञेय है :
परन्तु यह और भी कि पब्लिक सेक्टर, निगम तथा स्वायत निकायों के सभी कर्मचारियों को, जो ऐसे पब्लिक सेक्टर, निगमों तथा स्वायत निकायों के प्रारम्भिक गठन के समय ऐसे पब्लिक सेक्टर, निगमों/स्वायत निकायों में आमेलन से पूर्व सरकारी कर्मचारी थे, सीधी भर्ती में आयु सीमा में ऐसी ही रियायत दी जाएगी जैसी सरकारी कर्मचारियों को अनुज्ञेय है, किन्तु इस प्रकार की रियायत पब्लिक सेक्टर, निगमों तथा स्वायत निकायों के ऐसे कर्मचारिवृन्द को नहीं दी जाएगी जो पश्चात्वर्ती ऐसे निगमों/स्वायत निकायों द्वारा नियुक्त किए गए थे/किए गए हैं और उन पब्लिक सेक्टर, निगमों/स्वायत निकायों के प्रारम्भिक गठन के पश्चात् ऐसे निगमों/स्वायत निकायों की सेवा में अन्तिम रूप से आमेलित किए गए हैं/किए गए थे।
(1) सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना उस वर्ष के प्रथम दिवस से की जाएगी जिसमें कि पद (पदों) को आवेदन आमन्त्रित करने के लिए, यथास्थिति, विज्ञापित किया गया है या नियोजनालयों को अधिसूचित किया गया है।4899 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 (2) अन्यथा सुअर्हित अभ्यर्थियों की दशा में सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा और अनुभव, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के विवेकानुसार शिथिल किया जा सकेगा।
7. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्ति (व्यक्तियों) के लिए अपेक्षित न्यूनतम शैक्षिक और अन्य अर्हताएं : (क) अनिवार्य अर्हता.-राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 102 या इसके समकक्ष की परीक्षा पास की हो तथा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय सहित मैट्रिक की परीक्षा पास होना चाहिए :
परन्तु यह कि उसने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर द्वारा इस निमित जारी दो वर्षीय अवधि का पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट कोर्स तथा डिप्लोमा पास किया हो या राज्य/केन्द्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/संस्थान से चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट प्रशिक्षण के लिए निर्धारित समतुल्य पाठ्यक्रम के साथ दो वर्षीय अवधि का कोर्स उत्तीर्ण किया हो :
परन्तु, यह और कि चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के विशिष्ट बैच की प्रथम और द्वितीय वर्ष में प्राप्त अंकों के अनुसार उनकी परस्पर वरिष्ठता निर्धारित की जाएगी ।
परन्तु यह और भी कि विभाग में संविधा के आधार पर पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के रूप में नियुक्ति के लिए पंचायत पशु चिकित्सा सहायक की दशा में बैचवाइज मैरिट के आधार पर विचार किया जाएगा । (ख) वांछनीय अर्हता.-हिमाचल प्रदेश की रूढियों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश में विद्यमान विशिष्ट दशाओं में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता ।
8. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए विहित आयु और शैेक्षिक अर्हताएं प्रोन्नत व्यक्तियों की दशा में लागू होंगी या नहीं.-आयुः लागू नहीं । शैक्षिक अर्हताः हाँ, जैसी उपरोक्त स्तम्भ-7 (क) में विहित की गई है ।
9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई हो.-दो वर्ष, जिसका एक वर्ष से अनधिक ऐसी और अवधि के लिए विस्तार किया जा सकेगा जैसा सक्षम प्राधिकारी विशेष परिस्थितियों में और लिखित कारणों से आदेश दे।
10. भर्ती की पद्धतिः भर्ती सीधी होगी या प्रोन्नति, प्रतिनियुक्ति, स्थानान्तरण द्धारा और विभिन्न पद्धतियों द्वारा भरे जाने वाले पदों की प्रतिशतता.-(i) अट्ठासी प्रतिशत पंचायत पशु चिकित्सा सहायकों में से सीधी भर्ती द्वारा, यथास्थिति, नियमित आधार पर या पंचायत पशु चिकित्सा सहायकों में से संविदा के आधार पर भर्ती द्वारा।
(ii) बारह प्रतिशत प्रोन्नति द्वारा, ऐसा न होने पर सीधी भर्ती द्वारा, यथास्थिति, नियमित आधार पर या पशु पंचायत सहायको में से संविदा के आधार पर भर्ती द्वारा।
11. प्रोन्नति, प्रतिनियुक्ति, स्थानान्तरण की दशा में श्रेणियां (ग्रेड) जिनसे प्रोन्नति/प्रतिनियुक्ति, स्थानान्तरण किया जाएगा.-सेवारत विभागीय वर्ग-IV कर्मचारियों में से प्रोन्नति द्वारा जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 102 की परीक्षा पास की हो और जिन्होंने राज्य/केन्द्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय सहित दसवीं की परीक्षा पास की हो और जिनका पशुपालन विभाग में पांच वर्ष का नियमित सेवाकाल या की गई लगातार तदर्थ सेवा को सम्मिलित करके पांच वर्ष का नियमित सेवाकाल हो :
परन्तु वर्ग-IV कर्मचारियों द्वारा चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से नियत दो वर्षीय अवधि का पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट प्रशिक्षण कोर्स उत्तीर्ण किया हो और इस निमित्त जारी डिप्लोमा प्राप्त किया हो या राज्य सरकार/केन्दीय्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पशु 4900 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 चिकित्सा फार्मासिस्ट प्रशिक्षण के लिए चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर द्वारा निर्धारित समरूप पाठ्यक्रम के साथ दो वर्षीय अवधि का कोर्स उतीर्ण किया होना चाहिए :
परन्तु, यह और कि चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय,पालमपुर से उतीर्ण अभ्यर्थियों के विशिष्ट बैच की प्रथम और द्वितीय वर्ष में प्राप्त अंकों के अनुसार उनकी परस्पर वरिष्ठता सूची निर्धारित की जाएगीः
परन्तु यह और भी कि पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भरने के लिए निम्नलिखित पद आधारित 25 बिन्दु रोस्टर अपनाया जाएगा :-
रोस्टर बिन्दु संख्या पोषक प्रवर्ग पहला, नौंवा और अठारहवां प्रोन्नति द्वारा दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवा, सीधी भर्ती द्वारा छठा, सातवां, आठवां, दसवां, ग्याहरवां, बारहवां, तेरहवां, चौदहवां, पंन्द्रवा, सोलहवां, सताहरवां, उन्नीसवां, वीसवां, इक्कीसवां, वाईसवां, तेईसवां, चौविसवां और पच्चीसवां
टिप्पणी.-रोस्टर प्रत्येक पच्चीसवीं रिक्ति के पश्चात् तब तक दोहराया जाता रहेगा, जब तक कि समस्त सम्भरक प्रवर्गों को दी गई प्रतिशतता तक प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं कर लिया जाता है। तत्पश्चात् रिक्ति उसी प्रवर्ग से भरी जाएगी जिससे पद रिक्त होता है :
प्रोन्नति के सभी मामलों में, पद पर नियमित नियुक्ति से पूर्व सम्भरक (पोषक) पद में की गई लगातार तदर्थ सेवा, यदि कोई हो, प्रोन्नति के लिए इन नियमों में यथाविहित सेवाकाल के लिए, इस शर्त के अधीन रहते हुए गणना में ली जाएगी कि सम्भरक प्रवर्ग में तदर्थ नियुक्ति/प्रोन्नति, भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों के उपबन्धों के अनुसार चयन की उचित स्वीकार्य प्रक्रिया को अपनाने के पश्चात् की गई थी :
परन्तु उन सभी मामलों में जिनमें कोई कनिष्ठ व्यक्ति सम्भरक (पोषक) पद में अपने कुल सेवाकाल (तदर्थ आधार पर की गई तदर्थ सेवा सहित, जो नियमित सेवा/नियुक्ति के अनुसरण में हो) के आधार पर उपर्युक्त निर्दिष्ट उपबन्धों के कारण विचार किए जाने का पात्र हो जाता है, वहां अपने-अपने प्रवर्ग/पद/काडर में उससे वरिष्ठ सभी व्यक्ति विचार किए जाने के पात्र समझे जाएंगे और विचार करते समय कनिष्ठ व्यक्ति से ऊपर रखे जाएंगेः
परन्तु यह और कि उन सभी पदधारियों की, जिन पर प्रोन्नति के लिए विचार किया जाना है, कम से कम तीन वर्ष की न्यूनतम अर्हता सेवा या पद के भर्ती और प्रोन्नति नियमों में विहित सेवा, जो भी कम हो, होगीः
परन्तु यह और भी कि जहां कोई व्यक्ति पूर्वगामी परन्तुक की अपेक्षाओं के कारण प्रोन्नति किए जाने सम्बन्धी विचार के लिए अपात्र हो जाता है, वहां उससे कनिष्ठ व्यक्ति भी ऐसी प्रोन्नति के विचार के लिए अपात्र समझा जाएगा/समझे जाएंगे।
स्पष्टीकरण.-(1) अंतिम परन्तुक के अन्तर्गत कनिष्ठ पदधारी प्रोन्नति के लिए अपात्र नहीं समझा जाएगा, यदि वरिष्ठ अपात्र व्यक्ति भूतपर्व सैनिक है जिसे डिमोबिलाइज्ड आमर्ड फोर्सिज परसोनल (रिजर्वेशन ऑफ वैकेन्सीज इन हिमाचल स्टेट नॉन टैक्नीकल सर्विसीज) रूल्ज, 1972 के नियम-3 के उपबन्धों के अन्तर्गत भर्ती किया गया हैे और इनके अन्तर्गत वरीयता लाभ दिए गए हों या जिसे एक्स सर्विसमैंन (रिजर्वेशन ऑफ वैकेन्सीज इन दी हिमाचल प्रदेश टेैक्नीकल सर्विसीज) रूल्ज, 1985 के नियम-3 के उपबन्धों के अन्तर्गत भर्ती किया गया हो और इनके अन्तर्गत वरीयता लाभ दिए गए हों।4901 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 (2) इसी प्रकार स्थाईकरण के सभी मामलों मे ऐसे पद पर नियमित नियुक्ति से पूर्व सम्भरक (पोषक) पद पर की गई लगातार तदर्थ सेवा, यदि कोई हो, सेवाकाल के लिए गणना में ली जाएगी, यदि तदर्थ नियुक्ति/प्रोन्नति, उचित चयन के पश्चात् और भर्ती और प्रोन्नति नियमों के उपबन्धों के अनुसार की गई थी :
परन्तु की गई उपर्युक्त निर्दिष्ट तदर्थ सेवा को गणना में लेने के पश्चात् जो स्थाईकरण होगा, उसके फलस्वरूप पारस्परिक वरीयता अपरिवर्तित रहेगी।
12. यदि विभागीय प्रोन्नति समिति विद्यमान हो तो उसकी संरचना.-जैसी सरकार द्वारा समय-समय पर गठित की जाए ।
13. भर्ती करने में जिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श किया जाएगा.-जैसा विधि द्वारा अपेक्षित हो।
14. सीधे भर्ती के लिए अनिवार्य अपेक्षा.- किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
15. सीधी भर्ती द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन.- सीधी भर्ती के मामले में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, यदि, यथास्थिति, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या अन्य भर्ती प्राधिकरण ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझे तो लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जिसका स्तर/पाठ्यक्रम आदि यथास्थिति, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या अन्य भर्ती प्राधिकरण द्वारा अवधारित किया जाएगा।
15-क. संविदा नियुक्ति द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन.- इन नियमों में किसी बात के होते हुए भी पद पर संविदा नियुक्तियां नीचे दिए गए निबन्धनों और शर्तों के अध्यधीन की जाएगी :-
(I) संकल्पना.-(क) इस पॉलिसी के अधीन पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट को संविदा के आधार पर प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा, जिसे वर्षानुवर्ष आधार पर बढ़ाया जा सकेगा :
परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तार/नवीकरण के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष यह प्रमाण-पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण, वर्ष के दौरान सन्तोषजनक पाया गया है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी ।
(ख) पद का हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के कार्यक्षेत्र में आना.-निदेशक, पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात्, अध्यपेक्षा को सम्बद्ध भर्ती अभिकरण, अर्थात् हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड़, हमीरपुर के समक्ष रखेगा ।
(ग) चयन, इन नियमों में विहित पात्रता शर्तों के अनुसार किया जाएगा ।
(II) संविदात्मक उपलब्धियां.-संविदा के आधार पर नियुक्त पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट को 8710/- रूपए की समेकित नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैंड के न्यूनतम जमा गे्रड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। यदि संविदा में एक वर्ष से अधिक की बढौतरी की जाती है, तो पश्चात्वर्ती वर्ष (वर्षों) के लिए संविदात्मक उपलब्धियों में 270/- रूपए की रकम (पद के पे बैंड का न्यूनतम जमा गे्रड पे का तीन प्रतिशत) वार्षिक वृद्धि के रूप में अनुज्ञात की जाएगी ।
(III) नियुक्ति/अनुशासन प्राधिकारी.-निदेशक, पशुपालन, हिमाचल प्रदेश नियुक्ति और अनुशासन प्राधिकारी होगा। 4902 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 (IV) चयन प्रक्रिया.-स्ांविदा नियुक्ति की दशा में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा या यदि आवश्यक या समीचीन समझा जाए, तो लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्यक्र्रम इत्यादि सम्बद्ध भर्ती प्राधिकरण अर्थात् हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड़, हमीरपुर द्वारा अवधारित किया जाएगा ।
(V) संविदात्मक नियुक्तियों के लिए चयन समिति.-जैसी सम्बद्ध भर्ती प्राधिकरण अर्थात् हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, हमीरपुर द्वारा समय-समय पर गठित की जाए ।
(VI) करार.-अभ्यर्थी को, चयन के पश्चात् इन नियमों से संलग्न उपाबन्ध-'ख' के अनुसार करार हस्ताक्षरित करना होगा।
(VII) निबन्धन और शर्तें.-(क) संविदा के आधार पर नियुक्त व्यक्ति को 8710/- रूपए की नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैंड के न्यूनतम जमा गे्रड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत की जाएगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति आगे बढाए गए वर्ष/वर्षों के लिए संविदात्मक रकम में 270/-रूपए (पद के पे बैंड के न्यूनतम जमा गे्रड पे का तीन प्रतिशत) की वृ िका हकदार होगा और अन्य कोई सहबद्ध प्रसुविधाएं, जैसे वरिष्ठ/चयन वेतनमान इत्यादि नहीं दिया जाएगा ।
(ख) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा पूर्णतया अस्थाई आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है, तो नियुक्ति समाप्त किए जाने के लिए दायी होगी ।
(ग) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात् एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा। यह अवकाश एक वर्ष तक संचित किया जा सकेगा। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को किसी भी प्रकार का अन्य कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगा। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 इत्यादि के लिए भी हकदार नहीें होगा/होगी। केवल प्रसूति अवकाश, नियमानुसार दिया जाएगा। (घ) नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना सेवा से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यावसान (समापन) हो जाएगा। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कर्त्तव्य (ड्यूटी) से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीें होगा।
(ड.) संविदा पर नियुक्त कर्मचारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा, जहां कहीं भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो ।
(च) चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्टी्रकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। बारह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला, प्रसव होने तक, अस्थाई तौर पर अनुपयुक्त बनी रहेगी । महिला अभ्यथियों का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाएगा।
(छ) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का यदि अपने पदीय कत्र्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर जैसी नियमित कर्मचारियों को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा। नियमित कर्मचारियों की दशा में यथा लागू सेवा नियमाें के उपबन्ध जैसे एफ0 आर0 एस0 आर0, छुट्टी नियम, साधारण भविष्य निधि नियम, पैन्शन नियम तथा आचरण नियम आदि संविदाा पर नियुक्त व्यक्तियों की दशा में लागू नहीं होगें। वे इस स्तम्भ में यथावर्णित उपलब्धियों आदि के हकदार होंगें। 16. आरक्षण.-सेवा में नियुक्ति, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा, समय-समय पर अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों/अन्य पिछड़े वर्गों और अन्य प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए सेवा में आरक्षण की बाबत जारी किए गए आदेशों के अधीन होगी।
17. विभागीय परीक्षा.-लागू नहीं ।4903 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 18. शिथिल करने की शक्ति.-जहां राज्य सरकार की यह राय हो कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां वह, कारणों को लिखित में अभिलिखित करके और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, इन नियमों के किन्हीं उपबन्धों को किसी वर्ग या व्यक्ति (व्यक्तियों) के प्रवर्ग या पद(पदों) की बाबत, शिथिल कर सकेगी।
-------
उपाबन्ध-ख पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य, निदेशक, पशुपालन, हिमाचल प्रदेश सरकार के माध्यम से निष्पादित की जाने वाली संविदा/करार का प्ररूप
यह करार श्री/श्रीमति........................................पुत्र/पु़त्री श्री......................................... निवासी...................... संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (जिसे इसमें इसके पश्चात् "प्रथम पक्षकार" कहा गया है), और हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल के मध्य निदेशक, पशुपालन, हिमाचल प्रदेश (जिसे इसमें इसके पश्चात् "द्वितीय पक्षकार" कहा गया है) के माध्यम से आज तारीख............को किया गया।
"द्वितीय पक्षकार" ने उपरोक्त "प्रथम पक्षकार" को लगाया है और प्रथम पक्षकार ने पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के रूप में संविदा के आधार पर निम्नलिखित निबन्धनों और शर्तों पर सेवा करने के लिए सहमति दी हैः-
1. यह कि प्रथम पक्षकार पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के रूप में तारीख .............से प्रारम्भ होने और तारीख ....................को समाप्त होने वाले दिन तक, एक वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय पक्षकार की सेवा में रहेगा। यह विनिर्दिष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है और दोनों पक्षकारों द्वारा करार पाया गया है कि प्रथम पक्षकार की द्वितीय पक्षकार के साथ संविदा, आखिरी कार्य दिवस् को, अर्थात्..............दिन को स्वयंमेव ही पर्यवसित (समाप्त) समझी जाएगी और सूचना नोटिस आवश्यक नहीं होगा :
परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तार/नवीकरण के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष, यह प्रमाण-पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण, वर्ष के दौरान सन्तोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी ।
2. प्रथम पक्षकार की संविदात्मक रकम ` 8,710/- रूपए प्रतिमास होगी।
3. प्रथम पक्षकार की सेवा पूर्णतया अस्थाई आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है या यदि नियमित पदधारी उस रिक्ति के विरूद्ध नियुक्त/तैनात कर दिया जाता है, जिसके लिए प्रथम पक्षकार को संविदा पर लगाया गया है, तो नियुक्ति पर्यवसित (समाप्त) की जाने के लिए दायी होगी ।
4. संविदा पर नियुक्त पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात् एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा। यह अवकाश एक वर्ष तक संचित किया जा सकेगा । संविदा पर नियुक्त पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट को किसी भी प्रकार का अन्य कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगा। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 इत्यादि के लिए भी हकदार नहीें होगा/होगी। केवल प्रसूति अवकाश, नियमानुसार दिया जाएगा।
5. नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना सेवा से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यावसान (समापन) हो जाएगा। संविदा पर नियुक्त पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट कर्त्तव्य (ड्यूटी) से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीें होगा। 6. संविदा पर नियुक्त कर्मचारी जिसने तैनाती के एक स्थान पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा, जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो । 4904 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 7. चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। महिला अभ्यर्थियों की दशा में, बारह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला प्रसव होने तक, अस्थाई तौर पर अनुपयुक्त समझी जाएगी। महिला अभ्यथियों का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाना चाहिए ।
8. संविदा पर नियुक्त पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट का यदि अपने पदीय कत्र्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर जैसी नियमित प्रतिस्थानी कर्मचारी को लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा ।
9. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (व्यक्तियों) को कर्मचारी सामूहिक बीमा स्कीम के साथ-साथ ई0पी0एफ/जीपीएफ भी लागू नहीं होगा ।
इसके साक्ष्यस्वरूप प्रथम पक्षकार और द्वितीय पक्षकार ने साक्षियों की उपस्थिति में इसमें सर्वप्रथम उल्लिखित (दिवस....................मास.................वर्ष.......................) को अपने-अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। साक्षियोें की उपस्थिति मेंः 1............................ ................................ (नाम व पूरा पता) 2.............................. .................................. (नाम व पूरा पता)
(प्रथम पक्षकार के हस्ताक्षर)। साक्षियोें की उपस्थिति में : 1............................ ................................ (नाम व पूरा पता) 2.............................. .................................. (नाम व पूरा पता) (द्वितीय पक्षकार के हस्ताक्षर)। --------
[Authoritative English text of this Department Notification No. Ahy-A(3)-02/2002-loose
dated 22-12-2011 as required under clause (3) of Article 348 of the constitution of India].
ANIMAL HUSBANDRY DEPARTMENT
NOTIFICATION
Shimla-2, the 22nd December, 2011
No. Ahy-A(3)-02/2002-loose.—In exercise of the powers conferred by proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor, Himachal Pradesh, in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission is pleased to make the Recruitment and Promotion Rules for the post of Veterinary Pharmacist, Class-III (Non-Gazetted), in the Department of Animal Husbandry, Himachal Pradesh as per Annexure-"A" attached to this notification, namely :-
1. Short title and Commencement.—(1) These rules may be called the Himachal Pradesh Animal Husbandry Department, Veterinary Pharmacist, Class-III (Non-Gazetted), Recruitment and Promotion Rules, 2011.
4905 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933(2) These rules shall come into force from the date of publication in the Rajpatra, Himachal Pradesh.
2. Repeal & Savings.—(1)Himachal Pradesh Animal Husbandry Department, Veterinary Pharmacist, (Class-III, Non-Gazetted) Recruitment and Promotion Rules,2002 notified vide this Department Notification No. Ahy - B (12) - 3 / 92 dated 23rd May 2002 is hereby repealed.
(2) Notwithstanding such repeal, any appointment made or anything done or any action under the relevant rules so repealed under sub-rule -2 (1) supra shall deemed to have been validly made, done or taken under these Rules.
By order, Sd/- Pr. Secretary (AH).
_________
ANNEXURE-A
RECRUITMENT & PROMOTION RULES FOR THE POST OF VETERINARY
PHARMACIST, CLASS-III (NON-GAZETTED) IN THE DEPARTMENT ANIMAL
HUSBANDRY, HIMACHAL PRADESH
1. Name of the Post.—Veterinary Pharmacist
2. Number of Posts.—2277 (Two thousand two hundred & seventy seven)
3. Classification.—Class-III (Non Gazetted) (Non Ministerial)
4. Scale of Pay.—(i) Pay scale for regular incumbents Pay Band `5910-20200/-+
` 2800/- Grade Pay.
(ii) Emoluments for Contract Employees ` 8710/- P.M. as per
detail/- given in Col. No. 15-A.
5. Whether selection post or non-selection post.—Non-Selection
6. Age for direct recruitment.— Between 18 and 45 years.
Provided that the upper age limit for direct recruits will not be applicable to the candidates already in service of the Government including those who have been appointed on adhoc or on contract basis;
Provided further that if a candidate appointed on adhoc or on contract basis had become overage on the date when he was appointed as such, he shall not be eligible for any relaxation in the prescribed age limit by virtue of his such adhoc or contract appointment;
Provided further that upper age limit is relaxable for Scheduled Castes/Scheduled Tribes/other Backward categories of persons to the extent permissible under the general or special order(s) of the Himachal Pradesh Government;
Provided further that the employees of all the Public Sector Corporations and Autonomous Bodies who happened to be Government servants before absorption in Public Sector4906 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 Corporations/Autonomous Bodies at the time of initial constitutions of such Corporations/Autonomous Bodies shall be allowed, age concession in direct recruitment as admissible to Government servants. This concession will not, however, be admissible to such staff of the Public Sector Corporations/Autonomous Bodies who were/are subsequently appointed by such Corporations/Autonomous Bodies and who are/were finally absorbed in the service of such Corporations/Autonomous Bodies after initial constitution of the Public Sector Corporations/ Autonomous Bodies.
(i) Age limit for direct recruitment will be reckoned on the first day of the year in which the post(s) is/ are advertised for inviting applications or notified to the Employment Exchanges or as the case may be.
(ii) Age and experience in the case of direct recruitment relaxable at the discretion of the H. P. Public Service Commission in the case of candidate otherwise well qualified.
7. Minimum Educational and other qualifications required for direct recruits.—(a) Essential Qualification.—(i) Should have passed the 10+2 or its equivalent examination from the Board recognized by the State Government and also should have passed the Matriculation Examination with Science from the Board recognized by the State Government.
(ii) Provided that he should have passed the prescribed Veterinary Pharmacist Training Course of two years duration and Diploma to this effect should have been issued by the CSKHPKV, Palampur or should have passed two years duration course with equivalent syllabus prescribed by the CSKHPKV, Palampur for Veterinary Pharmacist training from a University/ Institution recognized by the State/ Central Government.
Further, provided that their inter-se-seniority will be determined in a particular batch of candidates passed from CSKHPKV, Palampur as per marks obtained in first and second year examination.
Provided further that in the case of Panchayat Veterinary Assistant for consideration for appointment as Veterinary Pharmacist in the Department on contract basis, they shall be considered batch-wise on merit basis.
(b) Desirable Qualification.—Knowledge of customs, manners and dialects of Himachal Pradesh and suitability for appointment in the peculiar conditions prevailing in the Pradesh.
8. Whether age and educational qualifications prescribed for direct Recruits will apply in the case of the promotees.—Age.—Not applicable. Educational Qualification.—Yes [As prescribed in Col. 7 (A ) above].
9. Period of probation, if any.—Two years subject to such further extension for a period not exceeding one year as may be ordered by the competent authority in special circumstances and reasons to be recorded in writing.
10. Method of recruitment whether by direct recruitment or by promotion, deputation, transfer and the percentage of posts is to be filled in by various methods.—(i) 88% by direct recruitment on a regular basis from amongst Panchayat Veterinary Sahayak or by recruitment on contract basis, from amongst the Panchayat Veterinary Sahayak as the case be.
(ii) 12% by promotion failing which by direct recruitment on a regular basis or by recruitment on contract basis from amongst Panchayat Veterinary Sahayak as the case may be.
4907 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 193311. In case of recruitment by promotion, deputation, transfer, grade from which Promotion/deputation/transfer is to be made.—By promotion from amongst the in service Departmental Class-IV employees who have passed the 10+2 or its equivalent examination from the Board recognized by the State Government and also should have passed the Matriculation with Science from the Board recognized by the State/Central Government and also possessing 5 years regular service or regular combined with continuous adhoc service rendered in the Animal Husbandry Department.
Provided that the Class-IV employees should have passed the prescribed Veterinary Pharmacist Training Course of two years duration and obtained Diploma to this effect issued by Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Krishi Vishavavidalaya, Palampur or should have passed two years duration course with equivalent syllabus prescribed by the CSK HPKV, Palampur for Veterinary Pharmacist training from an University/Institution recognized by the State/Central Government. Further, provided that their inter-se-seniority will be determined in a particular batch of candidates passed from CSKHPKV, Palampur, as per marks obtained in first and second year examination.
Provided further that for filling up the posts of Veterinary Pharmacist the following post based 25 points roster shall be followed :-
| Roster points No. | Feeder Category |
| 1st , 9th and 18th | By promotion |
| 2nd ,3rd , 4th , 5th , 6th, 7th , 8th, 10th, 11th, 12th, 13th, 14th, 15th, 16th,17th, 19th, 20th, 21st, 22nd, 23rd, 24th, and 25th. | By Direct recruitment |
Note.—The roster shall be repeated after every 25th vacancy till the representation to all the feeder categories is achieved up to the given percentage. Thereafter, the vacancy is to be filled up from amongst the category which vacates the post. In all cases of promotion, the continuous adhoc service rendered in the feeder post, if any, prior to regular appointment to the post shall be taken into account towards the length of service as prescribed in these Rules for promotion subject to the conditions that the adhoc appointment /promotion in the feeder category had been made after following proper acceptable process of selection in accordance with the provisions of R & P Rules, provided that;
In all cases where a junior person becomes eligible for consideration by virtue of his total length of service (including the service rendered on ad-hoc basis followed by regular service/ appointment) in the feeder post in view of the provision referred to above, all persons senior to him in the respective category/post/cadre shall be deemed to be eligible for consideration and placed above the junior person in the field of consideration;
Provided further that all incumbents to be considered for promotion shall possess the minimum qualifying service of at least 03 years or that prescribed in the R & P Rules for the post, whichever is less;
Provided further that where a person becomes ineligible to be considered for promotion on account of the requirements of the preceding proviso, the person (s) junior to him shall also be deemed to be ineligible for consideration for such promotion;
EXPLANATIONS.—(1) The last proviso shall not render the junior incumbent(s) ineligible for consideration for promotion if the senior ineligible person(s) happened to be Ex- Servicemen recruited under the provisions of Rule-3 of Demobilized Armed Forces Personnel (Reservation of Vacancies in Himachal State Pradesh Non-Technical Services) Rules, 1972 and4908 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 having been given the benefit of seniority there under or recruited under the provisions of Rule-3 of Ex-Servicemen (Reservation of Vacancies in the Himachal Pradesh Non-Technical Services) Rules, 1985 and having been given the benefit of seniority there- under.
(2) Similarly, in all cases of confirmation continuous adhoc service rendered upto on feeder post, if any, prior to the regular appointment against such post shall be taken into account towards the length of service, if the adhoc appointment/promotion had been made after proper selection and in accordance with the provision of the R & P Rules;
Provided that inter-se-seniority as a result of confirmation after taking into account, adhoc service rendered as referred to above shall remain unchanged.
12. If a Departmental Promotion Committee exists, what is its composition.—As may be constituted by the Government from time to time.
13. Circumstances under which the Himachal Pradesh Public Service Commission is
to be consulted in making recruitment.—As required under the law.
14. Essential requirement for a direct recruitment.—A candidate for appointment to any service or post must be a Citizen of India.
15. Selection for appointment to post by direct recruitment.—Selection for appointment to the post in the case of direct recruitment shall be made on the basis of vivavoce test, if H.P. Public Service Commission or other recruiting authority as the case may be, so consider necessary or expedient by a written test or practical test, the standard syllabus etc. of which will be determined by the recruiting authority, as the case may be.
15-A. Selection for appointment to post by contract appointment.— Notwithstanding anything contained in these rules, contract appointments to the post will be made subject to the terms and conditions given below :-
(I) CONCEPT.—(a) Under this policy, the Veterinary Pharmacist in the Department of Animal Husbandry, H.P. will be engaged on contract basis initially for one year, which may be extendable on year-to- year basis.
Provided that for extension/renewal of contract period on year to year basis the concerned HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee is satisfactory during the year and only then his/her period of contract is to be renewed/extended.
(b) POST FALLS WITHIN THE PURVIEW OF HPSSSB.—The Director of Animal Husbandry, H.P. after obtaining the approval of the Government to fill up the vacant posts on contract basis will place the requisition with the concerned recruiting agency i.e. HP Subordinate Services Selection Board, Hamirpur.
(c) The selection will be made in accordance with the eligibility conditions as prescribed in these Rules.
(II) CONTRACTUAL EMOLUMENTS.—The Veterinary Pharmacist appointed on contract basis will be paid consolidated fixed contractual amount @ ` 8,710/- P.M. (which shall be equal to minimum of the Pay Band+ Grade Pay). An amount of ` 270/- (3% of the minimum of pay band + grade pay of the post) as per annual increase in contractual emoluments for the subsequent year(s) will be allowed if contract is extended beyond one year.
4909 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933(III) APPOINTING/DISCIPLINARY AUTHORITY.—The Director of Animal Husbandry, H.P. will be appointing and disciplinary authority.
(IV) SELECTION PROCESS.—Selection for appointment to the post in the case of Contract Appointment will be made on the basis of viva-voce test or if consider necessary or expedient by a written test or practical test the standard/syllabus etc. of which will be determined by the concerned recruiting agency, i.e. H.P. Subordinate Services Selection Board, Hamirpur.
(V) COMMITTEE FOR SELECTION OF CONTRACTUAL APPOINTMENTS.—As may be constituted by the concerned recruiting agency i.e. H.P. Subordinate Services Selection Board, Hamirpur from time to time.
(VI) AGREEMENT.—After selection of a candidate, he/she shall have sign an agreement as per Annexure-B appended to these Rules.
(VII) TERMS AND CONDITIONS.—(a)The contract appointee will be paid fixed contractual amount @ ` 8710/- P.M. (which shall be equal to minimum of the Pay Band + Grade pay). An amount of ` 270/- (3% of the minimum of pay band + grade pay of the post) for further extended years and no other allied benefits such as senior/selection scales etc. will be given.
(b) The service of the Contract Appointee will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.
(c) Contract appointee will be entitled for one day casual leave after putting one month service. This leave can be accumulated upto one year. No leave of any other kind is admissible to the contract appointee. He/she shall not be entitled for Medical Re-imbursement and LTC etc. Only maternity leave will be given as per rules.
(d) Unauthorized absence from the duty without the approval of the Controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. Contract appointee shall not be entitled for contractual amount for the period of absence from duty.
(e) An official appointed on contract basis, who has completed five years tenure at one place of posting, will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.
(f) Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/Registered Medical Practitioner. Women candidate pregnant beyond twelve weeks will stand temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate will be re-examined for the fitness from an authorized Medical Officer/ Practitioner.
(g) Contract appointee will be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular officials at the minimum of the pay scale.
(h) Provisions of service rules like FRSR, Leave Rules, GPF Rules, Pension Rules & Conduct Rules etc. as are applicable to regular employees will not be applicable in case of contract appointees. They will be entitled for emoluments etc. as detailed in this Column.
16. Reservation.—The appointment to the service shall be subject to orders regarding reservation in the service for Scheduled Castes/ Scheduled Tribes/ other Backward Classes /other Categories of persons issued by the Himachal Pradesh Government from time to time.
4910 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 193317. Departmental Examination.—Not applicable.
18. Power to relax.—Where the State Government is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may, by order for reasons to be recorded in writing and in consultation with the H.P. Public Service Commission, relax any of the provisions of these Rules with respect to any Class or Category of person(s) or post(s).
________
ANNEXURE–"B"
Form of contract/ agreement to be executed between the Veterinary Pharmacist & the
Government of Himachal Pradesh through Director, Animal Husbandry
This agreement is made on this………………………….day of ……………………….in the year…………………………………………Between Sh/.Smt………………………….….. S/o/D/o Shri………………………………………………………………………………………........contract appointee (hereinafter called the FIRST PARTY, AND THE Governor, Himachal Pradesh through Director Animal Husbandry, Himachal Pradesh (here-in-after the SECOND PARTY).
Whereas, the SECOND PARTY has engaged the aforesaid FIRST PARTY and the FIRST PARTY has agreed to serve as a Veterinary Pharmacist on contract basis on the following terms & conditions :-
1. That the FIRST PARTY shall remain in the service of the SECOND PARTY as a Veterinary Pharmacist for a period of 1 year commencing on day of ………………………………………………………………and ending on the day of ……………………………It is specifically mentioned and agreed upon by both the parties that the contract of the FIRST PARTY with SECOND PARTY shall ipso-facto stand terminated on the last working day i.e. on …………………………………and information notice shall not be necessary.
Provided that for extension/ renewal of contract period on year to year basis the concerned HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee is satisfactory during the year and only then his period of contract is to be renewed/ extended.
2. The contractual amount of the FIRST PARTY will be ` 8,710/- per month.
3. The service of the FIRST PARTY will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found good or if a regular incumbent is appointed/posted against the vacancy for which the first party was engaged on contract.
4. Contractual Veterinary Pharmacist will be entitled for one day casual leave after putting in one month service. This leave can be accumulated upto one year. No leave of any kind is admissible to the contractual Veterinary Pharmacist. He/she will not be entitled for Medical Reimbursement and LTC etc. Only maternity leave will be given as per Rules.
5. Unauthorized absence from the duty without the approval of the Controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. A Contractual Veterinary Pharmacist will not be entitled for contractual amount for the period of absence from duty.
4911 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 19336. An official appointed on contract basis who have completed five years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.
7. Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Govt./ Registered Medical Practitioner. In case of women candidates pregnant beyond twelve weeks will be render her temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate should be re-examined for fitness from an authorized Medical Officer/ Practitioner.
(8) Contract appointee shall be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular counter- part official at the minimum of the pay scale.
(9) The Employees Group Insurance Scheme as well as EPF/GPF will not be applicable to the contractual appointee(s).
IN WITNESS the FIRST PARTY AND SECOND PARTY have herein to set their hands the day, month and year first, above written.
IN THE PRESENCE OF WITNESS :
1. …………………………………… …………………………………….. ……………………………………. (Name and Full Address)
(Signature of the FIRST PARTY ) 2. …………………………………… ………………………………….. ……………………………………. (Name and Full Address)
IN THE PRESENCE OF WITNESS:
1. …………………………………… …………………………………….. ……………………………………. (Name and Full Address)
(Signature of the SECOND PARTY 2. …………………………………… …………………………………….. …………………………………. (Name and Full Address)4912 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933
आबकारी व कराधान विभाग
अधिसूचना
शिमला-2, 28 दिसम्बर, 2011
संख्या ई0एक्स0एन0-एफ (18)2/99-1.-हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर अधिनियम, 2005 (2005 का 12) की धारा 34 की उपधारा 1, हिमाचल प्रदेश में यात्रियों तथा सामान पर कर लगाने का अधिनियम, 1955 (1955 का 15) की धारा 14-बी, हिमाचल प्रदेश (सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर) कराधान अधिनियम, 1999 (1999 का 16) की धारा 5 की उप-धारा (1), हिमाचल प्रदेश टोल अधिनियम, 1975 (1975 का 9) की धारा 6 और हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर अधिनियम की धारा 34 जो कि हिमाचल प्रदेश स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर अधिनियम, 2010 (2010 का 9) में लागू है, द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, ग्राम कमली समीप 65 कि0 मी0 तथा 66 कि0 मी0 राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (पुराना राजमार्ग-22) पर बाई पास पिंजौर कालका, परवाणु तथा हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार पर समीप टिंबर ट्रेल रिजोर्ट, जिला सोलन में अस्थाई चैक पोस्ट/नाका को दिनांक 30.12.2011 से आगामी आदेश तक स्थापित करने के आदेश देते हैं ।
आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (आबकारी एवं कराधान)।
--------
[Authoritative English text of this department notification NoEXN-F(18) 2/99-I dated 28 th
December, 2011 as required under clause (3) of Article 348 of the Constitution of India].
EXCISE AND TAXATION DEPARTMENT
NOTIFICATION
Shimla-171002, 28thDecember, 2011
No. EXN-F (18)2/99-I.—In exercise of the powers conferred by sub-section (1) of section 34 of Himachal Pradesh Value Added Tax Act, 2005, (Act No. 12 of 2005), Section 14-B of the Himachal Pradesh Passenger and Goods Taxation Act, 1955 (Act No. 15 of 1955) Section 5 (1) of the Himachal Pradesh Taxation (On Certain Goods Carried by Road) Act, 1999 (Act No. 16 of 1999), Section 6 of the Himachal Pradesh Tolls Act, 1975 (Act No. 9 of 1975) and Section 34 of Vat Act as applicable to the Himachal Pradesh Entry of goods into local Area Act, 2010 (Act No. 9 of 2010), the Governor of Himachal Pradesh is pleased to order the establishment of temporary check post/barrier at Village Kamli near Km 65 & Km 66 on NH-5 (old NH-22) by pass Pinjore, Kalka, Parwanoo and entering Himachal Pradesh near Timber Trail Resort in Sloan District, from 31.12.2011 till further orders.
By order, Sd/- Pr. Secretary (E&T).
4913 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेशSTATE ELECTION COMMISSION HIMACHAL PRADESH Majhita House (मजीठा हाऊस) Shimla-171002 Tel. 0177-2620152,2620159,2620154, Fax. 2620152
NOTIFICATION
Shimla-2, 29th Dec., 2011
No. SEC-13-71/2001-III-4526-29.—In exercise of the powers vested in it under Rule 5 (1) (e) of theHimachal Pradesh Municipal Corporation (Election) Rules,1996 the State Election Commission of Himachal Pradesh hereby notifies the first day of Jan, 2012 (01-01-2012) as the date for determining whether a person is qualified to be registered as an elector in the electoral rolls to be prepared for the conduct of elections to the Municipal Corporation, Shimla during the year 2012. The elector should not be less than 18 years of age on the qualifying date i.e. on Ist January, 2012.
By order of State Election Commission, Himachal Pradesh
Sd/- H . S. CHOUDHARY. Secretary, State Election Commission.
_________
लोक निर्माण विभाग
शुद्धि पत्र
शिमला-2, 27दिसम्बर, 2011
सं0पी0बी0डब्ल्यू0(बी0)एफ(5)61/2010.-इस विभाग द्वारा दिनांक 28-11-2011 को भू अर्जन अधिनियम 1894 की धारा 4 के अन्र्तगत जारी समसंख्यक अधिसूचना (गांव मौही/381, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी) में दर्शाए गए खसरा न0 रकबा निम्न अनुसार पढा जाए :-
अशुद्ध रकबा (है0में)
शुद्ध खसरा न0 शुद्ध रकबा (है0में) अशुद्ध खसरा न0 जो अधिसूचना में छपा है
क्र्र0 सं0 1. 126/1 0-01-10 126/1 0-01-00 2. 242/1 0-00-38 242/2 0-03-82 3. 162/1 0-00-64 162/1 0-03-64 4. 132/1 0-00-18 732/1 0-00-18 5. 859/1 0-00-31 859/1 0-00-42 6. 1378/1 0-01-03 1378/1 0-01-30
आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (लोक निर्माण)।4914 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 दिसम्बर, 2011/8 पौष, 1933 नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित