Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 68, 07 July 2015

Published 07 July 2015

Gazette no.
68
Gazetteid
68/GAZETTE/2015-07/07/2015
Identifier
in.gazette.himachal.2015-07-07.68_gazette_2015-07_07_2015
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित मंगलवार, 7 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937

हिमाचल प्रदेश सरकार

तकनीकी शिक्षा विभाग

अधिसूचना

शिमला-171002, 16 मई, 2015

संख्या ईडीएन(टीई)ए(3)2/2010.--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियोंं का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में कर्मशाला अनुदेशक 68-राजपत्र/2015-07-07-2015 (1803) 1804 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 (बहुतकनीकी) वर्ग-III (अराजपत्रित), के पद के लिए इस अधिसूचना से संलग्न उपाबन्ध. 'क' के अनुसार भर्ती और प्रोन्नति नियम बनाती हैं, अर्थात्‌ः-

1. संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ.--(1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, कर्मशाला अनुदेशक (बहुतकनीकी) वर्ग-III (अराजपत्रित), भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2014 है।

(2) ये नियम राजपत्र, हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे।

2. निरसन और व्यावृतियाँ.--(1) अधिसूचना संख्या 15-49/79-शिक्षा-बी(टी ई) तारीख 11-10-1973 द्वारा यथा अधिसूचित दी रिक्रूट्‌मेन्ट एण्ड प्रमोशन रूल्ज़ फॉर दी पोस्ट ऑफ वर्कशॉप इन्स्ट्रक्टरज़ का एतद्‌ द्वारा निरसन किया जाता है।

(2) ऐसे निरसन के होते हुए भी उपरोक्त नियम 2(1) के अधीन इस प्रकार निरसित नियमों के अधीन की गई कोई नियुक्ति, बात या कार्रवाई इन नियमों के अधीन विधिमान्य रूप में की गई समझी जाएगी।

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा)।

---------

उपाबन्ध- 'क' हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग मेें कर्मशाला अनुदेशक (बहुतकनीकी) वर्ग-III (अराजपत्रित) के पद के लिए भर्ती और प्रोन्नति नियम।

1. पद का नामः--कर्मशाला अनुदेशक (बहुतकनीकी)

2. पद (पदों) की संख्याः-- 83 (तिरासी)

3. वर्गीकरणः--वर्ग-III (अराजपत्रित)

4. वेतनमानः--(i) नियमित पदधारियों के लिए वेतनमानः-- पे बैण्ड `10300-34800/-जमा ` 3600/-ग्रेड पे ।

(ii) संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए उपलब्धियाँ ः--स्तम्भ 15-क में दिए गए ब्यौरे के अनुसार `13,900/- प्रतिमास ।

5. ''चयन'' पद अथवा ''अचयन'' पद :--लागू नहीं।

6. सीधी भर्ती के लिए आयु :-- 18 से 45 वर्ष :

परन्तु सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा, तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किए गए व्यक्तियों सहित, पहले से ही सरकार की सेवा में रत्‌ अभ्यर्थ्ाियों को लागू नहीं होगी;

परन्तु यह और कि यदि तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया अभ्यर्थी, इस रूप में नियुक्ति की तारीख को अधिक आयु का हो गया हो, तो वह तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्ति के कारण विहित आयु में छूट के लिए पात्र नहीं होगा/होगी;

1805 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937

परन्तु यह और कि अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य वर्गो के व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में उतनी ही छूट दी जाएगी, जितनी हिमाचल प्रदेश सरकार के साधारण या विशेष आदेश (आदेशों) के अधीन अनुज्ञेय है;

परन्तु यह और भी कि समस्त पब्लिक सेक्टर निगमों तथा स्वायत्त निकायों के सभी कर्मचारियों को, जो ऐसे पब्लिक सेक्टर, निगमों तथा स्वायत्त निकायों के प्रारम्भिक गठन के समय ऐसे पब्लिक सेक्टर निगमों/स्वायत्त निकायों में आमेलन से पूर्व सरकारी कर्मचारी थे, सीधी भर्ती में आयु की सीमा में ऐसी ही रियायत दी जाएगी, जैसी सरकारी कर्मचारियों को अनुज्ञेय है, किन्तु इस प्रकार की रियायत पब्लिक सेक्टर निगमों/स्वायत्त निकायों के ऐसे कर्मचारिवृन्द को नहीं दी जाएगी जो पश्चात्‌वर्ती ऐसे निगमों/स्वायत्त निकायों द्वारा नियुक्त किए गए थे/किए गए हैं और उन पब्लिक सेक्टर निगमों/स्वायत्त निकायों के प्रारम्भिक गठन के पश्चात्‌, ऐसे निगमों/स्वायत्त निकायों की सेवा में अन्तिम रूप से आमेलित किए गए है/ किए गए थे ।

(1) सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना उस वर्ष के प्रथम दिवस से की जाएगी जिसमें पद (पदों) को आवेदन आमन्त्रित करने के लिए, यथास्थिति, विज्ञापित किया गया है, या नियोजनालयों को अधिसूचित किया गया है ।

(2) अन्यथा सुअर्हित अभ्यर्थियों की दशा में सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा और अनुभव, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के विवेकानुसार शिथिल किया जा सकेगा ।

7. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्ति (व्यक्तियों) के लिए अपेक्षित न्यूनतम्‌ शैक्षिक और अन्य अर्हताएं :--(क) अनिवार्य अर्हता(एँ)ः--किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से सम्बद्ध टे्रड में आई0टी0आई0 प्रमाणपत्र सहित प्रमाणपत्र के पश्चात्‌ दो वर्ष का अैाद्योगिक अनुभव ।

या

किसी मान्यता प्राप्त बहुतकनीकी संस्थान/संस्था से कर्मशाला अनुदेशक के लिए सम्बन्धित शाखा में तीन वर्ष का डिप्लोमा या इसके समतुल्य।

(ख) वांछनीय अर्हता(एं)ः--हिमाचल प्रदेश की रूढ़ियों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश में विद्यमान्‌ विशिष्ट दशाओं में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता।

8. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्ति(व्यक्तियों) के लिए विहित आयु और शैक्षिक अर्हता (अर्हताएं) प्रोन्नत व्यक्ति(याें) की दशा में लागू होगी या नहींः--आयु :-लागू नहीं ।

शैक्षिक अर्हताः--लागू नहीं ।

9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई हो :--दो वर्ष, जिसका एक वर्ष से अनधिक ऐसी और अवधि के लिए विस्तार किया जा सकेगा, जैसा सक्षम प्राधिकारी विशेश परिस्थितियों में और लिखित कारणों से आदेश दें।

10. भर्र्ती की पद्धतिः भर्ती सीधी होगी या प्रोन्नति, सैकेण्डमैन्ट, स्थानान्तरण द्वारा और विभिन्न पद्वतियों द्वारा भरे जाने वाले पद (पदो)ंं की प्रतिशतता :--शतप्रतिशत सीधी भर्ती द्वारा, यथास्थिति, नियमित आधार पर या संविदा के आधार पर भर्ती द्वारा।

11. प्रोन्नति, सैकेण्डमैन्ट, स्थानान्तरण द्वारा भर्ती की दशा में, वे श्रेणियां (ग्रेड), जिनसे प्रोन्नति/ सैकेण्डमैन्ट/स्थानान्तण किया जाएगा :--लागू नहीं ।

12. यदि विभागीय प्रोन्नति समिति विद्यमान हो तो उसकी संरचना :--लागू नहीं । 1806 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 13. भर्ती करने में, जिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श किया जाएगा :--जैसा कि विधि द्वारा अपेक्षित हो।

14. सीधी भर्ती के लिए अनिवार्य अपेक्षाः--किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

15. सीधी भर्ती द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन :--सीधी भर्ती के मामले में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा यदि, यथास्थिति, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या अन्य भर्ती प्राधिकरण ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझें, तो लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/प्राठ्‌यक्रम इत्यादि, यथास्थिति, आयोग/अन्य भर्ती प्राधिकरण द्वारा अवधारित किया जाएगा।

15-क. संविदा नियुक्ति द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयनः--इन नियमों में किसी बात के होते हुए भी पद पर संविदा नियुक्तियाँ नीचे दिए गए निबन्धनों और शर्तों के अध्यधीन की जाएगीः--

(ंI) संकल्पनाः--(क) इस पॉलसी के अधीन हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में कर्मशाला अनुदेशक को संविदा के आधार पर प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा, जिसे वर्षानुवर्ष आधार पर बढ़ाया जा सकेगा :

परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष यह प्रमाणपत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी ।

(ख) पद का हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के कार्यक्षेत्र में आनाः--निदेशक, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हिमाचल प्रदेश रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात्‌ अध्यापेक्षा को सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड़, हमीरपुर के समक्ष रखेगा ।

(ग) चयन इन भर्ती और प्रोन्नति नियमों में विहित पात्रता शर्तों के अनुसार किया जाएगा । (II) संविदात्मक उपलब्धियाँ :--संविदा के आधार पर नियुक्त कर्मशाला अनुदेशक को `13,900/- की दर से समेकित नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैण्ड के न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी । यदि संविदा में एक वर्ष की अधिक की बढ़ोतरी की जाती है तो पश्चातवर्ती वर्ष/वर्षों के लिए संविदात्मक उपलब्धियों में `417/- की रकम (पद के पे बैण्ड के न्यूनतम्‌ जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत) वार्षिक वृद्धि के रूप में अनुज्ञात की जाएगी ।

(III) नियुक्ति/अनुशासन प्राधिकारीः--निदेशक, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हिमाचल प्रदेश नियुक्ति और अनुशासन प्राधिकारी होगा ।

(IV) चयन प्रक्रिया :--संविदा नियुक्ति की दशा में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा या यदि आवश्यक या समीचीन हो तो लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्‌यक्रम, आदि सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड़, हमीरपुर द्वारा अवधारित किया जाएगा ।

(V) संविदात्मक नियुक्तियों के लिए चयन समिति :--जैसी सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड़, हमीरपुर द्वारा समय-समय पर गठित की जाए।

(VI) करार ः--अभ्यर्थी को चयन के पश्चात्‌ इन नियमों से संलग्न उपाबन्ध-ख के अनुसार करार हस्ताक्षरित करना होगा।1807 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 (VII) निबन्धन और शर्तें :--(क) संविदा के आधार पर नियुक्त व्यक्ति को `13,900/- की दर से नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैण्ड के न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति आगे बढ़ाए गए वर्ष/वर्षों के लिए संविदात्मक रकम में `417/- (पद के पे बैण्ड के न्यूनतम्‌ जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत) की दर से वृद्धि का हकदार होगा और अन्य कोई सहबद्ध प्रसुविधाएं, जैसे वरिष्ठ/चयन वेतनमान, आदि नहीं दिया जाएगा।

(ख) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कीे सेवा पूर्णतया अस्थाई आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति समाप्त किए जाने के लिए दायी होगी। (ग) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात्‌ एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा। तथापि संविदा पर नियुक्त कर्मचारी सोलह सप्ताह के प्रसूति अवकाश, दस दिन के चिकित्सा अवकाश तथा पांच दिन के विशेष अवकाश का भी हकदार होगा/होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 आदि के लिए भी हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय अन्य किसी भी प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगा।

परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विशेष अवकाश एक कलैण्डर वर्ष तक सचित किया जा सकेगा, और आगामी वर्ष के लिए अग्रनीत नहीं किया जाएगा।

(घ) नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना कर्तव्य से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यवसान (समापन) हो जाएगा। तथापि आपवादिक मामलों में, जहां पर चिकित्सा आधार पर कर्तव्य (ड्‌यूटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति के हालात संविदा पर नियुक्त व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर हो तो उसके नियमितिकरण के मामले में विचार करते समय ऐसी अवधि अपवर्जित नहीं की जाएगी, परन्तु पदधारी को इस बाबत समय पर नियन्त्रण प्राधिकारी को सूचित करना होगा तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कर्त्तव्य(ड्‌यूटी) से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगा/होगी :

परन्तु उसे सरकार के प्रचलित अनुदेशों के अनुसार चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी बीमारी/आरोग्यता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

(ङ) संविदा पर नियुक्त पदधारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा/होगी, जहाँ भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो ।

(च) चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्यता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। बारह सप्ताह से अधिक समय से गर्भवती महिला प्रसव होने तक अस्थाई तौर पर अनुपयुक्त बनी रहेगी। ऐसी महिला अभ्यर्थी का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यावसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाएगा ।

(छ) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का यदि अपने पदीय कर्त्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर जैसी नियमित प्रतिस्थानी पदधारियों को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है यात्रा भत्ते/ दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी ।

(ज) नियमित कर्मचारी की दशा में यथा लागू सेवा नियमों के उपबन्ध जैसा एफ0 आर0, एस0 आर0, छुट्‌टी नियम, साधारण भविष्य निधि नियम, पेन्शन नियम तथा आचरण नियम आदि संविदा पर नियुक्त व्यक्तियों की दशा में लागू नहीं होगें। वे इस स्तम्भ में यथावर्णित उपलव्धियों आदि के लिए हकदार होगें । 16. आरक्षणः--सेवा में नियुक्ति हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों/पिछडे़ वर्गों और अन्य प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए सेवाओं में आरक्षण की बाबत जारी किए गए आदेशों के अध्यधीन होगी।

17. विभागीय परीक्षा :--लागू नहीं । 1808 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 18. शिथिल करने की शक्ति :--जहां राज्य सरकार की यह राय हो कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है वहां वह कारणों को लिखित में अभिलिखित करके और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, आदेश द्वारा, इन नियमों के किसी उपबन्ध (उपबन्धों) को, किसी वर्ग या व्यक्ति(यों) के प्रवर्ग या पद (पदों ) की बाबत शिथिल कर सकेगी ।

--------

उपाबन्ध-''ख'' कर्मशाला अनुदेशक (बहुतकनीकी) वर्ग-III (अराजपत्रित) एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य निदेशक, तकनीकी शिक्षा के माध्यम से निष्पादित की जाने वाली संविदा/करार का प्ररूप।

यह करार श्री/श्रीमती............................................................पुत्र/पुत्री श्री................................................. निवासी ..................................................., संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ ''प्रथम पक्षकार'' कहा गया है) और हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल के मध्य निदेशक, तकनीकी शिक्षा, हिमाचल प्रदेश (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ ''द्वितीय पक्षकार'' कहा गया है) के माध्यम से आज तारीख ..................................को किया गया। ''द्वितीय पक्षकार'' ने उपरोक्त प्रथम पक्षकार को लगाया है और प्रथम पक्षकार ने कर्मशाला अनुदेशक (बहुतकनीकी) के रुप में संविदा के आधार पर निम्नलिखित निबन्धन और शर्तों पर सेवा करने के लिए सहमति दी है :--

1. यह कि प्रथम पक्षकार कर्मशाला अनुदेशक (बहुतकनीकी) के रूप मेें ...............................................से प्रारम्भ होने और .....................................को समाप्त होने वाले दिन तक, एक वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय पक्षकार की सेवा में रहेगा । यह विनिर्दिष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है और दोनों पक्षकारों द्वारा करार पाया गया है कि प्रथम पक्षकार की द्वितीय पक्षकार के साथ संविदा, आखिरी कार्य दिवस अर्थात्‌ .........................दिन को स्वयंमेव ही पर्यवसित (समाप्त) हो जाएगी तथा सूचना नोटिस आवश्यक नहीं होगा :

परन्तु संविदा की अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण करने के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष यह प्रमाणपत्र जारी करेगा और कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण, उस वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत /विस्तारित की जाएगी ।

2. प्रथम पक्षकार को समेकित संविदात्मक रकम अर्थात 13,900/-रुपए प्रतिमास संदत की जाएगी। 3. प्रथम पक्षकार की सेवा पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति पर्यवसित (समाप्त) किए जाने के लिए दायी होगी।

4. संविदात्मक कर्मशाला अनुदेशक (बहुतकनीकी) वर्ग-III (अराजपत्रित) एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात्‌ एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा। तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति सोलह सप्ताह के प्रसूति अवकाश, दस दिन के चिकित्सा अवकाश तथा पांच दिन के विशेष अवकाश का भी हकदार होगा/होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 इत्यादि के लिए हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाए अन्य किसी भी प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगाः

परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विशेष अवकाश एक कलैण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा और आगामी कलैण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नहीं किया जाएगा।1809 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 5. नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना कत्र्तव्य से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यवसान (समापन) हो जाएगा। तथापि आपवादिक मामलोें में, जहां पर चिकित्सा आधार पर कत्र्तव्य से अनधिकृत अनुपस्थिति के हालात संविदा पर नियुक्त व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर हो तो उसके नियमितिकरण के मामले में विचार करते समय ऐसी अवधि अपवर्जित नहीं की जाएगी, परन्तु पदधारी को इस बाबत समय पर नियन्त्रण प्राधिकारी को सूचित करना होगाः

तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कर्त्तव्य (ड्‌यूटी) से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगा :

परन्तु उसे सरकार के प्रचलित अनुदेशों के अनुसार चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी अपना बीमारी/आरोग्यता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

6. संविदा पर नियुक्त पदधारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा, जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो।

7. चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा । महिला अभ्यर्थियों की दशा में, बारह सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था प्रसव होने तक, उसे अस्थायी तौर पर अनुपयुक्त बनी रहेगी। ऐसी महिला अभ्यर्थी का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाना चाहिए। 8. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का यदि अपने पदीय कर्त्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर, पर जैसी नियमित प्रतिस्थानी पदधारी को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी ।

9. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति(यों) को कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना के साथ-साथ ई0पी0एफ0/जी0पी0एफ0 भी लागू नहीं होगा ।

इसके साक्ष्यस्वरूप प्रथम पक्षकार और द्वितीय पक्षकार ने साक्षियों की उपस्थिति में इसमें सर्वप्रथम उल्लिखित तारीख को अपने-अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं ।

साक्षियों की उपस्थिति में :

1. ................................... ...................................... ...................................... (नाम व पूरा पता)

2. ....................................... ....................................... ........................................ (नाम व पूरा पता) (प्रथम पक्षकार के हस्ताक्षर) साक्षियों की उपस्थिति मेंः

1. ........................................ ......................................... .......................................... (नाम व पूरा पता ) (द्वितीय पक्षकार के हस्ताक्षर) 2 ......................................... ........................................ ....................................... (नाम व पूरा पता) 1810 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 [Authoritative English text of this Department Notification No. EDN (TE) A (3)2/2010 dated: 16-05-2015 as required under Article 348 (3) of the constitution of India.]

TECHNICAL EDUCATION DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-171002, the 16th May, 2015

No. EDN(TE)A(3)2/2010.—In exercise of the powers conferred by proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Himachal Pradesh, in consultation with the H. P. Public Service Commission, is pleased to make the Recruitment and Promotion Rules for the post of Workshop Instructor (Polytechnic) Class-III ( Non-Gazetted) in the Department of Technical Education, Vocational & Industrial Training, H.P. as per Annexure-"A" attached to this notification, namely :—

1. Short title and Commencement:—(1) These Rules may be called the Himachal Pradesh Technical Education, Vocational & Industrial Training Department, Workshop Instructor (Polytechnic) Class-III (Non-Gazetted) Recruitment and Promotion Rules, 2014.

(2) These Rules shall come into force from the date of publication in the Rajpatra, Himachal Pradesh.

2. Repeal & Savings:—(1) The Recruitment and Promotion Rules for the post of Workshop Instructors as notified vide Notification No.15-49/72-Edu-B(TE) dated 11.10.1973 is hereby repealed.

(2) Notwithstanding such repeal any appointment made or any thing done or any action taken under the relevant rules so repealed under Rule 2 (1) supra shall be deemed to have been validly done or taken under these rules.

By order, Sd/- Pr. Secretary (Technical Education).

_____________

ANNEXURE-"A" RECRUITMENT AND PROMOTION RULES FOR THE POST OF WORKSHOP INSTRUCTOR (POLYTECHNIC) CLASS-III (NON-GAZETTED), IN THE DEPARTMENT OF TECHNICAL EDUCATION, VOCATIONAL & INDUSTRIAL TRAINING, HIMACHAL PRADESH.

1. Name of the Post.—Workshop Instructor (Polytechnic)

2. Number of post(s).—83 (Eighty Three)

3. Classification.—Class-III ( Non-Gazetted)

4. Scale of Pay .— (i) Pay scale for regular incumbents:—Pay Band ` 10300-34800+ ` 3600/- Grade Pay.

1811 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937

(ii) Emoluments for contract employees :—` 13,900/- as per details given in column 15-A.

5. Whether "Selection" post or "Non-Selection" post.—Not applicable.

6. Age for direct recruitment.—Between 18 to 45 years.

Provided that the upper age limit for direct recruits will not be applicable to the candidates already in service of the Government including those who have been appointed on adhoc or on contract basis;

Provided further that if a candidate appointed on adhoc basis or on contract basis had become over-age on the date he/she was appointed as such he/she shall not be eligible for any relaxation in the prescribed age-limit by virtue of his/her such adhoc or contract appointment;

Provided further that upper age-limit is relaxable for Scheduled Castes/Scheduled Tribes/Other categories of persons to the extent permissible under the general or special order(s) of the Himachal Pradesh Government;

Provided further that the employees of all the Public Sector Corporations and Autonomous Bodies who happened to be Government Servants before absorption in Public Sector Corporations/ Autonomous Bodies at the time of initial constitutions of such Corporations/Autonomous Bodies shall be allowed age concession in direct recruitment as admissible to Government servants. This concession will not, however, be admissible to such staff of the Public Sector Corporations/Corporations/ Autonomous Bodies who were/are subsequently appointed by such Corporations/Autonomous Bodies and who are/were finally absorbed in the service of such Corporations/Autonomous Bodies after initial constitution of the Public Sector Corporations/Autonomous Bodies.

1. Age limit for direct recruitment will be reckoned on the first day of the year in which the post(s) is/are advertised for inviting applications or notified to the Employment Exchanges or as the case may be,

2. Age and experience in the case of direct recruitment, relaxable at the discretion of the Himachal Pradesh Public Service Commission in case the candidate is otherwise well qualified.

7. Minimum educational and other qualifications required for direct recruit(s).— (a) ESSENTIAL QUALIFICATION(S):— I.T.I. Certificate in the concerned trade from a recognized Board/ Institution with 02 years post certificate industrial experience.

OR

Three years diploma in respective branch or its equivalent for Workshop Instructor from a recognized Polytechnic Institute/Institution.

(b) DESIRABLE QUALIFICATION(S):—Knowledge of customs, manners and dialects of Himachal Pradesh and suitability for appointment in the peculiar conditions prevailing in the Pradesh.

8. Whether age and educational qualification(s) prescribed for direct recruit(s) will

apply in the case of the promotee(s).— Age:— Not applicable.

Educational Qualification:— Not applicable.

1812 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 9. Period of Probation, if any.— Two years subject to such further extension for a period not exceeding one year as may be ordered by the competent authority in special circumstances and reasons to be recorded in writing.

10. Method(s) of recruitment whether by direct recruitment or by promotion, secondment, transfer and the percentage of post(s) to be filled in by various methods.—100% by direct recruitment on a regular basis or by recruitment on contract basis, as the case may be.

11. In case of recruitment by promotion, secondment, transfer, grade from which

promotion/ secondment/ transfer is to be made.—Not applicable.

12. If a Departmental Promotion Committee exists, what is its composition?.—Not applicable.

13. Circumstances under which the H.P.Public Service Commission to be consulted in

making recruitment.—As required under the Law.

14. Essential requirements for a direct recruitment.—A candidate for appointment to any service or post must be a citizen of India.

15. Selection for appointment to post by direct recruitment.—Selection for appointment to the post in the case of direct recruitment shall be made on the basis of viva-voce test; if the Himachal Pradesh Public Service Commission or other recruiting authority, as the case may be, so consider necessary or expedient by a written test or practical test, the standard/syllabus etc. of which will be determined by the Commission/other recruiting authority, as the case may be.

15-A. Selection for appointment to the post by contract appointment.— Notwithstanding anything contained in these Rules, contract appointments to the post will be made subject to the terms and conditions given below :—

(i) CONCEPT:— (a) Under this policy the Workshop Instructor in the Department of Technical Education, Vocational & Industrial Training, H.P. will be engaged on contract basis initially for one year; which may be extendable on year-to-year basis.

Provided that for extention/renewal of contract period on year to year basis the concerned HOD shall issue a certificate that the service and contract of the contract appointee is satistactory during the year and only then his/her period of contract is to be renewed/extended.

(b) POST FALLS WITHIN THE PURVIEW OF H.P.S.S.S.B.—The Director, Technical Education, Vocational & Industrial Training Department H.P., after obtaining the approval of the Government to fill up the vacant posts on contract basis will place the requisition with the concerned recruiting agency i.e. Himachal Pradesh Subordinate Services Selection Board, Hamirpur.

(c) The selection will be made in accordance with the eligibility conditions as prescribed in these R&P Rules.

(II) CONTRACTUAL EMOLUMENTS:—The Workshop Instructor appointed on contract basis will be paid consolidated fixed contractual amount @ f 13,900/- per month (which shall be equal to minimum of the pay band + Grade Pay). An amount of f417/- (3% of the minimum of pay band + grade pay of the post) as annual increase in contractual emoluments for the subsequent year(s) will be allowed if contract is extended beyond one year.

1813 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937

(III) APPOINTING/ DISCIPLINARY AUTHORITY:—The Director, Technical Education, Vocational & Industrial Training Department, H.P. will be appointing and disciplinary authority.

(IV) SELECTION PROCESS:—Selection for appointment to the post in the case of contract appointment will be made on the basis of viva-voce test or if considered necessary or expedient by a written test or practical test, the standard/syllabus etc. of which will be determined by the concerned recruiting agency i.e. Himachal Pradesh Subordinate Services Selection Board, Hamirpur .

(V) COMMITTEE FOR SELECTION OF CONTRACTUAL APPOINMENTS:—As may be constituted by the concerned recruiting agency i.e. the Himachal Pradesh Subordinate Services Selection Board, Hamirpur from time to time.

(VI) AGREEMENT:—After selection of a candidate, he/she shall sign an agreement as per Annexure-"B" appended to these Rules.

(VII) TERMS AND CONDITIONS:—(a) The contract appointee will be paid fixed contractual amount @ f13,900/- per month (which shall be equal to minimum of pay band + Grade Pay). The contract appointee will be entitled for increase in contractual amount @ f417/- (3% of the minimum of the pay band + grade pay of the post) for further extended years and no other allied benefits such as senior/selection scales etc. will be given.

(b) The secvice of the contract appointee will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.

(c) Contract appointee will be entitled for one- day's casual leave after putting one month service. However, the contract employees will also be entitled for 16 weeks Maternity Leave, 10 day's Medical Leave and 05 days special leave. He/She shall not be entitled for Medical Re- imbursement and LTC etc. No leave of any kind except above is admissible to the contract appointee.

Provided that the un-availed Casual Leave, Medical Leave and Special Leave can be accumulated upto the Calendar Year and will not be carried forward for the next Calendar Year.

(d) Unauthorized absence from the duty without the approval of the controlling officer shall automatically lead to the termination of the contract. However, in exceptional cases where the circumstances for un-authorized absence from duty were beyond his/her control on medical grounds, such period shall not be excluded while considering his/her case for regularization but the incumbent shall have to intimate the controlling authority in this regard well in time. However, the contract appointee shall not be entitled for contractual amount for this period of absence from duty.

Provided that he/she shall submit the certificate of illness/fitness issued by the Medical Officer, as per prevailing instructions of the Government.

(e) An official appointed on contract basis who has completed three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.

(f) Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/ Registered Medical Practitioner. Women candidate pregnant beyond twelve weeks 1814 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 will stand temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate will be re-examined for the fitness from an authorized Medical Officer/Practitioner.

(g) Contract appointee will be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular counter part officials at the minimum of the pay scale.

(h) Provisions of service rules like FR SR, Leave Rules, GPF Rules, Pension Rules & Conduct Rules etc. as are applicable in case of regular employees will not be applicable in case of contract appointees. They will be entitled for emoluments etc. as detailed in this Column.

16. Reservation.—The appointment to the service shall be subject to orders regarding reservation in the service for Scheduled Castes/ Scheduled Tribes/ Other Backward Classes/ other categories of persons issued by the Himachal Pradesh Government from time to time.

17. Departmental Examination.—Not applicable.

18. Power to relax.—Where the State Government is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may, by order for reasons to be recorded in writing and in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission relax any of the provision(s) of these Rules with respect to any Class or Category of person(s) or post(s).

____________

ANNEXURE-"B" Form of contract/ agreement to be executed between the Workshop Instructor (Polytechnic) Class-III (Non Gazetted) & the Government of Himachal Pradesh through Director, Technical Education.

This agreement is made on this……………….. day of………….. in the year…………. Between Sh/ Smt…………… S/o/ D/o Shri……………. R/o……………………….., contract appointee (hereinafter called the FIRST PARTY), AND The Governor, Himachal Pradesh through Directorate Technical Education, Himachal Pradesh (here-in-after called the SECOND PARTY).

Whereas, the SECOND PARTY has engaged the aforesaid FIRST PARTY and the FIRST PARTY has agreed to serve as Workshop Instructor (Polytechnic) on contract basis on the following terms and conditions:—

1. That the FIRST PARTY shall remain in the service of the SECOND PARTY as Workshop Instructor (Polytechnic) for a period of one year commencing on day of ……….. and ending on the day of…………… It is, specifically mentioned and agreed upon by both the parties that the contract of the FIRST PARTY with SECOND PARTY shall ipso-facto stand terminated on the last working day i.e. on ……………………and information notice shall not be necessary.

Provided that for–further extension/renewal of contract period the HOD shall isuue a certificate that the service and conduct of the contract appointee was satisfactory during the year and only then the period of contract is to be renewed/extended.

2. The FIRST PARTY will be paid a consolidated contractual amount i.e. R 13,900/- per month.

1815

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 3. The service of FIRST PARTY will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/ conduct of the FIRST PARTY is not found good.

4. Contractual Workshop Instructor (Polytechnic) Class-III (Non Gazetted) will be entitled for one day's casual leave after putting one month service. However, the contract appointee will also be entitled for 16 weeks maternity leave, 10 days medical leave and 05 days special leave. He/She shall not entitled for medical re-imbursement and LTC etc. No leave of any kind except above is admissible to the contract appointee.

Provided that the un-availed casual leave, medical leave and special leave can be accumulated upto the calendar year and will not be carried forward for the next calendar year.

5. Unauthorized absence from the duty without the approval of the Controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. However, in exceptional cases where the circumstances for un-authorized absence from duty were beyond his/her control on medical grounds, such period shall not be excluded while considering his/her case for regularization but the incumbent shall have to intimate the controlling authority in this regard well in time. However, the contract appointee shall not be entitled for contractual amount for the period of absence from duty.

Provided that he/she shall submit the certificate of illness/fitness issued by the Medical Officer, as per prevailing instructions of the Government.

6. An official appointed on contract basis who has completed three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative ground.

7. Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/Registered Medical Practitioner. In case of women candidates pregnant beyond twelve weeks will render her temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate should be re-examined for fitness from an authorized Medical Officer /practitioner.

Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/ Registered Medical Practitioner.

8. Contract appointee shall be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his official duties at the same rate as applicable to regular counter-part official at the minimum of payscale.

9. The Employees Group Insurance Scheme, PPF and GPF will not be applicable to the contractual appointee(s).

IN WITNESS the FIRST PARTY AND SECOND PARTY have herein to set their hands the day, month and year first, above written.

IN THE PRESENCE OF WITNESS:

1. ………………………………………..

1816 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 ………………………………………..

………………………………………. (Name and full address) (Signature of the FIRST PARTY) 2. ………………………………………..

………………………………………..

………………………………………. (Name and full address) (Signature of the SECOND PARTY)

________

पंचायती राज विभाग

अधिसूचना

शिमला-171 009, 1 जून, 2015

संख्याःपीसीएच-एचए (3) 36/96-एन.पी.ऊना.--क्योंकि सचिव (शहरी विकास विभाग), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित अधिसूचना सं0 यू0डी0-ए0 (3)-7/2013 दिनांक 27-4-2015 के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्यांक 13) की धारा 4 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संलग्न अनुसूची में विनिर्दिष्ट टाहलीवाल के क्षेत्रों को नगर पंचायत टाहलीवाल, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश के रूप में घोषित किया है;

अतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (वर्ष 1994 का संख्यांक 4) धारा 3 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला ऊना, विकास खण्ड हरोली के अनुसूची में दिए गए विविरण अनुसार ग्राम सभा नंगलकलां के क्षेत्र को नगर पंचायत टाहलीवाल में सम्मिलित करने का प्रस्ताव करते है, और यथा अपेक्षित सम्बन्धित ग्राम सभा सदस्यों की जानकारी एवं सार्वजनिक आक्षेप और सुझाव आमंत्रित करने के लिए राज्य सरकार के राजपत्र में प्रकाशित करने और जिला ऊना के उपायुक्त को, इस सम्बन्ध में सुझावों एवं आक्षेपों को प्राप्त करने तथा उन पर विचार करने के लिए प्राधिकृत करने के आदेश देते हैं;

यदि अनुसूची में वर्णित क्षेत्रों की घोषणा के सम्बन्ध मेें, सम्बन्धित ग्राम सभा सदस्यों को कोई भी आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करने हो तो वे अपने आक्षेप या सुझाव इस अधिसूचना के जारी होने के दिनांक से तीस (30) दिनों की अवधि के भीतर उपायुक्त, जिला ऊना को प्रस्तुत कर सकेंगे। उपरोक्त नियत अवधि के अवसान के पश्चात आक्षेप या सुझाव, जो कोई भी हाें, ग्रहण नहीं किए जाएंगे;

राज्य सरकार, जिला ऊना के अनुसूची में वर्णित ग्राम सभा के क्षेत्रों को ग्राम सभा से अपवर्जित (exclude निकालने) करने के उपरान्त नगर पंचायत टाहलीवाल में सम्मिलित करने बारे अन्तिम अधिसूचना, इस सम्बन्ध में उपायुक्त जिला ऊना की सिफारिश के दृष्टिगत जारी करेगी।

आदेश द्वारा, मनीषा नंदा, प्रधान सचिव (पंचायती राज)।1817 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 07 जुलाई, 2015/16 आषाढ़, 1937 अनुसूची

क्र0 सं0 ग्राम पंचायत नंगलकलां मुहाल कुल अन्तर्वलित खसरा नम्बर क्षेत्र (हेक्टेयर में)
1. टाहलीवाल उपरला 1-38, 38/1. 39-56, 56/1,57-132, 132/1, 133- 151, 51/1, 152-167,167/1, 168-390, 390/1, 391, 392, 392/1, 393-414, 414/1, 415-450, 451-553, 553/1, 554-594, 594/1, 595, 596, 596/1, 597, 597/1, 598-615, 615/1, 616-621, 621/1, 622-626, 626/1, 627-631, 631/1, 632- 654, 654/1, 655, 655/1, 656, 656/1, 657-659, 659/1, 660, 660/1, 661. 661/1.662-695, 695/1, 696-723 कित्ता- 746 171-83-54
2. टाहलीवाल निचला 1-4, 26/5, 627/5, 628/5, 629/5, 6, 630/7, 631/7, 8-87, 87/1, 88, 1, 121/1, 122, 129, 647/130, 648/130, 649/130, 131-139, 139/1, 140-143, 632/144, 633/144, 145-176, 176/1, 177-202, 202/1, 203, 203/1, 204-226, 226/1, 227-273, 273/1, 274-283, 283/1, 284-313, 620/314, 621/ 314, 315-326, 616/ 327, 617/ 327, 328-332, 332/1, 333, 333/1, 334-344, 344/1, 345, 345/1, 346-351, 351/1, 352-422, 422/1, 423-425, 425/1, 426-444, 444/1, 445- 459, 459/1, 460-494, 494/1, 495-513, 513/1, 514-523, 523/1, 523/2, 524-526, 625/527, 634/ 527, 635/527, 644/ 528, 645/528, 646/528, 529-533, 618/534, 619/534, 535, 536, 536/1, 537, 622/538, 623/538, 539-547, 547/1, 547/2, 548-561, 624/562, 636/562, 637/ 562, 563, 563/1, 564-599, 599/1, 600, 600/1, 601, 602, 602/1, 603-614, 638/615, 639/615, 640/ 615, 641/615, 642/615, 643/615, कित्ता- 667 164-86-61
3. नंगलकलां 1-51, 1758/52, 1759/52, 53-59, 1781/60, 1782/60, 1783/60,61-123, 1777/124, 1778/124, 125, 139, 1762/140, 1763/140, 1764/141, 1765/141, 142-149, 1766/150, 1767/150, 1768/151, 1769/ 151, 152-155, 1770/156, 1771/156, 157-383, 383/1, 384- 451, 451/1, 452-1079, 1760/1080, 1761/1080, 1081-1173, 1173/1, 1174, 1174/1, 1175-1177, 1756/1178, 1757/1178, 1179-1282, 1282/1, 1283-1335, 1335/1, 1336-1338, 1338/1, 1339, 1339/1, 1340, 1341, 1341/11342- 1364, 1776/1365, 1780/ 1365, 1366-1386, 1386/1, 1387-1444, 1772/1445, 1773/1445, 1446-1567, 1567/1, 1568-1598, 1598/1, 1599-1748, 1774/1749, 1775/1749, 1776/1749, 1750-1755 कित्ता- 1784 221-38-96
4. न ं गल जटपुर 1-33, 33/1, 34-51, 51/1, 52-85, 85/1, 86-110, 110/1, 111-128, 128/1, 129-156, 156/1, 157- 286, 286/1, 287-437, 437/1, 438-498, 498/1, 499-667, 667/1, 678-789, 789/1, 790-791, 791/1, 792-1606, 1606/1, 1607-1610, 1610/1, 1611-1695, 1695/1, 1696-1904, 1904/1, 1905, 1905/1, 1906-1958, 1958/1, 1959-2186, 2186/1, 2187-2201, 2201/1, 2202-2209, 2209/1, 2010-2268, 2268/1, 2269-2332, 2332/1, 2333-2391, 2391/1, 2392-2438, 2438/1, 2439-2611, 2611/1, 2612-2864, 2864/1, 2865-3017, 3017/1, 3018-3075, 3075/1, 3076-3157, 3157/1, 3158-3180, 3180/1, 3181-3258, कित्ता- 3290 238-12-13
कुल 6487 796-21-24

नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 07 July 2015. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2015-07-07.68_gazette_2015-07_07_2015/. Archive identifier in.gazette.himachal.2015-07-07.68_gazette_2015-07_07_2015.