राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित बुधवार 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938
हिमाचल प्रदेश सरकार
सैनिक कल्याण विभाग
अधिसूचना
शिमला-2, 22 फरवरी, 2017
संख्याः एस.डब्लू.डी.(बी)2-14/2016.--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग में आशुटंकक, वर्ग-III (अराजपत्रित), लिपिक वर्गीय सेवाएं के पद के लिए इस अधिसूचना से संलग्न उपाबन्ध-''क'' के अनुसार भर्ती और प्रोन्नति नियम बनाते हैं, अर्थात्ः- 234-राजपत्र/2017-08-03-2017 (8145) 8146 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ.--(1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग, आशुटंकक, वर्ग-III (अराजपत्रित), लिपिक वर्गीय सेवाएं, भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2017 है।
(2) ये नियम राजपत्र, हिमाचल प्रदेश में प्रकाशित किए जाने की तारीख से प्रवृत होंगे।
आदेश द्वारा, मोहन चौहान, सचिव (सैनिक कल्याण)।
------
उपाबन्ध-'क' हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग में आशुटंकक, वर्ग-III (अराजपत्रित) लिपिक वर्गीय सेवाएं के पद के लिए भर्ती और प्रोन्नति नियम
1. पद का नामः--आशुटंकक
2. पदों की संख्याः--02 (दो)
3. वर्गीकरणः--वर्ग-III (अराजपत्रित) लिपिक वर्गीय सेवाएं
4. वेतनमानः--(i) नियमित पदधारी (पदधारियों) के लिए पे बेण्डः पे बैण्ड `5910-20200 जमा ` 2000/-ग्रेड पे।
(ii) संविदा पर नियुक्त कर्मचारी (कर्मचारियोंं) के लिए उपलब्धियांः
स्तम्भ संख्या :--15-क में दिए गए ब्यौरे के अनुसार ` 7910/-प्रतिमास।
5. 'चयन' पद अथवा 'अचयन' पदः--लागू नही।
6. सीधी भर्ती के लिए आयुः--18 से 45 वर्षः
परन्तु सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा, तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त व्यक्तियों सहित, पहले से ही सरकार की सेवा में रत अभ्यर्थियों को लागू नहीं होगीः
परन्तु यह और कि यदि तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया अभ्यर्थी इस रूप में नियुक्ति की तारीख को अधिक आयु का हो गया हो, तो वह उसकी ऐसी तदर्थ या संविदा पर की गई नियुक्ति के कारण विहित आयु में शिथिलीकरण का पात्र नहीं होगाः
परन्तु यह और कि ऊपरी आयु सीमा में, अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों/अन्य पिछड़ा वर्गों और व्यक्तियों के अन्य प्रवर्गो के लिए, उस विस्तार तक शिथिलीकरण किया जाएगा जितना की हिमाचल प्रदेश सरकार के साधारण या विशेष आदेश (आदेशों) के अधीन अनुज्ञेय हैः
परन्तु यह और भी कि समस्त पब्लिक सेक्टर निगमों तथा स्वायत निकायों के कर्मचारियों को, जो ऐसे पब्लिक सेक्टर निगमों तथा स्वायत निकायों के प्रारम्भिक गठन के समय ऐसे पब्लिक सेक्टर निगमों/स्वायत निकायों में आमेलन से पूर्व सरकारी कर्मचारी थे, सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा में ऐसी ही रियायत अनुज्ञात की जाएगी जैसी सरकारी कर्मचारियों को अनुज्ञेय है। ऐसी रियायत, तथापि पब्लिक सेक्टर निगमों/स्वायत निकायों के ऐसे कर्मचारिवृन्द को अनुज्ञेय नहीं होगी जो तत्पश्चात ऐसे निगमों/स्वायत निकायों द्वारा नियुक्त8147 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 किए गए थे/किए गए हैं और उन पब्लिक सेक्टर निगमोें/स्वायत निकायों के प्रारम्भिक गठन के पश्चात् ऐसे निगमों/स्वायत निकायों की सेवा में अन्तिम रूप से आमेलित किए गए हैं/किए गए थे।
टिप्पणः--सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना उस वर्ष के प्रथम दिवस से की जाएगी जिसमें कि पद (पदों) को आवेदन आमन्त्रित करने के लिए, यथास्थिति, विज्ञापित किया गया है या नियोजनालयों को अधिसूचित किया गया है।
7. सीधी भर्ती किए जाने वाले व्यक्ति (व्यक्तियों) के लिए अपेक्षित न्यूनतम शैक्षिक और अन्य अर्हताएंः--(क) अनिवार्य अर्हता(एंं)ः--(i) किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दस जमा दो की परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की हो।
(ii) प्रारम्भिक नियुक्ति के समय दोनों भाषाओं अर्थात् अंग्रेजी और हिन्दी में आशुलिपि में और कम्पयूटर पर टंकण में निम्नलिखित गति अवश्य होनी चाहिएः
आशुलिपि में गति
अंग्रेजीः साठ शब्द, हिन्दीः साठ शब्द प्रति मिनट प्रति मिनट।
कम्पयूटर पर टंकण में गति
अंग्रेजीः पच्चीस शब्द हिन्दीः पच्चीस शब्द प्रति मिनट प्रति मिनटः
परन्तु अभ्यर्थी को प्रारम्भिक नियुक्ति के समय आशुलिपि की परीक्षा (टेस्ट) विहित गति से किसी एक भाषा अर्थात् हिन्दी या अंग्रेजी में उत्तीर्ण करनी होगीः
परन्तु यह और कि अभ्यर्थी(यों) को प्रारम्भिक नियुक्ति के समय दोनों ही भाषाओं में टंकण की परीक्षा (टेस्ट) उत्तीर्ण करनी होगीः
परन्तु यह और भी कि उस पदधारी को, जिसने प्रारम्भिक भर्ती के समय आशुलिपि की परीक्षा (टेस्ट) विहित गति से किसी एक भाषा में उत्तीर्ण कर ली है, उपरोक्त विहित आशुलिपि की परीक्षा दूसरी भाषा या तो हिन्दी या अंग्रेजी में जो भी रही हो, में भी नियुक्ति की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के भीतर उत्तीर्ण करनी होगी। ऐसे अभ्यर्थी (अभ्यर्थियों) के नियुक्ति पत्र में, जो दूसरी भाषा में आशुलिपि की परीक्षा अर्हित नहीं करता है/करते हैं, विनिर्दिष्ट रूप से यह शर्त अन्तर्विष्ट होगी कि उसे दूसरी भाषा में आशुलिपि की परीक्षा तीन वर्ष की अवधि के भीतर उत्तीर्ण करनी होगी और यदि वह दूसरी भाषा में आशुलिपि की परीक्षा तीन वर्ष की अवधि के भीतर अर्हित कर लेता है तो वह देय तारीख से अपनी वार्षिक वेतनवृद्धि प्राप्त करने के लिए पात्र होगा और वह/वे अभ्यर्थी, जो तीन वर्ष की अवधि के पश्चात् उक्त परीक्षा को अर्हित करता है/करते हैं तो वह/वे केवल विहित परीक्षा अर्हित करने की तारीख से ही अपनी वार्षिक वेतनवृद्धि प्राप्त करने के लिए पात्र होगा/होंगे।
(iii) भर्ती प्राधिकरण द्वारा यथाविहित, कम्पयूटर में, शब्द प्रसंस्करण का ज्ञान होना चाहिए। (ख) वांछनीय अर्हता(एं)ः--हिमाचल प्रदेश की रूढ़ियों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश में विद्यमान विशिष्ट दशाओं में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता।
8. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए विहित आयु और शैक्षिक अर्हताएं प्रोन्नत व्यक्ति (व्यक्तियों) की दशा में लागू होंगी या नहीः--आयु.--लागू नहीं।
शैक्षिक अर्हता.--लागू नहीं। 8148 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई होः--(क) दो वर्ष, जिसका एक वर्ष से अनधिक ऐसी और अवधि के लिए विस्तार किया जा सकेगा जैसा सक्षम प्राधिकारी विशेष परिस्थ्तिियों में और कारणों को लिखित में अभिलिखित करके आदेश दें।
(ख) संविदा के आधार पर, सेवाधृति के आधार पर नियुक्ति पर, अधिवर्षिता के पश्चात् पुनर्नियोजन पर और आमेलन पर कोई परिवीक्षा नहीं होगी।
10. भर्ती की पद्धतिः भर्ती सीधी होगी या प्रोन्नति/सैंकेण्डमैंट/स्थानान्तरण द्वारा और विभिन्न पद्धतियों द्वारा भरे जाने वाले पद(पदों) की प्रतिशतता.--हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों में से शतप्रतिशत सीधी भर्ती द्वारा, यथास्थिति नियमित आधार पर या संविदा के आधार पर भर्तीे द्वारा।
11. प्रोन्नति/सैंकेण्ड़मैंट/स्थानान्तरण द्वारा भर्ती की दशा में वे श्रेणियां (ग्रेड) जिनसे प्रोन्नति/ सैंकेण्डमैंट/स्थानान्तरण किया जाएगाः--लागू नही।
12. यदि विभागीय प्रोन्नति समिति/विभागीय स्थायीकरण समिति विद्यमान हो तो उसकी संरचनाः--(क) प्रोन्नति के लिए.--लागू नहीं।
(ख) स्थायीकरण के लिए.--जैसी सरकार द्वारा समय-समय पर गठित की जाए।
13. भर्ती करने मेें जिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श किया जाएगाः-- जैसा विधि द्वारा अपेक्षित हो।
14. सीधी भर्ती के लिए अनिवार्य अपेक्षाः--किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
15. सीधी भर्ती द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयनः--सीधी भर्ती के मामले में, पद पर नियुक्ति के लिए चयन, भूतपूर्व सैनिक विशेष रोजगार कक्ष, हमीरपुर द्वारा प्रायोजित/संस्तुत पात्र अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा या यदि, ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझा जाए तो पूर्व में ली गई छन्टनी परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार की)/लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा या शारीरिक परीक्षण के अनुसार साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्यक्रम आदि सम्बद्ध भर्ती प्राधिकरण द्वारा अवधारित किया जाएगा।
15-क संविदा नियुक्ति द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयनः--इन नियमों मेेंे किसी बात के होते हुए भी पद पर संविदात्मक नियुक्तियां नीचे दिए गए निबन्धनों और शर्तो के अध्यधीन की जाएगीः-
(I) संकल्पनाः--(क) इस पॉलिसी के अधीन हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग में आशुटंकक को संविदा के आधार पर प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा जिसे वर्षानुवर्ष आधार पर बढ़ाया जा सकेगाः परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष यह प्रमाण पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगीे।
(ख) पद का हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कार्यक्षेत्र से बाहर होनाः--निदेशक, सैनिक कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश रिक्त पद (पदों) को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात् भूतपूर्व सैनिक विशेष रोजगार कक्ष, हमीरपुर से इन नियमाें के अनुसार यथाविहित अर्हताओं और अन्य पात्रता शर्ताें को पूर्ण करने वाले भूतपूर्व सैनिकों के अनुरक्षित पैनल में से नाम मंगवाएगा। (ग) चयन इन नियमों में विहित पात्रता शर्तोंं के अनुसार किया जाएगा।
(II) संविदात्मक उपलब्धियांः--संविदा के आधार पर नियुक्त आशुटंकक को ` 7,910/-की दर से समेकित नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैण्ड के न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। यदि संविदा में एक वर्ष से अधिक की बढ़ौतरी की जाती है तो पश्चात्वर्ती वर्ष/वर्षोें के लिए संविदात्मक उपलब्धियों में ` 237/- रूपए (पद के पे बैण्ड का न्यूनतम जमा गे्रड पे का तीन प्रतिशत) की रकम वार्षिक वृद्धि के रूप में अनुज्ञात की जाएगी।8149 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 (III) नियुक्ति/अनुशासन प्राधिकारीः--निदेशक, सैनिक कल्याण, हिमाचल प्रदेश नियुक्ति और अनुशासन प्राधिकारी होगा।
(IV) चयन प्रक्रियाः--संविदा नियुक्ति की दशा में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, भूतपूर्व सैनिक विशेष रोजगार कक्ष, हमीरपुर द्वारा प्रायोजित/संस्तुत पात्र अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा या यदि, ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझा जाए तो पूर्व में ली गई छन्टनी परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार की)/लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा या शारीरिक परीक्षण के अनुसार साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्यक्रम आदि, सम्बद्ध भर्ती प्राधिकरण द्वारा अवधारित किया जाएगा।
(V) संविदात्मक नियुक्तियों के लिए चयन समितिः--जैसी सम्बद्ध भर्ती प्राधिकारी अर्थात् निदेशक, सैनिक कल्याण, हिमाचल प्रदेश द्वारा समय-समय पर गठित की जाए।
(VI) करारः--अभ्यर्थी को चयन के पश्चात् इन नियमों से संलग्न उपाबन्ध-''ख'' के अनुसार करार हस्ताक्षरित करना होगा।
(VII) निबन्धन और शर्तेंः--(क) संविदा के आधार पर नियुक्त व्यक्ति को ` 7910/-की दर से नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैण्ड के न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति आगे बढ़ाए गए वर्ष/वर्षों के लिए संविदात्मक रकम में ` 237/-(पद के पे बैण्ड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत) की रकम की वार्षिक वृद्धि का हकदार होगा और अन्य कोई सहबद्ध प्रसुविधाएं जैसे वरिष्ठ/चयन वेतनमान, आदि नहीं दिया जाएगा।
(ख) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्यपालन/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति पर्यवसित (समाप्त) किए जाने के लिए दायी होगी।
(ग) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति, एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात् एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा। तथापि संविदा पर नियुक्त कर्मचारी एक सौ पैंतीस दिन के प्रसूति अवकाश, दस दिन के चिकित्सा अवकाश और पांच दिन के विशेष अवकाश के लिए भी हकदार होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त महिला पूरी सेवा के दौरान, गर्भपात हो जाने सहित गर्भपात कराने की दशा में, प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर पैंतालीस दिन से अनधिक प्रसूति अवकाश (जीवित बच्चों की संख्या का विचार किए बिना) के लिए भी हकदार होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 आदि के लिए हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय किसी अन्य प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नही होगाः
परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विशेष अवकाश एक कैलेण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा और आगामी कलैण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नहीं किया जाएगा।
(घ) नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना कत्र्तव्य (ड्यूटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यवसान (समापन) हो जाएगा। तथापि आपवादिक मामलों में जहां पर चिकित्सा आधार पर कत्र्तव्य (ड्यूटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति के हालात संविदा पर नियुक्त व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर हों तो उसके नियमितीकरण के मामले में विचार करते समय ऐसी अवधि अपवर्जित नहीं की जाएगी, किन्तु पदधारी को इस बावत समय पर नियन्त्रक प्राधिकारी को सूचित करना होगा तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कत्र्तव्य (ड्यूटी) से अनुपस्थिति की ऐसी अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगाः
परन्तु उसे सरकार के प्रचलित अनुदेशों के अनुसार, चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किए गए बीमारी/आरोग्य प्रमाण-पत्र को प्रस्तुत करना होगा। 8150 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 (ङ) संविदा के आधार पर नियुक्त पदधारी जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया हो, आवश्यकता के आधार पर और रिक्त पद (पदों) के विरूद्ध स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा या जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो।
(च) चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। बारह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला अभ्यर्थी प्रसव होने तक अस्थायी तौर पर अनुपयुक्त समझी जाएगी। ऐसी महिला अभ्यर्थी का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाएगा।
(छ) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का, यदि अपने पदीय कर्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी कि नियमित प्रतिस्थानी पदधारी को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा।
(ज) नियमित कर्मचारियों की दशा में यथा लागू सेवा नियमों जैसे एफ0आर0-एस0आर0, छुट्टी नियम, साधारण भविष्य निधि नियम, पेंशन नियम तथा आचरण नियम आदि के उपबन्ध संविदा पर नियुक्त व्यक्तियों की दशा में लागू नहीं होंगे। स्ांविदा पर नियुक्त व्यक्ति (व्यक्तियों) को कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना के साथ-साथ ई0पी0एफ0/जी0पी0एफ0 भी लागू नहीं होगा।
16. आरक्षणः--सेवा में नियुक्ति, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा, समय-समय पर अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जन जातियों/अन्य पिछड़े वर्गों और व्यक्तियों के अन्य प्रवर्गों के लिए सेवा में आरक्षण की बाबत जारी किए गए आदेशों के अधीन होगी।
17. विभागीय परीक्षाः--लागू नहीं।
18. शिथिल करने की शक्तिः--जहां राज्य सरकार की यह राय हो कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां वह, कारणों को लिखित में अभिलिखित कर के और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, आदेश द्वारा, इन नियमों, के किसी/किन्हीं उपबन्ध (उपबन्धों) को किसी वर्ग या व्यक्ति (व्यक्तियों) के प्रवर्ग या पद (पदों) की बाबत, शिथिल कर सकेगी।
--------
उपाबन्ध "ख" आशुटंकक और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य निदेशक, सैनिक कल्याण, हिमाचल प्रदेश के माध्यम से निष्पादित की जाने वाली संविदा/करार का प्रारूप
यह करार श्री/श्रीमति........................................ पुत्र/पुत्री श्री..........................निवासी..........................................
... संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (जिसे इसमें इसके पश्चात् "प्रथम पक्षकार" कहा गया है), और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, के मध्य निदेशक, सैनिक कल्याण, हिमाचल प्रदेश (जिसे इसमें इसके पश्चात् "द्वितीय पक्षकार" कहा गया हेै) के माध्यम से आज तारीख ................. को किया गया।
"द्वितीय पक्षकार" ने उपरोक्त प्रथम पक्षकार को लगाया है और प्रथम पक्षकार ने आशुटंकक के रूप में संविदा के आधार पर निम्नलिखित निबन्धन और शर्तों पर सेवा करने के लिए सहमति दी हैः-
1. यह कि प्रथम पक्षकार आशुटंकक के रूप में ............................................. से प्रारम्भ होने और.............
......................को समाप्त होने वाले दिन तक एक वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय पक्षकार की सेवा में रहेगा। यह विनिर्दिष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है और दोनों पक्षकारों द्वारा करार पाया गया है कि प्रथम पक्षकार की द्वितीय पक्षकार के साथ संविदा, आखिरी कार्य दिवस अर्थात्............ .................दिन को स्वयंमेव ही पर्यवसित(समाप्त) हो जाएगी तथा सूचना नोटिस आवश्यक नहीं होगाः8151 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 परन्तु संविदा की अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण के लिए निदेशक, सैनिक कल्याण, हिमाचल प्रदेश यह प्रमाणपत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी।
2. प्रथम पक्षकार की संविदात्मक रकम...............रूपए प्रतिमास होगी।
3. प्रथम पक्षकार की सेवा पूर्णतया अस्थाई आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्यपालन/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति पर्यवसित (समाप्त) की जाने के लिए दायी होगी।
4. संविदात्मक आशुटंकक एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात् एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा। तथापि संविदा पर नियुक्त कर्मचारी एक सौ पैंतीस दिन के प्रसूति अवकाश, दस दिन के चिकित्सा अवकाश और पांच दिन के विशेष अवकाश के लिए भी हकदार होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त महिला पूरी सेवा के दौरान, गर्भपात हो जाने सहित गर्भपात कराने की दशा में, प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पैंतालीस दिन से अनधिक प्रसूति अवकाश (जीवित बच्चों की संख्या का विचार किए बिना) के लिए भी हकदार होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 आदि के लिए हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय अन्य किसी प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगाः
परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विशेष अवकाश एक कलैण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा ओैर आगामी कलैण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नहीं किया जाएगा। 5. नियन्त्रक प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना कत्र्तव्य (ड्यूटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यवसान (समापन) हो जाएगा। तथापि आपवादिक मामलोें में जहां पर चिकित्सा आधार पर कत्र्तव्य(ड्यूटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति के हालात संविदा पर नियुक्त व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर हो तो उसकेे नियमितिकरण के मामले में विचार करते समय ऐसी अवधि अपवर्जित नहीं की जाएगी, परन्तु पदधारी को इस बाबत समय पर उसके नियन्त्रण प्राधिकारी को सूचित करना होगा तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कत्र्तव्य (ड्यूटी) से अनुपस्थिति की ऐसी अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगाः
परन्तु उसे सरकार के प्रचलित अनुदेशों के अनुसार, चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किए गए बीमारी/आरोग्य प्रमाण-पत्र को प्रस्तुत करना होगा।
6. संविदा के आधार पर नियुक्त आशुटंकक जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया हो, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा/होगी, जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो।
7. चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। महिला अभ्यर्थियों की दशा में, बारह सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था प्रसव होने तक, उसे अस्थाई तौर पर अनुपयुक्त बना देगी। ऐसी महिला अभ्यर्थी का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाएगा। 8. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का, यदि अपने पदीय कत्र्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी कि नियमित प्रतिस्थानी पदधारी को पद के वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी।
9. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (व्यक्तियों) को कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना के साथ-साथ ई0पी0एफ0/जी0पी0एफ0 भी लागू नहीं होगा। 8152 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 इसके साक्ष्यस्वरूप प्रथम पक्षकार और द्वितीय पक्षकार ने साक्षियों की उपस्थिति में इसमें सर्वप्रथम उल्लिखित तारीख को अपने-अपने हस्ताक्षर कर दिए हेैं।
साक्षियों की उपस्थिति मेंः
1. ................................................ .................................................. ................................................
(नाम व पूरा पता) 2. ............................................ .............................................. .............................................
(नाम व पूरा पता) (प्रथम पक्षकार के हस्ताक्षर) साक्षियों की उपस्थिति मेंः
1. ................................................ .................................................. ................................................
(नाम व पूरा पता)
2. ............................................ .............................................. ............................................. (नाम व पूरा पता) (द्वितीय पक्षकार के हस्ताक्षर)
--------
[Authoritative English Text of this Department Notification No. SWD-(B)2-14/2016 dated 22-02-
2017 as required under clause (3) of article 348 of the Constitution of India.]
SAINIK WELFARE DEPARTMENT
NOTIFICATION
Shimla-2, the 22nd Febrary, 2017
No. SWD-(B)2-14/2016.—In exercise of the powers conferred by proviso to article 309 of the Constitution of India, the Governor, Himachal Pradesh, in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission, is pleased to make the Recruitment and Promotion Rules for the post of Steno Typist, Class-III (Non-Gazetted) Ministerial Services in Sainik Welfare Department as per Annexure "A" attached to this notification, namely:—
1. Short title and commencement.—(1) These rules may be called the Himachal Pradesh Sainik Welfare Department, Steno Typist, Class-III (Non-Gazetted), Ministerial Services, Recruitment and Promotion Rules, 2017.
8153 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938(2) These rules shall come into force from the date of publication in the Rajpatra, Himachal Pradesh.
By order, MOHAN CHAUHAN, Secretary (Sainik Welfare).
___________
ANNEXURE-"A" Recruitment & Promotion Rules for the post of Steno-Typist, (Non-Gazetted) Class-III, Ministerial Services in the Sainik Welfare Department, Himachal Pradesh 1. Name of Post:—Steno Typist
2. Number of Posts:— 02(Two)
3. Classification:—Class-III(Non-Gazetted) (Ministerial Services)
4. Scale of Pay:—(I) Pay Band for regular incumbents: ` 5910-20200/-+ `2000/-Grade Pay.
(II) Emoluments for contract employees: ` 7910/- P.M. as per details given in Col. No. 15-A.
5. Whether "Selection" post or " Non-Selection" post: —Not applicable
6. Age of direct recruitment:—18 to 45 years
Provided that the upper age limit for direct recruits will not be applicable to the candidates already in service of the Government including those who have been appointed on adhoc or on contract basis:
Provided further that if a candidate appointed on adhoc or on contract basis had become over-age on the date he/she was appointed as such, he/she shall not be eligible for any relaxation in the prescribed age limit by virtue of his/her such adhoc or contract appointment:
Provided further that upper age-limit is relaxable for Scheduled Castes/Scheduled Tribes/Other Backward Classes of persons and Other categories of persons to the extent permissible under the general or special order(s) of the Himachal Pradesh Government:
Provided further that the employees of all the Public Sector Corporations and Autonomous Bodies who happened to be Government servants before absorption in Public Sector Corporation/Autonomous Bodies at the time of initial constitution of such Corporation/ Autonomous Bodies shall be allowed age concession in direct recruitment as admissible to Government servants. This concession will not, however, be admissible to such staff of the Public Sector Corporations/Corporations/Autonomous Bodies who are/were subsequently appointed by such Corporations/ Autonomous bodies and who are/were finally absorbed in the service of such Corporations/Autonomous Bodies after initial constitution of the Public Sector Corporations/ Autonomous bodies.
8154 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 Note:— Age limit for direct recruitment will be reckoned on the first day of the year in which the post(s) is/are advertised for inviting application or notified to the Employment Exchanges, as the case may be.
7. Minimum educational and other qualifications required for direct recruit(s):— (a) ESSENTIAL QUALIFICATION(s):—(i) Must have passed 10+2 Examination from a recognized Board of School Education.
(ii) Must possess the following speed in short-hand and typewriting on Computers in both languages i.e. English and Hindi at the time of initial appointment.
Speed in Shorthand:— English: 60 WPM Hindi: 60 WPM
Speed in Typewriting on Computer:— English: 25 WPM Hindi: 25 WPM
Provided that at the time of initial recruitment the candidate shall have to pass shorthand test in either of the language i.e. in Hindi or English at the prescribe speed:
Provided further that the candidates will have to pass typewriting test in both the languages at the time of initial recruitment:
Provided further that the incumbent having passed shorthand in one language, at the time of initial recruitment at the prescribed speed, shall have to pass the shorthand test in second language either in Hindi or English whichever may be as prescribed supra within a period of three years from the date of appointment. The appointment letter of such candidate(s) who does not qualify the shorthand test in second language shall contain the specific condition that he shall have to pass the test in shorthand in second language within a period of three years and if he qualifies the test in shorthand test in second language within a period of three years he will be eligible to draw his annual increment from due dates and the candidates(s) who qualifies the said test after three years will be eligible to draw his first increment only from the date of qualifying the prescribed test.
(iii) Should have the knowledge of word processing in Computer as prescribed by the recruiting authority.
(b) DESIRABLE QUALIFICATION:—Knowledge of customs, manner and dialects of Himachal Pradesh and suitability for appointment in the peculiar conditions prevailing in the Pradesh.
8. Whether age and educational qualification(s) prescribed for direct recruit(s) will
apply in the case of the promotee(s):—Age:— Not applicable .
Educational Qualification:— Not applicable
9. Period of Probation, if any:—(a) Two years subject to such further extension for a period not exceeding one year as may be ordered by the competent authority in special circumstances and reasons to be recorded in writing.
(b) No probation in the case of appointment on contract basis, tenure basis, re-employment after superannuation and absorption.
10. Method(s) of recruitment, whether by direct recruitment or by promotion/secondment/ transfer and the percentage of post(s) to be filled in by various methods:—100% by direct recruitment on a regular basis or by recruitment on contract basis, as the case may be, from amongst the Ex-Servicemen of Himachal Pradesh.
8155 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 193811. In case of recruitment by promotion/secondment/ transfer, grades for which
promotion/secondment/ transfer is to be made:—Not applicable.
12. If a Departmental Promotion Committee/Departmental Confirmation Committee exists, what is its composition.— (a) For promotion:— Not applicable
(b) For confirmation:— As may be constituted by the Government from time to time.
13. Circumstances under which the H.P.P.S.C. is to be consulted in making recruitment:—As required under the law.
14. Essential requirement for a direct recruitment:—A candidate for appointment to any service or post must be a citizen of India.
15. Selection for appointment to post by direct recruitment:—Selection for appointment to the post in the case of direct recruitment shall be made from amongst the eligible candidates sponsored/recommended by Special Ex-Servicemen Employment Cell, Hamirpur, on the basis of interview/personality test or if considered necessary or expedient on the basis of interview/personality test preceded by a screening test (objective type)/written test or practical test or physical test, the standard/syllabus, etc. of which, will be determined by the concerned recruiting authority.
15-A Selection for appointment to the post by contract recruitment:—Notwithstanding anything contained in these Rules, contract appointments to the post will be made subject to the terms and conditions given below:-
(I) CONCEPT:— (a) Under this policy the StenoTypist in Sainik Welfare Department, Himachal Pradesh will be engaged on contract basis initially for one year, which may be extendable on year to year basis:
Provided that for further extension/ renewal of contract period on year to year basis the concerned HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee is satisfactory during the year and only then the period of contract is to be renewed/extended.
(b) POST FALLS OUT OF THE PURVIEW OF HPPSC:—The Director, Sainik Welfare, Himachal Pradesh after obtaining the approval of the Government for filling up the vacant post(s) on contract basis will ask the names from the Special Ex-Servicemen Employment Cell, Hamirpur from the panel of Ex-servicemen maintained as per prescribed qualifications and fulfilling the other eligiblilty conditions as prescribed in these rules.
(c) The selection will be made in accordance with the eligibility conditions prescribed in these rules.
(II) CONTRACTUAL EMOLUMENTS:—The Steno Typist appointed on contract basis will be paid consolidated fixed amount @ `7910/- P.M. (which shall be equal to minimum of the pay band +grade pay). An amount of `237/-(3% of the minimum of pay band Plus grade pay of the post) as annual increase in contractual emoluments for the subsequent year(s) will be allowed if contract is extended beyond one year.
(III) APPOINTING/DISCIPLINARY AUTHORITY:—The Director, Sainik Welfare, Himachal Pradesh will be appointing and disciplinary authority.
8156 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 (IV) SELECTION PROCESS:—Selection for appointment to the post in the case of contract appointment shall be made from amongst the eligible candidates sponsored/ recommended by Special Ex-Servicemen Employment Cell, Hamirpur on the basis of interview/personality test or if considered necessary or expedient on the basis of interview/personality test preceded by a screening test (objective type)/written test or practical test or physical test, the standard / syllabus, etc. of which, will be determined by the concerned recruiting authority.
(V) COMMITTEE FOR SELECTION OF CONTRACTUAL APPOINTMENTS:— As may be constituted by the concerned recruiting authority i.e. The Director, Sainik Welfare, Himachal Pradesh, form time to time.
(VI) AGREEMENT:—After selection of a candidate, he/she shall sign an agreement as per Annexure-"B" appended to these rules.
(VII)TERMS AND CONDITIONS:—(a) The contractual appointee will be paid consolidated fixed contractual amount @ `7910/-P.M. (which shall be equal to minimum of the pay band+grade pay). The contract appointee will be entitled for increase in contractual amount @ ` 237/- (3% of minimum of the pay band plus grade pay of the post) for further extended years and no other allied benefits such as senior/selection scales etc. will be given.
(b) The service of the contract appointee will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.
(c) Contract appointee will be entitled for one-day's casual leave after putting in one month's service. However, the contractual appointee will also be entitled for 135 day's Maternity Leave, 10 days Medical Leave and 5 days Special Leave. A female contract appointee shall also be entitled for maternity leave not exceeding 45 days (Irrespective of the number of surviving children) during the entire service, in case of miscarriage including abortion, on production of medical certificate issued by the authorized Government Medical Officer. He/she shall not be entitled for Medical Re-imbursement and LTC etc. No leave of any other kind, except above, is admissible to the contract appointee:
Provided that the un-availed Casual Leave, Medical Leave and special leave can be accumulated upto the calendar year and will not be carried forward for the next Calendar year.
(d) Unauthorized absence from the duty without the approval of the controlling officer shall authomatically lead to the termination of the contract. However, in exceptional cases where the circumstances for un-authorized absence from duty were beyond his/her control on medical grounds, such period shall not be excluded while considering his/her case for regularization but the incumbent shall have to intimate the controlling authority in this regard well in time. However, the contract appointee shall not be entitled for contractual amount for this period of absence from duty:
Provided that he/she shall submit the certificate of illness/fitness issued by the Medical Officer, as per prevailing instructions of the Government.
(e) An official appointed on contract basis, shall be eligible for consideration for transfer after completion of three years of service on need based basis and against vacant posts or wherever required on administrative grounds.
(f) Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/ Registered Medical Practitioner. Women candidate pregnant beyond 12 weeks will8157 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 stand temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate will be re-examined for the fitness from an authorized Medical Officer/ Practitioner.
(g) Contract appointee will be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular counterpart official at the minimum of pay scale.
(h) Provisions of service rules like FR SR, Leave Rules, GPF Rules, Pension Rules & Conduct Rules etc. as are applicable in case of regular employees will not be applicable in case of contract appointees. The Employees Group Insurance Scheme as well as EPF/GPF will also not be applicable to contract appointee(s).
16. Reservation:—The appointment to the service shall be subject to orders regarding reservation in the service for Scheduled Castes/Scheduled Tribes/Other Backward Classes/other categories of persons issued by the Himachal Pradesh Government from time to time.
17. Departmental Examination:—Not Applicable.
18. Power to Relax:—Where the State Government is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may, by order for reasons to be recorded in writing and in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission relax any of the provision(s) of these Rules with respect to any class or category of person(s) or post(s).
___________
ANNUEXURE- "B" FORM OF CONTRACT/AGREEMENT TO BE EXECUTED BETWEEN THE STENO TYPIST AND THE GOVERNMENT OF HIMACHAL PRADESH THROUGH DIRECTOR SAINIK WELFARE
This agreement is made on this______________day of _________________in the year____________between Sh./Smt._____________________________S/o/D/o Shri ________________________R/o __________________________________ Contract appointee (hereinafter called the FIRST PARY), AND the Governor of Himachal Pradesh through Director Sainik Welfare H.P (here-in-after called the SECOND PARTY).
Whereas, the SECOND PARTY has engaged the aforesaid FIRST PARTY and the FIRST PARTY has agreed to serve as a Steno Typist on contract basis on the following terms and conditions:—
1. That the FIRST PARY shall remain in the service of the SECOND PARTY as a Steno- Typist for a period of one year commencing on day of ________________and ending on the day of ____________. It is specifically mentioned and agreed upon by both the parties that the contract of the FIRST PARTY with SECOND PARTY shall ipso-facto stand terminated on the last working day i.e on _______________ and information notice shall not be necessary:
Provided that for further extension/renewal of contract period on year to year basis the Director, Sainik Welfare H.P. shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee is satisfactory during the year and only then his period of contract is to be renewed/extended.
8158 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 2. The contractual amount of the FIRST PARTY will be -------/-per month.
3. The service of FIRST PARTY will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found good.
4. Contractual Steno-Typist will be entitled for one day casual leave after putting one month service. However, the contract appointee will also be entitled for 135 days maternity leave, 10 days medical leave and 5 days special leave. A female contract appointee shall also be entitled for maternity leave not exceeding 45 days (irrespective of the number of surviving children) during the entire service, in case of miscarriage including abortion, on production of medical certificate issued by the authorized Government Medical Officer. He/she shall not be entitled for medical re-imbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contract appointee:
Provided that the un-availed casual leave, medical leave and special leave can be accumulated upto the calendar year and will not be carried forward for the next calendar year.
5. Unauthorized absence from the duty without the approval of the controlling officer shall automatically lead to the termination of the contract. However, in exceptional cases where the circumstances for un-authorized absence from duty were beyond his/her control on medical grounds, such period shall not be excluded while considering his/her case for regularization but the incumbent shall have to intimate the controlling authority in this regard well in time. However, the contract appointee shall not be entitled for contractual amount for this period of absence from duty:
Provided that he/she shall submit the certificate of illness/fitness issued by the Medical Officer, as per prevailing instructions of the Government.
6. Steno-Typist appointed on contract basis who has completed three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.
7. Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/Registered Medical Practitioner. In case of women candidates pregnant beyond twelve weeks will render her temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate shall be re-examined for fitness from an authorized Medical Officer/Practitioner.
8. Contract appointee shall be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rates as applicable to regular counter-part official at the minimum of pay scale.
9. The Employees Group Insurance Scheme as well as EPF/GPF will not be applicable to contractual appointee(s).
IN WITNESS the FIRST PARTY AND SECOND PARTY have herein to set their hands the day, month and year first, above written.
8159 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 IN THE PRESENCE OF WITNESS:1. …………………………………….
…………………………………….
(Name and Full Address)
2. …………………………………….
………………………………………
(Name and Full Address) (Signature of the FIRST PARTY) IN THE PRESENCE OF WITNESS:
1. …………………………………….
…………………………………….
(Name and Full Address)
2. …………………………………….
………………………………………
(Name and Full Address) (Signature of the SECOND PARTY)
___________
In the Court of Marriage Officer-cum-Sub-Divisional Magistrate, Rampur Bushahr,
District Shimla, H.P.
In the matter of :
1. Mr. Kunal S/o Shri Yesh Pal Sood, r/o House No. 148, Akhara Mandir Mohalla Rampur, Tehsil Rampur Bushahr, District Shimla, H.P.
2. Mrs. Suchita d/o Sh. Rajender Uppal, r/o House No. 113, Ward No. 03, Bhuntar, Nagar . . Applicants Panchayat Bhuntar, District Kullu, H.P.
Versus
General Public
. . Respondent
Proclamation for the registration of Marriage under section 16 of the Special Marriage Act, 1954.
Mr. Kunal S/o Shri Yesh Pal Sood, r/o House No. 148, Akhara Mandir Mohalla Rampur, Tehsil Rampur Bushahr, District Shimla, H.P. and Mrs. Suchita d/o Sh. Rajender Uppal, r/o House No. 113, Ward No. 03, Bhuntar, Nagar Panchayat Bhuntar, District Kullu, H.P. have filed an application alongwith affidavits in the Court of undersigned under section 15 of Special Marriage Act, 1954 that they have solemnized their marriage on 29-05-2012 at Bhuntar, District Kullu, H.P.
8160 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 according to Hindu Rites and they are living as husband and wife since then, hence their marriage may be registered under Special Marriage Act, 1954.
Therefore, the general public is hereby informed through this notice that any person who has any objection regarding this marriage can file the objection personally or in writing before this court on or before 18-03-2017 after that no objection will be entertained and marriage will be registered.
Issued today on 17th day of the February, 2017 under my hand and seal of the court.
Seal.
Sd/-
Marriage Officer-cum-Sub-Divisional Magistrate,
Rampur Bushahr.
_________
In the Court of Marriage Officer-cum-Sub-Divisional Magistrate, Rampur Bushahr,
District Shimla, H.P.
In the matter of :
1. Mr. Arun Mehta S/o Shri Pratap Singh Mehta, aged 32 years, r/o Village Karoli, P.O. Khamadi, Sub-Tehsil Nankhari, District Shimla, H.P.
2. Mrs. Pooja Devi d/o Sh. Keshwar Singh, aged 30 years, r/o Village Dalog, P.O. . . Applicants Narain, Tehsil Rampur Bushahr, District Shimla, H.P.
Versus
General Public
. . Respondent
Proclamation for the registration of Marriage under section 16 of the Special Marriage Act, 1954.
Mr. Arun Mehta S/o Shri Pratap Singh Mehta, aged 32 years, r/o Village Karoli, P.O. Khamadi, Sub-Tehsil Nankhari, District Shimla, H.P. and Mrs. Pooja Devi d/o Sh. Keshwar Singh, aged 30 years, r/o Village Dalog, P.O. Narain, Tehsil Rampur Bushahr, District Shimla, H.P. have filed an application alongwith affidavits in the Court of undersigned under section 15 of Special Marriage Act, 1954 that they have solemnized their marriage on 26-09-2014 at Karoli, District Shimla, H.P. according to Hindu Rites and they are living as husband and wife since then, hence their marriage may be registered under Special Marriage Act, 1954.
Therefore, the general public is hereby informed through this notice that any person who has any objection regarding this marriage can file the objection personally or in writing before this court on or before 18-03-2017 after that no objection will be entertained and marriage will be registered.
Issued today on 17th day of the February, 2017 under my hand and seal of the court.
Seal.
Sd/-
Marriage Officer-cum-Sub-Divisional Magistrate,
Rampur Bushahr.
8161 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 ब अदालत श्री गुरमीत जी0 नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील रोहड़़ू,़ जिला शिमला, हि0 प्र0कु0 सविता झान पुत्री श्री नजाकत हुसैन, निवासी वार्ड नं0 4, नगर परिषद् रोहड़ू, तहसील रोहडू़ू, . . प्रार्थी जिला शिमला, हि0 प्र0
बनाम
आम जनता
उनवान मुकद्दमा.--दरख्वास्त जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत। इस कार्यालय में कु0 सविता झान पुत्री श्री नजाकत हुसैन, निवासी वार्ड नं0 4, नगर परिषद् रोहड़ू, तहसील रोहडू़ू, जिला शिमला, हि0 प्र0 ने प्रार्थना-पत्र गुजार कर निवेदन किया है कि उसका जन्म दिनांक 22-02-1993 को हुआ है परन्तु अज्ञानतावश उसका नाम व जन्म तिथि नगर परिषद् रोहड़ू के जन्म रजिस्टर में आज तक पंजीकृत नहीं किया गया है। तथा उसके नाम व जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश नगर परिषद् रोहड़ू को दिये जावे।
अतः इस ईश्तहार द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को भी उपरोक्त का नाम व जन्म तिथि नगर परिषद् रोहड़ू में दर्ज करने में किसी भी प्रकार का ऐतराज व उजर हो तो वे दिनांक 15-3-2017 को असालतन वकालतन हाजर होकर लिखित व मौखिक प्रस्तुत करे। यदि उक्त तारीख तक कोई उजर/ऐतराज प्रस्तुत नहीं हुआ तो यह समझा जावेगा कि प्रार्थी का नाम व जन्म तिथि नगर परिषद् में दर्ज करने हेतु कोई आपाि नहीं है तथा नाम व जन्म तिथि नगर परिषद् रोहड़ू में दर्ज करने के आदेश पारित कर दिये जाएंगे।
आज दिनांक 21-02-2017 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर।
गुरमीत जी0 नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रोहड़़ू़, जिला शिमला (हि0 प्र0)।
--------
In the Court of Shri Gian Sagar Negi, Sub-Divisional Magistrate, Shimla (R),
District Shimla (H. P.)
Smt. Satya Devi d/o Lt. Shri Kapur Chand, r/o Village Bawra/Kohan, P.O. & Sub-Tehsil Junga, District Shimla, Himachal Pradesh.
Versus
General Public
. . Respondent.
Whereas Smt. Satya Devi d/o Lt. Shri Kapur Chand, r/o Village Bawra/Kohan, P.O. & Sub- Tehsil Junga, District Shimla, Himachal Pradesh has filed an application along with affidavit in the court of undersigned under section 13(3) of the Births & Deaths Registration Act, 1969 to enter date of death of her mother named—Lt. Smt. Sitamani w/o Lt. Shri Kapur Chand, r/o Village Bawra/Kohan, P.O. & Sub-Tehsil Junga, District Shimla, Himachal Pradesh in the record of Secy., Birth and Death, Gram Panchayat Junga, Shimla.
| Sl. No. | Name of the family member | Relation | Date of Death |
| 1. | Lt. Smt. Sitamani | Mother | 12-07-2012 |
8162 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 Hence, this proclamation is issued to the general public if they have any objection/claim regarding entry of the name & date of death of above named in the record of Gram Panchayat Junga, Shimla may file their claims/objections on or before one month of publication of this notice in Govt. Gazette in this court, failing which necessary orders will be passed.
Issued today 04-03-2017 under my signature and seal of the court.
Seal.
GIAN SAGAR NEGI, Sub-Divisional Magistrate, Shimla (R), District Shimla.
__________
Before Shri Keshav Ram, Executive Magistrate-cum-(Tehsildar),
Kasauli, District Solan, H. P.
Case No. : 08/ 2017
Date of Institution/ 06-02-2017 Shri Bhagwan Dass son of Shri Guddu Ram, resident of Shawali, P.O. Chandi, Tehsil . . Applicant. Kasauli, District Solan, H. P.
Versus
General Public
..Respondents.
Application under Section 13(3) of Birth and Death Registration Act, 1969.
Shri Bhagwan Dass son of Shri Guddu Ram, resident of Shawali, P.O. Chandi, Tehsil Kasauli, District Solan, H. P. has moved an application before the undersigned under section 13(3) of Birth & Death Registration Act, 1969 alongwith affidavits and other documents stating therein that her Km. Ambika Devi d/o Shri Bhagwan Dass Birth on 01-04-2006 at Shawali, P. O. Chandi, Tehsil Kasauli, District Solan, H.P. but her date of birth could not be entered in the record of Secretary Gram Panchayat Chandi, Tehsil Kasauli, District Solan, H.P. by the applicant.
Therefore, by this proclamation the general public is hereby informed that any person having any objection for the registration of delayed date of birth of Km. Ambika Devi may submit their objections in writing in this court on or before 27-03-2017 failing which no objection will be entertained after expiry of date.
Given under my hand and seal of the court on this 25th day of February , 2017.
Seal.
KESHAV RAM,
Executive Magistrate (Tehsildar),
Kasauli, District Solan, H. P.
_______________
ब अदालत श्री नारायण सिंह चौहान, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार) बददी, जिला सोलन, हि0 प्र0
किस्म मुकद्दमा मुकद्दमा नं0 : तारीख रजुआ 31/2016
28-11-2016 ईन्द्राज विवाह पंजीकरण श्री गुरविन्द्र कुमार पुत्र श्री हरी सिंह व श्रीमती पुनम देवी पत्नी श्री गुरविन्द्र सिंह, निवासीयान ग्राम जुमलापुर, डा0 बद्यौनीघाट, तहसील बददी, जिला सोलन, हि0 प्र0 . . वादीगण।8163 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 बनाम आम जनता : बजरिया ग्राम पंचायत बद्यौनीघाट, तहसील बददी, जिला सोलन, हि0 प्र0 . . प्रतिवादी। दावा अन्तर्गत जेर अधिनियम 1996 की धारा 8(4) के अन्तर्गत बराये शादी ईन्द्राज करवाने हेतू ग्राम पंचायत बद्यौनीघाट श्री गुरविन्द्र कुमार पुत्र श्री हरी सिंह व श्रीमती पुनम देवी पत्नी श्री गुरविन्द्र सिंह, निवासीयान ग्राम जुमलापुर, तहसील बददी, जिला सोलन, हि0 प्र0।
ईश्तहार बनाम आम जनता
उपरोक्त मुकद्दमा अनुवान वाला में प्रत्यार्थीगण श्री गुरविन्द्र कुमार पुत्र श्री हरी सिंह, निवासी ग्राम जुमलापुर, डा0 बद्यौनीघाट, तहसील बददी, जिला सोलन, हि0 प्र0 व श्रीमती पुनम देवी पुत्री श्री दिवान सिंह, निवासी MTS Pass No. D-/1389, सैक्टर-46, चण्डीगढ़ ने इस न्यायालय में प्रार्थना पत्र मय ब्यान हल्फिया प्रस्तुत कर अनुरोध किया है कि उनका विवाह दिनांक 16-04-2014 को हिन्दु धर्म व रिती-रिवाज के अनुसार ग्राम जुमलापुर, डा0 बद्यौनीघाट, तहसील बददी में सम्पन्न हुआ था। जिसका वह स्वयं व उनके परिवार वाले किसी कारणवश ग्राम पंचायत पट्टा नाली, तहसील बददी के रिकार्ड में शादी का ईन्द्राज न करवा सके थे। जिसका अब वह ईन्द्राज करवाना चाहते हैं।
सभी जन साधारण व आम जनता को बजरिया ईश्तहार सूचित किया जाता है कि यदि उपरोक्त श्री गुरविन्द्र कुमार पुत्र श्री हरी सिंह, निवासी ग्राम जुमलापुर, डा0 बद्यौनीघाट, तहसील बददी, जिला सोलन, हि0 प्र0 व श्रीमती पुनम देवी पुत्री श्री दिवान सिंह, निवासी MTS Pass No. D-/1389, सैक्टर-46, चण्डीगढ़ की शादी का ईन्द्राज ग्राम पंचायत पट्टा नाली, तहसील बददी में दर्ज होने बारा कोई एतराज व आपत्ति है तो वह दिनांक 16-03-2017 या इससे पुर्व इस न्यायालय में उपस्थित आकर अपना ऐतराज प्रस्तुत कर सकता है अन्यथा दिनांक 16-03-2017 को उक्त शादी के पंजीकरण हेतू आगामी कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। आज दिनांक 15-02-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर।
नारायण सिंंह चौहान, कार्यकारी दण्डाधिकारी, बददी, जिला सोलन, हि0 प्र0।
--------
CORRECTION OF NAME
I, Surekha Negi w/o Mahinder Singh, r/o Set No. 469, Block No. 27-A, Sector-3, New Shimla, Shimla (H.P.) declare that my son's name has been wrongly written as Inesh Gusain instead of Inesh Negi. Kindly correct my son's name as Inesh Negi. Kindly Note.
SUREKHA NEGI,
w/o Mahinder Singh,
r/o Set No. 469, Block No. 27-A,
Sector-3, New Shimla, Shimla (H.P.).
_________
CORRECTION OF NAME
I, Surekha Negi w/o Mahinder Singh, r/o Set No. 469, Block No. 27-A, Sector-3, New Shimla, Shimla (H.P.) declare that my daughter's name has been wrongly written as Tavisha 8164 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 08 मार्च, 2017/17 फाल्गुन, 1938 Gusain instead of Tavisha Negi. Kindly correct my daughter's name as Tavisha Negi. Kindly Note.
SUREKHA NEGI,
w/o Mahinder Singh,
r/o Set No. 469, Block No. 27-A,
Sector-3, New Shimla, Shimla (H.P.).
नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम् ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है