Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 205, 03 January 2018

Published 03 January 2018

Gazette no.
205
Gazetteid
205/GAZETTE/2018-03/01/2018
Identifier
in.gazette.himachal.2018-01-03.205_gazette_2018-03_01_2018
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित बुधवार, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939

हिमाचल प्रदेश सरकार

Department of Industries

A-Section

NOTIFICATION

Shimla-2, the 28th December, 2017

No. Ind-A(B)1-4/2015.—In pursuance to the Department of Personnel's letter No. Per(AP.B)B(15)-6/2012, dated 27th December, 2017, the Governor, Himachal Pradesh is pleased to 205-राजपत्र/2017-03-01-2018 (9391) 9392 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 terminate the services of following Officers, who had been re-employed in the Department of Industries after attaining the age of superannuation, with effect from 28th December, 2017 (Fore Noon):—

1. Sh. Joginder Pal, Sericulture Officer

2. Sh. Rajinder Kumar Tarlogta, Manager

By order, TARUN KAPOOR, Addl. Chief Secretary (Industries).

____________

उद्योग विभाग

क-अनुभाग

अधिसूचना

शिमला-171002, 28 दिसम्बर, 2017

संख्याःइन्ड-ए(बी) 2-4/2009-I.--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक), वर्ग-I (राजपत्रित) के पद के लिए इस अधिसूचना से संलग्न उपाबन्ध ''क'' के अनुसार भर्ती और प्रोन्नति नियम बनाते हैं, अर्थात :-

1. संंिक्षप्त नाम और प्र्रारम्भ.--(1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक), वर्ग-I (राजपत्रित), भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2017 है।

(2) ये नियम राजपत्र, हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे।

2. निरसन और व्यावृत्तियां.--(1) अधिसूचना संख्या ः इण्ड-ए(बी)2-2/99 तारीख 14-07-2000 द्वारा अधिसूचित हिमाचल प्रदेश, उद्योग विभाग वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक), वर्ग-I (राजपत्रित), भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2000 का एतद्‌ द्वारा निरसन किया जाता है।

(2) ऐसे निरसन के होते हुए भी उपरोक्त नियम 2(1) के अधीन इस प्रकार निरसित नियमों के अधीन की गई कोई नियुक्ति, बात या कार्रवाई इन नियमों के अधीन विधिमान्य रूप में की गई समझी जाएगी।

आदेश द्वारा, (तरूण कपूर), अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग)।

-------

उपाबन्ध-'क' हिमाचल प्रदेश, उद्योग विभाग में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक), वर्ग-I (राजपत्रित) के पद के लिए भर्ती और प्रोन्नति नियम

1. पद का नाम.--वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक)

2. पद (पदों) की संख्या .--01 (एक)9393 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 3. वर्गीकरण .--वर्ग-I (राजपत्रित) 4. वेतनमान.--(I) नियमित पदधारी (पदधारियों) के लिए पे बैण्ड :--` 15600-39100 जमा ` 5400 ग्रेड-पे।

(II) संविदा पर नियुक्त कर्मचारी (कर्मचारियों) के लिए उपलब्धियां :--स्तम्भ 15-क में दिए ब्यौरे के अनुसार ` 21,000/- प्रति मास।

5. ''चयन'' पद अथवा ''अचयन'' पद :--चयन

6. सीधी भर्ती के लिए आयु :--18 से 45 वर्ष :

परन्तु सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा, तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त व्यक्तियों सहित, पहले से ही सरकार की सेवा में रत अभ्यर्थियों को लागू नहीं होगी :

परन्तु यह और कि यदि तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया अभ्यर्थी इस रूप में नियुक्ति की तारीख को अधिक आयु का हो गया हो, तो वह उसकी ऐसी तदर्थ या संविदा पर की गई नियुक्ति के कारण विहित आयु में शिथिलीकरण का पात्र नहीं होगा :

परन्तु यह और कि ऊपरी आयु सीमा में, अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों/अन्य पिछडा़ वर्गों और व्यक्तियों के अन्य प्रवर्गों के लिए, उस विस्तार तक शिथिलीकरण किया जाएगा जितना कि हिमाचल प्रदेश सरकार के साधारण या विशेष आदेश (आदेशों) के अधीन अनुज्ञेय है :

परन्तु यह और भी कि समस्त पब्लिक सेक्टर निगमों तथा स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को, जो ऐसे पब्लिक सेक्टर निगमों तथा स्वायत्त निकायों के प्रारम्भिक गठन के समय ऐसे पब्लिक सेक्टर निगमों/स्वायत्त निकायों में आमेलन से पूर्व सरकारी कर्मचारी थे, सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा में ऐसी ही रियायत अनुज्ञात की जाएगी जैसी सरकारी कर्मचारियों को अनुज्ञेय है। ऐसी रियायत, तथापि पब्लिक सेक्टर निगमों/स्वायत्त निकायों के ऐसे कर्मचारिवृन्द को अनुज्ञेय नहीं होगी जो तत्पश्चात्‌ ऐसे निगमों/स्वायत्त निकायों द्वारा नियुक्त किए गए थे/किए गए हैं और उन पब्लिक सेक्टर निगमों/स्वायत्त निकायों के प्रारम्भिक गठन के पश्चात्‌ ऐसे निगमों/स्वायत्त निकायों की सेवा में अन्तिम रूप से आमेलित किए गए हैं/किए गए थे।

टिप्पणः--सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना उस वर्ष के प्रथम दिवस से की जाएगी जिसमें पद (पदों)े को आवेदन आमन्त्रित करने के लिए, यथास्थिति, विज्ञापित किया गया है या नियोजनालयों को अधिसूचित किया गया है।

7. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्ति (व्यक्तियों)े के लिए अपेक्षित न्यूनतम शैक्षिक और अन्य अर्हताएं :--(क) अनिवार्य अर्हता(एं) :--(i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इन्डस्ट्रीअल इंजीनियर्रिंग में बी.ई./बी. टैक उपाधि।

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मकैनिकल/कैमिकल/इलैक्ट्रॉनिक्स/इलैक्ट्रीकल/प्रोडक्शन इंजीनियर्रिंग में बी.ई./बी.टैक की उपाधि ।

(ii) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इन्डस्ट्रीअल मैनेज्मैन्ट/इन्डस्ट्रीअल इंजीनियर्रिंग में डिप्लोमा।9394 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 या अर्हता प्राप्त करने के पश्चात्‌ सरकार के अधीन या किसी प्रतिष्ठित प्राइवेट कारबार समुत्थान में इन्डस्ट्रीअल मैनेज्मैन्ट/इन्डस्ट्रीअल इंजीनियर्रिंग में तीन वर्ष का अनुभव।

(ख) वांछनीय अर्हता(एं) ः--(i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इन्डस्ट्रीअल/मकैनिकल/ कैमिकल/इलैक्ट्रॉनिक्स/इलैक्ट्रीकल/प्रोडक्शन इंजीनियर्रिंग में एम.ई./एम.टैक की उपाधि ।

(ii) हिमाचल प्रदेश की रूढ़ियों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश में विद्यमान विशिष्ट दशाओं में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता।

8. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्ति (व्यक्तियों) के लिए विहित आयु और शैक्षिक अर्हताएं प्रोन्नत व्यक्ति (व्यक्तियों) की दशा में लागू होगी या नहीं :--आयुः--लागू नहीं ।

शैक्षिक अर्हताः--लागू नहीं।

9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई हो ः--(क) दो वर्ष, जिसका एक वर्ष से अनधिक ऐसी और अवधि के लिए विस्तार किया जा सकेगा जैसा सक्षम प्राधिकारी विशेष परिस्थितियों में और कारणों को लिखित में अभिलिखित करके आदेश दे।

(ख) संविदा के आधार पर, सेवाधृति के आधार पर नियुक्ति पर, अधिवर्षिता के पश्चात्‌ पुनर्नियोजन पर और आमेलन पर कोई परिवीक्षा नहीं होगी।

10. भर्ती की पद्धति ः भर्ती सीधी होगी या प्रोन्नति/सैकण्डमैंट/स्थानान्तरण द्वारा और विभिन्न पद्धतियों द्वारा भरे जाने वाले पद (पदों) की प्रतिशतता :--शत प्रतिशत सीधी भर्ती द्वारा, यथास्थिति, नियमित आधार पर या सविदा के आधार पर भर्ती द्वारा।

11. प्रोन्नति/सैकण्डमैंट/स्थानान्तरण द्वारा भर्ती की दशा में, वे श्रेणियां (ग्रेड) जिनसे प्रोन्नति, सैकण्डमैंट, स्थानान्तरण किया जाएगा :--लागू नहीं।

12. यदि विभागीय प्रोन्नति/स्थायीकरण समिति विद्यमान हो, तो उसकी संरचना :--(क) विभागीय प्रोन्नति समितिः--लागू नहीं।

(ख) विभागीय स्थायीकरण समितिः--जैसी सरकार द्वारा समय समय पर गठित की जाए। 13. भर्ती करने में, जिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श किया जाएगा :--जैसा विधि द्वारा अपेक्षित हो।

14. सीधी भर्ती के लिए अनिवार्य अपेक्षा ः--किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

15. सीधी भर्ती द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन :--सीधी भर्ती के मामले में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, या यदि, यथास्थिति, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या अन्य भर्ती अभिकरण/प्राधिकरण ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझे तो पूर्व में ली गई छंटनी परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार की)/लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा या शारीरिक परीक्षा के अनुसार साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा जिसका स्तर/पाठ्‌यक्रम आदि, यथास्थिति, आयोग/अन्य भर्ती अभिकरण/प्राधिकरण द्वारा अवधारित किया जाएगा।9395 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 15-क संविदा नियुक्ति द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन :--इन नियमों में किसी बात के होते हुए भी, संविदा नियुक्तियां नीचे दिए गए निबन्धनों और शर्तों के अध्यधीन की जाएंगीं :-

(I) संकल्पना ः--(क) इस पॉलिसी के अधीन उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक) को सेविदा के आधार पर प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा जिसे वर्षानुवर्ष आधार पर बढ़ाया जा सकेगाः

परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष यह प्रमाण पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी ।

(ख) पद का हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यक्षेत्र में आना प्रधान सचिव (उद्योग) हिमाचल प्रदेश सरकार, रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात्‌ अध्यपेक्षा को सम्बन्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के समक्ष रखेगा।

(ग) चयन इन नियमों में विहित पात्रता शर्तों के अनुसार किया जाएगा।

(II) संविदात्मक उपलब्धियां :--संविदा के आधार पर नियुक्त वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक) को ` 21,000/- की दर से समकित नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैण्ड के न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगा) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। यदि संविदा में एक वर्ष से अधिक की बढौतरी की जाती है तो पश्चात्‌वर्ती वर्ष (वर्षों) के लिए संविदात्मक उपलब्धियों में ` 630/- की रकम (पद के पे-बैण्ड का न्यूनतम जमा ग्रेड-पे का तीन प्रतिशत) वार्षिक वृद्धि के रूप में अनुज्ञात की जाएगी।

(III) नियुक्ति/अनुशासन प्राधिकारीः--प्रधान सचिव (उद्योग), हिमाचल प्रदेश सरकार नियुक्ति और अनुशासन प्राधिकारी होगा ।

(IV) चयन प्रक्रियाः--संविदा नियुक्ति की दशा में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा या यदि, ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझा जाए तो पूर्व में ली गई छंटनी परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार की)/लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा या शारीरिक परीक्षा के अनुसार साक्षात्कार/व्यक्तित्व के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्‌यक्रम आदि, सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा अवधारित किया जाएगा।

(V) संविदात्मक नियुक्तियोंेंं के चयन के लिए समितिः--जैसी सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समय-समय पर गठित की जाए।

(VI) करार.--अभ्यर्थी को चयन के पश्चात्‌ इन नियमों में संलग्न उपाबन्ध-''ख'' के अनुसार करार हस्ताक्षरित करना होगा।

(VII)निबंधन और शर्तें :--(क) संविदा के आधार पर नियुक्त वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक) को ` 21,000/- की दर से समेकित नियत संविदात्मक रकम (जो पे-बैण्ड के न्यूनतम जमा गे्रड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति आगे बढाए गए पश्चात्‌वर्ती वर्ष (वर्षों) के लिए संविदात्मक उपलब्धियों में ` 630/- की दर से (पे-बैण्ड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत) की रकम की वृद्धि का हकदार होगा तथा कोई अन्य सहबद्ध प्रसुविधाएं जैसे कि वरिष्ठ/चयन वेतनमान इत्यादि नहीं दिया जाएगा।

(ख) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति समाप्त किए जाने के लिए दायी होगी । 9396 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 (ग) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति, एक कलैण्डर वर्ष में, एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात्‌ एक दिन के आकस्मिक अवकाश, दस दिन के चिकित्सा अवकाश और पांच दिन के विशेष अवकाश का हकदार होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त महिला को दो जीवित बच्चों तक एक सौ पैंतीस दिन का प्रसूति अवकाश दिया जा सकेगा। संविदा पर नियुक्त महिला पूरी सेवा के दौरान, गर्भपात हो जाने सहित गर्भपात कराने की दशा में, प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर पैंतालीस दिन से अनधिक प्रसूति अवकाश (जीवित बच्चों की संख्या का विचार किये बिना) के लिए भी हकदार होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 आदि के लिए हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय किसी अन्य प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगाः

परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विशेष अवकाश एक कलैन्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा और आगामी कलैण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नहीं किया जाएगा।

(घ) नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना कर्त्तव्य (ड्‌यूटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यावसान (समापन) हो जाएगा, तथापि आपवादिक मामलों में जहां पर चिकित्सा आधार पर कर्त्तव्य से अनधिकृत अनुपस्थिति के हालात संविदा पर नियुक्त व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर हों तो नियमितीकरण के मामले में विचार करते समय ऐसी अवधि अपवर्जित नहीं की जाएगी, किन्तु पदधारी को इस बावत समय पर नियन्त्रण अधिकारी को सूचित करना होगा। तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कर्त्तव्य से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगाः

परन्तु उसे सरकार के प्रचलित अनुदेशें के अनुसार चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी बीमारी/आरोग्य का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

(ङ) संविदा पर नियुक्त पदधारी जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण के लिए पात्र होगा, जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो।

(च) चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। बारह सप्ताह से अधिक समय से गर्भवती महिला प्रसव होने तक, अस्थायी तौर पर अनुपयुक्त बनी रहेगी। ऐसी महिला अम्यर्थी का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी से उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण करवाया जाएगा ।

(छ) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का यदि अपने पदीय कर्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर जैसी नियमित प्रतिस्थानी पदधारी को पद के वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी ।

(ज) नियमित कर्मचारियों की दशा में यथा लागू सेवा नियमों जैसे कि एफ0आर0-एस0आर0, छुट्‌टी नियम, साधारण भविष्य निधि नियम, पेन्शन नियम, तथा आचरण नियम आदि के उपबन्ध, संविदा पर नियुक्त व्यक्तियों की दशा में लागू नहीं होगे। वे इस स्तम्भ में यथावर्णित उपलब्धियों आदि के लिए हकदार होंगे। 16. आरक्षणः--सेवा में नियुक्ति, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर अनुसूचित जातियों/ अनुसूचित जन जातियों/अन्य पिछड़े वर्गों और अन्य प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए सेवाओं में आरक्षण की बावत जारी किए गए आदेशें के अधीन होगी ।

17. विभागीय परीक्षाः--सेवा में प्रत्येक सदस्य को समय-समय पर यथा संशोधित हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा नियम, 1997 में यथाविहित विभागीय परीक्षा उतीर्ण करनी होगी।

18 शिथिल करने की शक्ति :--जहां राज्य सरकार की यह राय हो कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां वह कारणों को लिखित में अभिलिखित करके और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, आदेश द्वारा, इन नियमोें के किन्हीं उपबन्ध (उपबन्धों) को किसी वर्ग या व्यक्ति (व्यक्तियों) के प्रवर्ग या पदों की बाबत शिथिल कर सकेगी।9397 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 उपाबन्ध-ख वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक) और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य सचिव (उद्योग), हिमाचल प्रदेश सरकार के माध्यम से निष्पादित की जाने वाली संविदा/करार का प्ररूप

यह करार श्री/श्रीमति.......................................पुत्र/पुत्री श्री................................................. निवासी.................... .............संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ ''प्रथम पक्षकार'' कहा गया है) और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के मध्य सचिव (उद्योग), हिमाचल प्रदेश सरकार (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ ''द्वितीय पक्षकार'' कहा गया है) के माध्यम से आज तारीख................... को किया गया ।

द्वितीय पक्षकार ने उपरोक्त प्रथम पक्षकार को लगाया है और प्रथम पक्षकार ने वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक) के रूप में संविदा के आधार पर निम्नलिखित निबन्धन और शर्तों पर सेवा करने के लिए सहमति दी है :--

1. यह कि प्रथम पक्षकार वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक) के रूप में ...........................से प्रारम्भ होने और ..........................को समाप्त होने वाले दिन तक, एक वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय पक्षकार की सेवा में रहेगा। यह विर्निदिष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है और दोनों पक्षकारों द्वारा करार पाया गया है कि प्रथम पक्षकार की द्वितीय पक्षकार के साथ संविदा, आखिरी कार्य दिवस अर्थात्‌.......................... को स्वयंमेव ही पर्यवसित (समाप्त) हो जाएगी तथा सूचना नोटिस आवश्यक नहीं होगा :

परन्तु संविदा की अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण करने के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष यह प्रमाणपत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण, उस वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी।

2. प्रथम पक्षकार की संविदात्मक रकम ` 21,000/- प्रतिमास होगी।

3. प्रथम पक्षकार की सेवा पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति पर्यावसित (समाप्त) किए जाने के लिए दायी होगी।

4. संविदा पर नियुक्त वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (औद्योगिक) एक कलैण्डर वर्ष में एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात्‌ एक दिन के आकस्मिक अवकाश, दस दिन के चिकित्सा अवकाश और पांच दिन के विशेष अवकाश का हकदार होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त महिला को दो जीवित बच्चों तक एक सौ पैंतीस दिन का प्रसूति अवकाश दिया जा सकेगा। संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारी पूरी सेवा के दौरान, गर्भपात हो जाने सहित गर्भपात कराने की दशा में, प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर पैंतालीस दिन से अनधिक प्रसूति अवकाश (जीवित बच्चों की संख्या का विचार किये बिना) के लिए भी हकदार होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 आदि के लिए हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय अन्य किसी प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगा :

परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विशेष अवकाश एक कलैण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा और आगामी कलैण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नहीं किया जाएगा। 5. नियन्त्रक प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना कर्त्तव्य (ड्‌यूटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यावसान (समापन) हो जाएगा। तथापि आपवादिक मामलों में, जहां पर चिकित्सा आधार पर संविदा पर नियुक्त व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर हों तो ऐसी अवधि उसके नियमितीकरण के मामले में विचार करते समय अपवर्जित नहीं की जाएगी, किन्तु पदधारी को9398 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 इस बावत समय पर नियन्त्रक प्राधिकारी को सुचित करना होगा। तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कर्त्तव्य से अनुपस्थिति की ऐसी अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगा :

परन्तु उसे सरकार से प्रचलित अनुदेशों के अनुसार चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी बीमारी/आरोग्य का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

6 संविदा के आधार पर नियुक्त पदधारी जिसने तैनाती के स्थान पर तीन वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा/होगी, जहां भी प्रशासनिक आधारों पर अपेक्षित हो।

7. चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। महिला अभ्यथियों की दशा में, बारह सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था प्रसव होने तक, उसे अस्थायी तौर पर अनुपयुक्त बना देगी। ऐसी महिला अभ्यर्थी का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी से उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण करवाया जाना चाहिए। 8. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का यदि अपने पदीय कर्त्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी नियमित प्रतिस्थानी पदधारी को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी।

9. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (व्यक्तियों) को कर्मचारी सामूहिक बीमा स्कीम के साथ-साथ ई0 पी0 एफ0/जी0पी0एफ0 भी लागू नहीं होगा।

इसके साक्ष्यस्वरूप प्रथम पक्षकार और द्वितीय पक्षकार ने साक्षियों की उपस्थिति में इसमें सर्वप्रथम उल्लिखित तारीख को अपने-अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

साक्षियों की उपस्थिति में :

1. ................................................................. ................................................................. ................................................................. (नाम व पूरा पता)

2. .............................................................. ............................................................... ............................................................... (नाम व पूरा पता)

(प्रथम पक्षकार के हस्ताक्षर) साक्षियों की उपस्थिति में :

1. ......................................................... ......................................................... .......................................................... (नाम व पूरा पता)

2. ......................................................... ......................................................... .......................................................... (नाम व पूरा पता)

(द्वितीय पक्षकार के हस्ताक्षर)9399 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939

[Authoritative English text of this Department Notification No. Ind.-A(B)2-4/2009-I dated: as

required under article 348 (3) of the constitution of India].

INDUSTRIES DEPARTMENT

A-Section

NOTIFICATION

Shimla-171002, the 28th December, 2017

No. Ind.-A(B)2-4/2009-I.—In exercise of the powers conferred by proviso to article 309 of the Constitution of India, the Governor of Himachal Pradesh, in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission, is pleased to make the Recruitment and Promotion Rules for the post of Senior Technical Officer (Industrial), Class-I (Gazetted) in the Department of Industries, H.P. as per Annexure-"A" attached to this Notification, namely :—

1. Short title and commencement:—(1) These rules may be called the Himachal Pradesh, Department of Industries, Senior Technical Officer (Industrial), Class-I (Gazetted) Recruitment and Promotion Rules, 2017.

(2) These rules shall come into force from the date of publication in the Rajpatra, Himachal Pradesh.

2. Repeal & savings:—(1) The Himachal Pradesh, Industries Department Senior Technical Officer (Industrial) Class-I (Gazetted) Recruitment and Promotion Rules, 2000 notified vide Notification No.Ind-A(B)2-2/99 dated 14.07.2000 are hereby repealed.

(2) Notwithstanding such repeal any appointment made or any thing done or any action taken under the rules so repealed under rule 2 (1) supra shall be deemed to have been validly made or done or taken under these rules.

By order, TARUN KAPOOR, Addl. Chief Secretary (Industries).

_________

ANNEXURE-"A" RECRUITMENT AND PROMOTION RULES FOR THE POST OF SENIOR TECHNICAL OFFICER (INDUSTRIAL) CLASS-I (GAZETTED) IN THE DEPARTMENT OF INDUSTRIES, HIMACHAL PRADESH

1. Name of the Post :—Senior Technical Officer (Industrial)

2. Number of Post(s) :—01 (One)

3. Classification :—Class-I (Gazetted)

4. Scale of Pay : (i) Pay Band for regular incumbent(s) :—` 15600-39100+ `5400 Grade Pay.

9400 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 (ii) Emoluments for contract employee(s):— ` 21,000/- P.M. as per details given in Column No. 15-A.

5. Whether "Selection" post or "Non-Selection" post :—Selection

6. Age for direct Recruitment :—Between 18 to 45 years.

Provided that the upper age limit for direct recruits will not be applicable to the candidates already in service of the Government including those who have been appointed on adhoc or on contract basis:

Provided further that if a candidate appointed on adhoc or on contract basis had become over-age on the date he/she was appointed as such he/she shall not be eligible for any relaxation in the prescribed age-limit by virtue of his/her such adhoc or contract appointment:

Provided further that upper age limit is relaxable for Scheduled Castes/Scheduled Tribes/ Other categories of persons to the extent permissible under the general or special order(s) of the Himachal Pradesh Government:

Provided further that the employees of all the Public Sector Corporations and Autonomous Bodies who happened to be Government Servants before absorption in Public Sector Corporation/ Autonomous Bodies at the time of initial constitution of such Corporation/Autonomous Bodies shall be allowed age concession in direct recruitment as admissible to Government servants. This concession will not, however, be admissible to such staff of the Public Sector Corporations/ Autonomous Bodies who are/were subsequently appointed by such Corporations/Autonomous Bodies and who are/were finally absorbed in the service of such Corporations/Autonomous Bodies after initial constitution of the Public Sector Corporations/Autonomous Bodies.

Note:—Age limit for direct recruitment will be reckoned on the first day of the year in which the Post(s) is/are advertised for inviting applications or notified to the Employment Exchanges, as the case may be.

7. Minimum Educational and other qualifications required for direct recruit(s) :—(a) ESSENTIAL QUALIFICATIONS:—(i) B.E./B.Tech. Degree in Industrial Engineering from a recognised University.

OR

B.E./B.Tech. Degree in Mechanical/Chemical/Electronics/Electrical/Production Engineering from a recognised University.

(ii) Diploma in Industrial Management/Industrial Engineering from a recognised University.

OR

Post qualification 03 years professional experience in Industrial Management/Industrial Engineering under Government or in a private business concern of repute.

(b) DESIRABLE QUALIFICATION:—(i) M.E./M.Tech. Degree in Industrial/Mechanical/ Chemical/ Electronics/Electrical/ Production Engineering from a recognised University.

9401 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939

(ii) Knowledge of customs, manners and dialects of Himachal Pradesh and suitability for appointment in the peculiar conditions prevailing in the Pradesh.

8. Whether age and Educational qualification(s) prescribed for direct recruit(s) will

apply in the case of the promotee(s) :—(i) Age :—Not applicable.

(ii) Educational Qualification:—Not applicable.

9. Period of probation, if any.—(a) Two years subject to such further extension for a period not exceeding one year as may be ordered by the competent authority in special circumstances and reasons to be recorded in writing.

(b) No probation in the case of appointment on contract basis, tenure basis, re-employment after superannuation and absorption.

10. Method(s) of recruitment, whether by direct recruitment or by promotion/ secondment/transfer and the percentage of post(s) to be filled in by various methods :—100% by direct recruitment on regular basis or by recruitment on contract basis, as the case may be.

11. In case of recruitment by promotion/secondment/transfer, grade(s) from which

promotion/secondment/transfer is to be made:—Not applicable.

12. If a Departmental Promotion/confirmation Committee exists, what is its composition:—(a) Departmental Promotion Committee:—Not applicable.

(b) Departmental Confirmation Committee:—"As may be constituted by the Government from time to time."

13. Circumstances under which the Himachal Pradesh Public Service Commission

(HPPSC) is to be consulted in making recruitment:—As required under the Law.

14. Essential requirement for a direct recruitment.—A candidate for appointment to any service or post must be a citizen of India.

15. Selection for appointment to post by direct recruitment:—Selection for appointment to the post in the case of direct recruitment shall be made on the basis of interview/ personality test, if the Himachal Pradesh Public Service Commission or other recruiting agency/ authority as the case may be, so consider necessary or expedient on the basis of interview/ personality test preceded by a screening test (objective type)/written test or practical test or physical test, the standard/syllabus, etc. of which, will be determined by the Commission/other recruiting agency/authority as the case may be.

15-A Selection for appointment to the post by contract appointment:—Notwith- standing anything contained in these Rules, contract appointment to the post will be made subject to the terms and conditions given below:—

(I) CONCEPT:—(a) Under this policy the Senior Technical Oficer (Industrial) in the Department of Industries, H.P. will be engaged on contract basis initially for one year; which may be extendable on year to year basis:

Provided that for further extension/renewal of contract period on year to year basis the concerned HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee is satisfactory during the year and only then the period of contract is to be renewed/extended.

9402 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 (b) POST FALLS WITHIN THE PREVIEW OF HPPSC:—The Principal Secretary (Industries) to the Government of Himachal Pradesh, after obtaining the approval of the Government for filling up the vacant post(s) on contract basis will place the requisition with the concerned recruiting agency i.e. Himachal Pradesh Public Service Commission.

(c) The selection will be made in accordance with the eligibility conditions prescribed in these Rules.

(II) CONTRACTUAL EMOLUMENTS:—The Senior Technical Oficer (Industrial) appointed on contract basis will be paid consolidated fixed amount @ ` 21,000/- P.M (which shall be equal to minimum of the pay band + grade pay). An amount of ` 630/- (3% of the minimum of pay band plus grade pay of the post) as annual increase in contractual emoluments for the subsequent year(s) will be allowed if contract is extended beyond one year.

(III) APPOINTING/DISCIPLINARY AUTHORITY:—The Principal Secretary (Industries) to the Government of Himachal Pradesh will be the appointing & disciplinary authority.

(IV) SELECTION PROCESS:—Selection for appointment to the post in the case of contract appointment will bemade on the basis of interview/personality test, or if considered necessary or expedient on the basis of interview/personality test preceded by a screening test (objective type)/written test or practical test or physical test, the standard/syllabus, etc. of which, will be determined by the concerned recruiting agency i.e. the Himachal Pradesh Public Service Commission.

(V) COMMITTEE FOR SELECTION OF CONTRACTUAL APPOINTMENTS:— As may be constituted by the concerned recruiting agency i.e. Himachal Pradesh Public Service Commission from time to time.

(VI) AGREEMENT:—After selection of a candidate, he/she shall sign an agreement as per Annexure-"B" appended to these Rules.

(VII)TERMS AND CONDITIONS:—(a) The contractual appointee will be paid consolidated fixed contractual amount @ ` 21,000/- Per Month (which shall be equal to minimum of the pay band + grade pay). The contract appointee will be entitled for increase in contractual amount ` 630/- (3% of minimum of the pay band plus grade pay of the post) for further extended years and no other allied benefits such as senior/selection scales etc. will be given.

(b) The service of the Contract Appointee will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.

(c) The contract appointee will be entitled for one day's casual leave after putting in one month's service, 10 days' medical leave and 5 days' special leave in a calander year. A female contract appointee with less than two surviving children may be granted maternity leave for 135 days. A female contract appointee shall also be entitled for maternity leave not exceeding 45 days (irrespective of the number of surviving children) during the entire service, in case of miscarriage including abortion, on production of medical certificate issued by the authorized Government Medical Officer. He/she shall not be entitled for medical reimbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contract appointee:

9403 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939

Provided that the un-availed Casual Leave, Medical Leave and Special Leave can be accumulated upto the Calendar Year and will not be carried forward for the next Calendar Year.

(d) Unauthorized absence from the duty without the approval of the Controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. However, in exceptional cases where the circumstances for unauthorized absence from duty were beyond his/her control on medical grounds, such period shall not be excluded while considering his/her case for regularization but the incumbent shall have to intimate the controlling authority in this regard well in time. However, the contract appointee shall not be entitled for contractual amount for this period of absence from duty:

Provided that he/she shall submit the certificate of illness/fitness issued by the Medical Officer, as per prevailing instructions of the Government.

(e) An official appointed on contract basis, who has completed three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.

(f) Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/Registered Medical Practitioner. Women candidates pregnant beyond 12 weeks will stand temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate shall be re-examined for fitness from an authorized Medical Officer/Practitioner.

(g) Contract appointee will be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular counter part official at the minimum of pay scale.

(h) Provisions of service rules like FR SR, Leave Rules, GPF Rules, Pension Rules & Conduct Rules etc. as are applicable in case of regular employees will not be applicable in case of contract appointees. They will be entitled for emoluments etc. as detailed in this column.

16. Reservation:—The appointment to the service shall be subject to orders regarding reservation in the service for Scheduled Castes/ Scheduled Tribes/Other Backward Classes /Other categories of persons issued by the Himachal Pradesh Government from time to time.

17. Departmental Examination:—Every member of the service shall pass a Departmental Examination as prescribed in the Himachal Pradesh Departmental Examination Rules, 1997, as amended from time to time.

18. Powers to Relax:—Where the State Government is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may, by order for reasons to be recorded in writing and in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission relax any of the provision(s) of these Rules with respect to any class or category of person(s) or post(s).

_________

ANNEXURE-B Form of Contract/Agreement to be executed between the Senior Technical Oficer (Industrial) and the Government of Himachal Pradesh through the Secretary (Industries) to the Government of Himachal Pradesh

This agreement is made on this __________________day of _____________in the year______________________Between Sh./Smt.__________________________________s/o/d/o Shri________________________ r/o _________________________________________ Contract appointee (hereinafter called the FIRST PARTY), AND The Governor of Himachal Pradesh through the Secretary (Industries) to the Government of Himachal Pradesh (here-in-after referred to as the SECOND PARY).

9404 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 Whereas, the SECOND PARTY has engaged the aforesaid FIRST PARTY and the FIRST PARTY has agreed to serve as Senior Technical Oficer (Industrial) on contract basis on the following terms & conditions:—

1. That the FIRST PARTY shall remain in the service of the SECOND PARTY as a Senior Technical Officer (Industrial) for a period of one year commencing on day of ______________and ending on the day of _____________. It is specifically mentioned and agreed upon by both the parties that the contract of the___________FIRST PARTY with SECOND PARTY shall ipso-facto stand terminated on the last working day i.e. on ________________ and information notice shall not be necessary:

Provided that for further extention/renewal of contract period the HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee was satisfactory during the year and only then the period of contract is to be renewed/extended.

2. The contractual amount of the FIRST PARTY will be ` 21,000/- per month.

3. The service of FIRST PARTY will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.

4. Contractual Senior Technical Oficer (Chemical) will be entitled for one day's casual leave after putting one month service,10 days' medical leave and 5 days' special leave in a calander year. A female contract apointee with less than two surviving childern may be granted maternity leave for 135 days. A female contract appointee shall also be entitled for maternity leave not exceeding 45 days (irrespective of the number of surviving children) during the entire service, in case of miscarriage including abortion, on production of medical certificate issued by the authorized Government Medical Officer. He/she shall not be entitled for medical re-imbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contract appointee:

Provided that the un-availed casual leave, medical leave and special leave can be accumulated upto the calendar year and will not be carried forward for the next calendar year.

5. Unauthorized absence from the duty without the approval of the Controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. However, in exceptional cases where the circumstances for un-authorized absence from duty were beyond his/her control on medical grounds, such period shall not be excluded while considering his/her case for regularization but the incumbent shall have to intimate the controlling authority in this regard well in time. However, the contract appointee shall not be entitled for contractual amount for this period of absence from duty:

Provided that he/she shall submit the cerfificate of illness/fitness issued by the Medical Officer, as per prevailing instructions of the Government.

6. An official appointed on contract basis who has completed three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.

9405 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939

7. Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/Registered Medical Practioner. In case of women candidates pregnancy beyond twelve weeks will render her temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate should be re-examined for fitness from an authorized Medical Officer/Practitioner.

8. Contract appointee shall be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular counter-part official at the minimum of pay scale.

9. The Employees Group Insurance Scheme as well as EPF/GPF will not be applicable to contractual appointee(s).

IN WITNESS the FIRST PARTY and SECOND PARTY have herein to set their hands the day, month and year first, above written.

IN THE PRESENCE OF WITNESSES:

1. .......................................................

.........................................................

(Name and full Address)

2. .......................................................

........................................................

(Name and full Address)

(Signature of the FIRST PARTY) IN THE PRESENCE OF WITNESS:

1. .........................................................

..........................................................

(Name and full Address)

2. .......................................................

.........................................................

(Name and full Address)

(Signature of the SECOND PARTY)9406 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी सैंज, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

श्री खेम राज पुत्र कमलू राम, निवासी गांव पढरनी, डा0 चकुरठा, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, . . प्रार्थी। हि0 प्र0

बनाम

आम जनता

विषय.--राजस्व अभिलेख मोहाल चकुरठा में नाम दरुस्ती बारे।

श्री खेम राज पुत्र कमलू राम, निवासी गांव पढरनी, डा0 चकुरठा, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 नेे अधोहस्ताक्षरी में एक प्रार्थना-पत्र शपथ-पत्र सहित पेश किया कि इसका नाम राजस्व रिकार्ड मोहाल चकुरठा, पटवार वृत्त बुंगा, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू में उसका नाम राजु दर्ज हुआ है जोकि गलत है जबकि उसका नाम ग्राम पंचायत चकुरठा में ''खेम राज'' दर्ज है जो कि सही है। अतः उसने प्रार्थना की है कि राजस्व रिकार्ड मोहाल चकुरठा, पटवार वृत्त बुंगा, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू में प्रार्थी का नाम राजु पुत्र कमलू के स्थान पर राजु उर्फ खेम राज पुत्र कलमू दर्ज किया जावे।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को इस बारे कोई एतराज हो तो दिनांक 6-1-2018 तक असालतन या वकालतन प्रातः 11.00 बजे हाजिर होकर इस कार्यालय में पेश कर सकता है अन्यथा इसे दर्ज करने के आदेश जारी कर दिये जांएगे।

आज दिनांक 6-12-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी सैंज, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू।

------

ब अदालत सहायक समाहर्ता एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

. . प्रार्थी। नन्द राम पुत्र श्री झावे राम, निवासी गांव कराहिला, डा0 रोपा, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हि0 प्र0

बनाम

आम जनता

विषय.--ग्राम पंचायत रिकार्ड में पुत्री का नाम व जन्म तिथि की प्रविष्टि बारे।

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि नन्द राम पुत्र श्री झावे राम, निवासी गांव कराहिला, डा0 रोपा, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 ने अधोहस्ताक्षरी की अदालत में एक दरख्वास्त गुजारी है कि ग्राम पंचायत देउरीधार के रिकार्ड में प्रार्थी की पुत्री कु0 मुरती देवी का नाम व जन्म तारीख 05-08-2012 को ग्राम पंचायत देउरीधार के रिकार्ड में दर्ज नहीं है इसे दर्ज करवाने बारे प्रार्थी के द्वारा दिया गया शपथ पत्र भी संलग्न है कि ग्राम पंचायत देउरीधार के रिकार्ड में इसकी पुत्री का नाम कु0 मुरती देवी की जन्म तारीख 5-8-2012 दर्ज किया जावे।9407 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह असालतन या वकालतन अपनी आपत्ति इस न्यायालय में दिनांक 6-1-2018 या इससे पूर्व प्रस्तुत कर सकता है अन्यथा इसका इन्द्राज ग्राम पंचायत देउरीधार, जिला कुल्लू के रिकार्ड में दर्ज करवा दिया जाएगा।

आज दिनांक 6-12-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू।

------

ब अदालत सहायक समाहर्ता एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

महेन्द्र सिंह पुत्र श्री शांगरु राम, निवासी गांव वश्तयाहरा, डा0 वजाहरा, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हि0 प्र0।

बनाम

आम जनता

विषय.--ग्राम पंचायत रिकार्ड में मृत्यु तिथि दर्ज करने बारे।

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि महेन्द्र सिंह पुत्र श्री शांगरु राम, निवासी गांव वश्तयाहरा, डा0 वजाहरा, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 ने अधोहस्ताक्षरी की अदालत में एक दरख्वास्त गुजारी है कि ग्राम पंचायत देउरीधार के रिकार्ड में प्रार्थी की धर्मपत्नी श्रीमती रूकमणी की मृत्यु तारीख 10-1-2013 ग्राम पंचायत देउरीधार के रिकार्ड में दर्ज नहीं है इसे दर्ज करवाने बारे प्रार्थी के द्वारा दिया गया शपथ पत्र भी संलग्न है कि ग्राम पंचायत देउरीधार के रिकार्ड में इसकी धर्मपत्नी श्रीमती रुकमणी की मृत्यु तारीख 10-1-2013 दर्ज किया जावे।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह असालतन या वकालतन अपनी आपत्ति इस न्यायालय में दिनांक 6-1-2018 या इससे पूर्व प्रस्तुत कर सकता है अन्यथा इसका इन्द्राज ग्राम पंचायत देउरीधार, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रिकार्ड में दर्ज करवा दिया जाएगा।

आज दिनांक 6-12-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू।

--------

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

. . प्रार्थी। चमन लाल पुत्र बीरबल, निवासी गांव मशेरनानाल, डा0 सैंज, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हि0 प्र0

बनाम

आम जनता

9408 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 03 जनवरी, 2018/13 पौष, 1939 विषय.--ग्राम पंचायत रिकार्ड में हि0 प्र0 जन्म एवं मृत्यु अधिनियम के तहत पुत्र का नाम व जन्म तिथि दर्ज करने बारे।

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चमन लाल पुत्र बीरबल, निवासी गांव मशेरनानाल, डा0 सैंज, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 ने इस अदालत में एक दरख्वास्त गुजारी है कि इसके पुत्र आजाद का नाम, जन्म तारीख 7-6-2016 को हुआ है जिसकी प्रविष्टि गलती से ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही में दर्ज नहीं है जिसे दर्ज करवाने बारे एक शपथ पत्र भी प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रार्थी के पुत्र का नाम व जन्म तिथि पंचायत उपरोक्त के रिकार्ड में दर्ज करने की प्रार्थना की है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वह असालतन या वकालतन अपनी आपत्ति इस न्यायालय में दिनांक 6-1-2018 या इससे पूर्व प्रस्तुत कर सकता है अन्यथा इसका इन्द्राज ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही, उप- तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रिकार्ड में दर्ज करवा दिया जाएगा।

आज दिनांक 6-12-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील सैंज, जिला कुल्लू। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 03 January 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2018-01-03.205_gazette_2018-03_01_2018/. Archive identifier in.gazette.himachal.2018-01-03.205_gazette_2018-03_01_2018.