इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदे श
शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 75]
भोपाल , सोमवार, दिनांक 24 फरवरी 2020- फाल्गुन 5, शक 1941
आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल भोपाल, दिनांक 24 फरवरी 2020
क्र. एफ - 4-89-2018-25-1 .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तु द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, मध्यप्रदेश के राज्यपाल, एतद्वारा, मध्यप्रदेश जनजातीय एवं अनुसूचित जाति शिक्षण संवर्ग ( सेवा एवं भर्ती ) नियम, 2018 में निम्नलिखित संशोधन करते हैं, अर्थात्ः-
संशोधन
उक्तनियमों में,-
1. नियम 12 में, उप- नियम (2) (क) में , प्रथम पैरा के स्थान पर, निम्नलिखित पैरा स्थापित किया जाए , अर्थात्ः-
" मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण ) अधिनियम, 1994 (क्रमांक 21 सन् 1994) के उपबंधों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक- एफ-6-1 / 2002/आ.प्र. / एक, दिनांक 19 सितम्बर , 2002 द्वारा जारी किए गए अनुदेशों और राज्य शासन द्वारा समय - समय पर जारी किये गये आदेशों के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के लिए पद आरक्षित होंगे । " M
149 150
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 24 फरवरी 2020
2. नियम 14 के स्थान पर निम्नलिखित नियम स्थापित किया जाए, अर्थात्ः- " 14. परिवीक्षा-
सीधी भर्ती के अधीन नियुक्त किया गया प्रत्येक व्यक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिये परिवीक्षा पर नियुक्त किया जाएगा । परिवीक्षा अवधि के दौरान संबंधित लोक सेवक क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लिये मूल वेतन के न्यूनतम 70 प्रतिशत , 80 प्रतिशत तथा 90 प्रतिशत की दर से वृतिका प्राप्त करेगा । परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात वेतनमान में भुगतान प्रारंभ किया जाएगा । परिवीक्षा अवधि में असफल होने पर नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी के अनुमोदन से वह एक वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकेगी जिसके दौरान तृतीय वर्ष के अनुसार वृतिका का भुगतान किया जाएगा । परिवीक्षा पर नियुक्त लोक सेवक की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी यदि वह विस्तारित कालावधि के पश्चात भी परिवीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण नहीं कर सका है । सेवा समाप्ति के पूर्व संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाएगा ।
Bhopal , the 24 February 2020
No.F 4-89-2018-25-1 . In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the constitution of India , the Governor of Madhya Pradesh , hereby makes the following amendments in the Madhya Pradesh Tribes and Scheduled Castes Teaching Cadre ( Service and Recruitment) Rules , 2018 , namely:-
AMENDMENTS
In the said rules , -
1. In rule 12 , in sub - rule (2 )( a) for the first para , the following para shall be substituted , namely: -
"Posts shall be reserved for the persons belonging to the Scheduled Castes , Scheduled Tribes , Other Backward Classes and Eonomically Weaker Sections at direct recruitment stage in accordance with the provisions contained in the Madhya Pradesh Lok Seva (Anusuchit Jatiyon , Anusuchit Jan Jatiyon Aur Anya Pichhade Vargon ke Liye मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 24 फरवरी 2020
150(1) Arakshan) Adhiniyam , 1994 ( No.21 of 1994 ) , as per the instruction issued vide General Administration Department's notification No. F - 6-1 / 2002/ आ.प्र./I dated 19th September , 2002 and orders issued by the State Government from time to time . "
2. For rule 14 , the following rule shall be substituted , namely: -
" 14. Probation.-
Every person appointed under direct recruitment shall be appointed on probation for a period of three years . During the probation period the concerned public servant shall receive stipend at the rate of 70 % , 80 % and 90% of minimum basic pay for the first , second and third year respectively . After successful completion of probation period , the payment in the pay scale shall be commenced . The probation period being unsuccessful , the same may be extended for one year with the approval of the Appointing Authority during which stipend as per third year shall be paid . The services of the public servant appointed on probation shall be terminated , if probation is not completed successfully even after the extended period . Before terminating the service the person concerned shall be given an opportunity of being heard . "
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, दिनेश श्रीवास्तव, उपसचिव.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2020.